You are currently viewing अध्याय 8 बल तथा दाब | विज्ञान | कक्षा 8
अध्याय 8 बल तथा दाब

अध्याय 8 बल तथा दाब | विज्ञान | कक्षा 8

अध्याय 8 बल तथा दाब Class 8 social science lesson 8 in hindi | all question solution | Chapter 8 Force and Pressure

इस लेख में हम NCERT द्वारा जारी किए गए नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 8 के सामाजिक विज्ञान के अध्याय 8 बल तथा दाब के सभी प्रश्नों को हल किया गया है। उम्मीद करते है कि ये आप के लिए उपयोगी होंगे।

प्रश्न 1 धक्के या खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो-दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर – धक्के के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो उदाहरण –

  •  मेज पर रखी पुस्तक को आगे की ओर गतिशील बनाना।
  •  दरवाजे को बंद करना।

खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण –

  •  कुएँ से पानी की बाल्टी को खींचना।
  •  किसी मेज की दराज को खोलना।

प्रश्न 2 ऐसे दो उदाहरण दीजिए जिनमें लगाए गए बल द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन हो जाए।

उत्तर- बल द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन के उदाहरण –

  • साइकिल की गद्दी पर बैठने साइकिल की सीट में लगी कमानी की आकृति बदल जाती है।
  •  बच्चों के खेलने वाली गेंद को दबाने से उसकी आकृति में परिवर्तन आ जाता है।

प्रश्न 3 निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(क) कुएँ से पानी निकालते समय हमें रस्सी को ……….. पड़ता है।

उत्तर – खींचना

(ख) एक आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को ……….. करती है।

उत्तर – आकर्षित

(ग) सामान से लदी ट्रोली को चलाने के लिए हमें उसको …………… पड़ता है।

उत्तर – धकेलना

(घ) किसी चुम्बक का उत्तरी ध्रुव दूसरे चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को ……………. करता है।

उत्तर – प्रतिकर्षित

अध्याय 7 किशोरावस्था की ओर सभी प्रश्नों के हल

प्रश्न 4 एक धनुर्धर लक्ष्य पर निशाना साधते हुए अपने धनुष को खींचती है। तब वह तीर को छोड़ती है जो लक्ष्य की और बढ़ने लगता है। इस सूचना के आधार पर निम्नलिखित प्रकथनों में दिए गए शब्दों का उपयोग करके रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

पेशीय/सम्पर्क/असम्पर्क/गुरुत्व/घर्षण/आकृति/आकर्षण

(क) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर एक बल लगाती है जिसके कारण, इसकी ……..में परिवर्तन होता है।

उत्तर – आकृति

(ख) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाया गया बल ………. बल का उदाहरण है।

उत्तर – पेशीय

(ग) तीर की गति की अवस्था में परिवर्तन के लिए उत्तरदायी बल का प्रकार ……… बल का उदाहरण है।

उत्तर – सम्पर्क

(घ) जब तीर लक्ष्य की ओर गति करता है तो इस पर लगने वाले बल ……… तथा वायु के ………… के कारण होते हैं।

उत्तर – गुरुत्व, घर्षण

प्रश्न 5 – निम्न स्थितियों में बल लगाने वाले कारक, तथा जिस वस्तु पर बल लग रहा है, उनको पहचानिए। प्रत्येक स्थिति में जिस रूप में बल का प्रभाव दिखाई दे रहा है उसे भी बताइए।

(क) रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़ों को अँगुलियों से दबाना।

(ख) दंत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालना।

(ग) दीवार में लगे हुए हुक से लटकी कमानी के दूसरे सिरे पर लटका एक भार।

(घ) ऊँची कूद करते समय एक खिलाड़ी द्वारा एक निश्चित ऊँचाई की छड़ (बाधा) को पार करना।

उत्तर –

स्थितिबल का कारकबल प्रभावित वस्तुबल का प्रभाव
(क)अँगुलियाँनींबूरस का स्राव
(ख)अँगुलियाँदंत मंजन की ट्यूबपेस्ट का बाहर निकलना
(ग)लटकता भारकमानीकमानी का लंबा होना
(घ)टाँग का पेशीय बलखिलाड़ी का शरीरऊँची कूद

प्रश्न 6 एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पिटता है। पीटने के कारण लगने वाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है?

उत्तर – पीटने के बल के कारण लोहे का टुकड़ा चपटा हो जाता है।

प्रश्न 7 एक फुलाए हुए गुब्बारे को संशिलष्ट कपड़े के टुकड़े से रगड़कर एक दीवार पर दबाया गया। यह देखा गया कि गुब्बारा दीवार से चिपक जाता है। दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल का नाम बताइए।

उत्तर – इस प्रक्रिया में दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल स्थिरवैद्युत बल है।

प्रश्न 8 आप अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए हैं। बाल्टी पर लगने वाले बलों के नाम बताइए। विचार-विमर्श कीजिए कि बाल्टी पर लगने वाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन क्यों नहीं होता।

उत्तर – प्लास्टिक की बाल्टी पर लगने वाले बल निम्न है –

  •  पानी का गुरुत्वाकर्षण बल (नीचे की ओर) ।
  •  हाथों का पेशीय बल (ऊपर की ओर) ।

दोनों बलों से बाल्टी की गति की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आता, क्योंकि यह एक-दूसरे के प्रभाव को समाप्त करते हैं। प्लास्टिक की बाल्टी के भार के कारण से पेशियाँ खिंच जाती हैं।

प्रश्न 9 किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए किसी रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया गया। प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर लगने वाले दो बलों के नाम बताइए।

उत्तर – प्रमोचन रॉकेट पर लगने वाले दो बल निम्न हैं –

  •  धरती पर गुरुत्वाकर्षण बल (नीचे की ओर) ।
  •  ईंधन के जलने से उत्सर्जित गैसों का निर्मोचित बल (ऊपर की ओर) ।

प्रश्न 10 जब किसी ड्रोपर के चंचु (नोजल) को पानी में रखकर इसके बल्ब को दबाते हैं तो ड्रोपर की वायु बुलबुलों के रूप में बाहर निकलती हुई दिखलाई देती है। बल्ब पर से दाब हटा लेने पर ड्रोपर में पानी भर जाता है। ड्रोपर में पानी के चढ़ने का कारण है –

(क) पानी का दाब

(ख) पृथ्वी का गुरुत्व

(ग) रबड़ के बल्ब की आकृति

(घ) वायुमंडलीय दाब

उत्तर – (घ) वायुमंडलीय दाब

अध्याय 8 बल तथा दाब
अध्याय 8 बल तथा दाब

ये भी पढ़ें – 2023 ICC Cricket World Cup Schedule

अध्याय 8 बल तथा दाब FAQ,s

Q. बल किसे कहते हैं?

Ans. किसी वस्तु पर लगने वाले धक्के (अभिकर्षण) या खिंचाव (अपकर्षण) को बल कहा जाता हैं

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.