You are currently viewing अध्याय 10 ध्वनि | कक्षा 8 | विज्ञान | सभी प्रश्नों के हल
अध्याय 10 ध्वनि

अध्याय 10 ध्वनि | कक्षा 8 | विज्ञान | सभी प्रश्नों के हल

अध्याय 10 ध्वनि | class 8 | science | all question solution

इस पोस्ट में हम NCERT के द्वारा जारी नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 8 की विज्ञान विषय के अध्याय 10 ध्वनि के सभी प्रश्नों को हल किया गया है. उम्मीद करते है कि आपके लिए उपयोगी होंगे.

प्रश्न 1 सही उत्तर चुनिए

ध्वनि संचरित हो सकती है :

(क) केवल वायु या गैसों में

(ख) केवल ठोसों में

(ग) केवल द्रवों में

(घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में

उत्तर – (घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में

प्रश्न 2 निम्न में से किस वाक् ध्वनि की आवृत्ति न्यूनतम होने की सम्भावना है

(क) छोटी लड़की की

(ख) छोटे लड़के की

(ग) पुरुष की

(घ) महिला की

उत्तर – (ग) पुरुष की

प्रश्न 3 निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने T तथा गलत कथन के सामने F पर निशान लगाइए

(क) ध्वनि निर्वात में संचरित नहीं हो सकती।  (T/F)

उत्तर – सत्य

(ख) किसी कंपित वस्तु के प्रति सेकण्ड होने वाले दोलनों की संख्या को इसका आवर्तकाल कहते हैं।  (T/F)

उत्तर – असत्य

(ग) यदि कंपन का आयाम अधिक है तो ध्वनि मंद होती है।

उत्तर – असत्य

(घ) मानव कानों के लिए श्रव्यता का परास 20 Hz से 20,000 Hz है।  (T/F)

उत्तर – सत्य

(ड) कंपन की आवृत्ति जितनी कम होगी तारत्व उतना ही अधिक होगा।  (T/F)

उत्तर – असत्य

(च) अवांछित या अप्रिय ध्वनि को संगीत कहते हैं।  (T/F)

उत्तर – असत्य

(छ) ध्वनि प्रदूषण आंशिक श्रवण अशक्तता उत्पन्न कर सकता है।  (T/F)

उत्तर – सत्य

अध्याय 9 घर्षण सभी प्रश्नों के हल

प्रश्न 4 उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) किसी वस्तु द्वारा एक दोलन को पूरा करने में लिए गए समय को ……… कहते हैं।

उत्तर – आवर्तकाल

(ख) प्रबलता कंपन के ………. से निर्धारित की जाती है।

उत्तर – आयाम

(ग) आवृत्ति का मात्रक ……………. है।

उत्तर – हर्ट्ज

(घ) अवांछित ध्वनि को ……….. कहते हैं।

उत्तर – शोर

(ड) ध्वनि की तीक्ष्णता कम्पनों की …………… से निर्धारित होती है।

उत्तर – आवृत्ति

प्रश्न 5 एक दोलक 4 सेकण्ड में 40 बार दोलन करता है। इसका आवर्तकाल तथा आवृत्ति ज्ञात कीजिए।

हल – आवृत्ति = दोलनों की संख्या/समय सेकण्ड में = 40/4 = 10 Hz

आवर्तकाल = 1/आवृत्ति = 1/10 = 0.1s उत्तर

प्रश्न 6 एक मच्छर अपने पंखों को 500 कम्पन्न प्रति सेकण्ड की औसत डर से कंपित करके ध्वनि उत्पन्न करता है। कंपन का आवर्तकाल कितना है?

हल – आवृत्ति = 500 Hz

आवर्तकाल (T) = ?

आवर्तकाल = 1/आवृत्ति = 1/500 = 0.002 सेकण्ड  उत्तर

प्रश्न 7 निम्न वाद्ययंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है

(क) ढोलक

(ख) सितार

(ग) बाँसुरी

उत्तर – वाद्ययंत्र व उसका कम्पित भाग –

वाद्ययंत्रवाद्ययंत्र का कम्पित भाग
(क) ढोलकतानिक झिल्ली
(ख) सितारतानित तार
(ग) बाँसुरीवायु-स्तम्भ

प्रश्न 8 शोर तथा संगीत में क्या अंतर है? क्या कभी संगीत शोर बन सकता है?

