You are currently viewing अध्याय 6 जंतुओं में जनन | विज्ञान | कक्षा 8 | Science | Class 8
अध्याय 6 जंतुओं में जनन

अध्याय 6 जंतुओं में जनन | विज्ञान | कक्षा 8 | Science | Class 8

अध्याय 6 जंतुओं में जनन | सभी प्रश्नों के हल | all question solution

इस लेख में NCERT द्वारा जारी किए गए नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 8 की विज्ञान किताब के अध्याय 6 जंतुओं में जनन के सभी प्रश्नों को हल किया गया है। उम्मीद करते है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा।

प्रश्न 1 सजीवों के लिए जनन क्यों महत्त्वपूर्ण है? समझाइए।

उत्तर – सजीवों के लिए जनन निम्न कारणों से महत्त्वपूर्ण है –

  •  पृथ्वी पर जैव निरंतरता को सुनिश्चित करता है।
  •  माता-पिता के समान मूलभूत लक्षणों वाले और जीव उत्पन्न होते हैं।
  •  एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक लाभदायक विभिन्नताएँ स्थानांतरित होती हैं।

प्रश्न 2 मनुष्य में निषेचन प्रक्रम को समझाइए।

उत्तर – वृषण, नर युग्मक उत्पन्न करते हैं, जिन्हें शुक्राणु कहते हैं। वृषण लाखों शुक्राणु उत्पन्न करते हैं। अण्डाशय मादा युग्मक उत्पन्न करते हैं जिसे अण्डाणु (डिम्ब) कहते हैं। जब शुक्राणु, अण्डाणु के सम्पर्क में आते हैं, तो इनमें से एक शुक्राणु अण्डाणु के साथ संलयित हो जाता है। शुक्राणु और अण्डाणु का यह संलयन निषेचन कहलाता है। निषेचन के समय शुक्राणु तथा अण्डाणु संलयित होकर एक हो जाते हैं। निषेचन के परिणामस्वरूप युग्मनज का निर्माण होता है।

प्रश्न 3 सर्वोचित उत्तर चुनिए

(क) आतंरिक निषेचन होता है :

(i) मादा के शरीर में

(ii) मादा के शरीर से बाहर

(iii) नर के शरीर में

(iv) नर के शरीर से बाहर

उत्तर – (i) मादा के शरीर में

(ख) एक टैडपोल जिस प्रक्रम द्वारा व्यस्क में विकसित होता है, वह है :

(i) निषेचन

(ii) कायांतरण

(iii) रोपण

(iv) मुकुलन

उत्तर – (ii) कायांतरण

(ग) एक युग्मनज में पाए जाने वाले केन्द्रकों की संख्या होती है :

(i) कोई नहीं

(ii) एक

(iii) दो

(iv) चार

उत्तर – (ii) एक

अध्याय 4 दहन और ज्वाला हल प्रश्न

प्रश्न 4 निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F) । संकेतिक कीजिए

(क) अंडप्रजक जंतु विकसित शिशु को जन्म देते हैं।  (  )

उत्तर – असत्य

(ख) प्रत्येक शुक्राणु एक एकल कोशिका है।  (  )

उत्तर – सत्य

(ग) मेंढ़क में बाह्य निषेचन होता है।  (  )

उत्तर – सत्य

(घ) वह कोशिका जो मनुष्य में नए जीवन का प्रारंभ है, युग्मक कहलाती है।  (  )

उत्तर- असत्य

(ड) निषेचन के पश्चात् दिया गया अंडा एक एकल कोशिका है।  (  )

उत्तर – सत्य

(च) अमीबा मुकुलन द्वारा जाना करता है।  (  )

उत्तर – असत्य

(छ) अलैंगिक जनन में भी निषेचन आवश्यक है।  (  )

उत्तर – असत्य

(ज) द्विखंडन अलैंगिक जनन की एक विधि है।  (  )

उत्तर – असत्य

(झ) निषेचन के परिणामस्वरूप युग्मनज बनता है।  (  )

उत्तर – सत्य

(´) भ्रूण एक एकल कोशिका का बना होता है।  (  )

उत्तर – असत्य

प्रश्न 5 युग्मनज और गर्भ में दो भिन्नताएँ दीजिए।

उत्तर – युग्मनज और गर्भ में अंतर निम्न हैं –

युग्मनजगर्भ
1. शुक्राणु एवं अण्डाणु का संलयन युग्मनज कहलाता है।1. यह भ्रूण की वह अवस्था है जिसमें विभिन्न अंग पहचानने योग्य होते हैं।
2. यह एकल कोशिका है।2. यह बहुकोशिकीय है।
अध्याय 5 पौधे जंतुओं का संरक्षण

प्रश्न 6 अलैंगिक जनन की परिभाषा लिखिए। जंतुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर –     ऐसा जनन जिसमें केवल एक ही जनक नए जीव को जन्म देता है, अलैंगिक जनन कहलाता है।

अलैंगिक जनन की दो विधियाँ निम्नानुसार हैं –

(1) मुकुलन –

हाइड्रा तथा यीस्ट में अलैंगिक जनन की यह सामान्य प्रक्रिया है। इस विधि में शरीर पर एक बल्ब की तरह की संरचना बनती है जिसे मुकुल कहते हैं। शरीर का केन्द्रक दो भागों में विभाजित हो जाता है। मुकुल पैतृक जीव से अलग होकर वृद्धि करता है और पूर्ण विकसित जीव बन जाता है।

(2) द्विखंडन –

जनक जीव खंडित होकर दो नए जीवों को जन्म देता है। अमीबा में जनन द्विखंडन द्वारा होता है। जब अमीबा कोशिका अपनी वृद्धि के अधिकतम आकार में पहुँचती है, तो पहले अमीबा का केन्द्रक लम्बा हो जाता है और दो भागों में विभाजित हो जाता है। इसके बाद अमीबा का कोशिका द्रव्य दो भागों में विभाजित होता है। इस प्रकार दो संतति अमीबा बनते हैं।

प्रश्न 7 मादा के किस जनन अंग में भ्रूण का रोपण होता है?

उत्तर – उत्तर – मादा के जननांग गर्भाशय में भ्रूण का रोपण होता है।

प्रश्न 8 कायांतरण किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।

उत्तर – लारवा के कुछ विशेष परिवर्तनों द्वारा वयस्क जन्तु में बदलने की प्रक्रिया को कायांतरण कहते हैं।

उदाहरण – टैडपोल रूपान्तरित होकर व्यस्क में बदल जाता है, जो छलांग लगा सकता है और तैर सकता है। कुछ विशेष परिवर्तनों के साथ टैडपोल का वयस्क में कायांतरण हो जाता है।

प्रश्न 9 आतंरिक निषेचन एवं बाह्य निषेचन में भेद कीजिए।

उत्तर – आतंरिक निषेचन व बाह्य निषेचन में अंतर –

आतंरिक निषेचनबाह्य निषेचन
1. नर युग्मक और मादा युग्मक का संलयन मादा शरीर के अंदर होता है।1. नर युग्मक और मादा युग्मक का संलयन मादा शरीर के बाहर होता है।
2. नर मादा के शरीर में शुक्राणुओं का उत्सर्जन करता है।2. दोनों व्यष्टि युग्मकों को शरीर के बाहर फेंकते हैं।
3. विकास शरीर के अंदर होता है। जैसे – मनुष्य, पशु, शार्क, पक्षी आदि।3. विकास शरीर के बाहर होता है। जैसे – मेंढक आदि।

ये भी पढ़ें – Asia Cup 2023 schedule released   

अध्याय 6 जंतुओं में जनन FAQ’s

Q. निषेचन किसे कहते है?

Ans. शुक्राणु तथा अंडाणु का संलयन निषेचन कहलाता है.

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.