उत्तर – शोर व संगीत में अंतर –

शोरसंगीत
1. यह अप्रिय या अवांछित ध्वनि है।1. यह प्रिय ध्वनि है।
2. यह कष्टप्रद है।2. यह सुखद है।
3. यह स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का कारण बन सकता है।3. स्वास्थ्य समस्याओं से कोई सम्बन्ध नहीं होता।

हाँ, संगीत भी शोर बन सकता है यदि संगीत अत्यन्त प्रबल हो जाए।

प्रश्न 9 अपने वातावरण में ध्वनि प्रदूषण के स्रोतों की सूचि बनाइए।

उत्तर – वातावरण में ध्वनि प्रदूषण के स्रोत निम्न हैं –

  •  वाहनों की ध्वनियाँ,
  •  लाउडस्पीकर,
  •  मशीनें,
  •  पटाखे,
  •  रेडियो तथा टेलीविजन,
  •  रसोईघर के कई उपकरण,
  •  कूलर,
  •  वातानुकूलन,
  •  वाशिंग मशीन,
  • वैक्यूम क्लीनर,
  • टेलीफोन,
  • टाइपराइटर,
  • फेरीवाले,
  • जुलूस,
  • त्यौहार,
  • विवाहों जैसे सामाजिक कार्यक्रम,
  • धार्मिक कार्यक्रम,
  • वायुयानों का हवाई अड्डों से उड़ान भरना आदि।

प्रश्न 10 वर्णन कीजिए कि ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार से हानिकारक है?

उत्तर – ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए निम्न प्रकार से हानिकारक है –

  •  ध्वनि-प्रदुषण से अनिद्रा उत्पन्न हो सकती है।
  •  उच्च रक्तचाप उत्पन्न हो सकता है।
  •  सुनने की क्षमता अस्थाई अथवा स्थायी रूप से कम हो जाती है।
  •  चिंता जैसा विकार उत्पन्न हो सकता है।

प्रश्न 11 आपके माता-पिता एक मकान खरीदना चाहते हैं। उन्हें एक मकान सड़क के किनारे पर तथा दूसरा सड़क से तीन गली छोड़कर देने का प्रस्ताव किया गया है। आप अपने माता-पिता को कौन-सा मकान खरीदने का सुझाव देंगे?

उत्तर – हम माता-पिता को सड़क से तीन गली दूर वाला मकान खरीदने का सुझाव देंगे। इसके कारण निम्न हैं –

  1.  सड़क पर गुजरते वाहनों का अत्यधिक शोर होता है।
  2.  वाहनों से निकला धुआँ वायु-प्रदूषण उत्पन्न करता है।
  3.  ट्रैफिक बाधा के समय हार्नों से भी शोर प्रदूषण होता है।

प्रश्न 12 मानव वाक् यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।

उत्तर –

वाक् यंत्र के आर-पार दो वाक् तन्तु इस प्रकार तानित होते हैं कि उनके बीच में वायु के निकलने के लिए एक संकीर्ण झिरी बनी होती है।

जब फेफड़े वायु को बलपूर्वक झिरी से बाहर निकालते हैं तो वाक् तन्तु कंपित होते हैं जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है।

जब वाक् तन्तु तने हुए और पतले होते हैं तब वाक् ध्वनि का प्रकार या उसकी गुणता उस वाक् ध्वनि से भिन्न होती है जब वाक् तन्तु ढीले और मोटे होते हैं।

प्रश्न 13 आकाश में तड़ित तथा मेघगर्जन की घटना एक समय पर तथा हमसे समान दूरी पर घटित होती है। हमें तड़ित पहले दिखाई देती है तथा मेघगर्जन बाद में सुनाई देता है। क्या आप इसकी व्याख्या कर सकते हैं?

उत्तर – ऐसा तड़ित और मेघगर्जन के वेग में अंतर के कारण है। प्रकाश का वेग ध्वनि के वेग की अपेक्षा बहुत ज्यादा होता है। अतः प्रकाश हम तक ध्वनि की अपेक्षा पहले पहुँचता है। अतः आकाश में तड़ित तथा मेघगर्जन की घटना एक समय पर तथा समान दूरी पर घटित होने पर भी तड़ित पहले दिखाई देती है तथा बादल गर्जन बाद में सुनाई देता है।

अध्याय 10 ध्वनि
अध्याय 10 ध्वनि

ये भी पढ़ें – Asia Cup 2023 schedule released   

Chapter 10 Sound | Class 8 | social science FAQ’s

Q. आवृत्ति का मात्रक क्या होता है?

Ans. आवृत्ति का मात्रक हर्ट्ज होता है।

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.