You are currently viewing अध्याय 9 घर्षण | कक्षा 8 | विज्ञान | प्रश्नोत्तर | हल प्रश्न
अध्याय 9 घर्षण

अध्याय 9 घर्षण | कक्षा 8 | विज्ञान | प्रश्नोत्तर | हल प्रश्न

अध्याय 9 घर्षण | all question solution | Chapter 9 Friction | Class 8 | social science

इस पोस्ट में हम NCERT द्वारा जारी किए गए नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 8 की विज्ञान किताब के अध्याय 9 घर्षण के सभी प्रश्नों को हल किया गया है. उम्मीद करते है कि यह आपके लिए उपयोगी होंगे.

प्रश्न 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) घर्षण एक दूसरे के सम्पर्क में रखी दो वस्तुओं के पृष्ठों के बीच …………. का विरोध करता है।

उत्तर – गति

(ख) घर्षण पृष्ठों के ………… पर निर्भर करता है।

उत्तर – चिकनेपन

(ग) घर्षण से ……….. उत्पन्न होती है।

उत्तर – ऊष्मा

(घ) कैरम बोर्ड पर पाउडर छिड़कने से घर्षण ………. हो जाता है।

उत्तर – कम

(ड) सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से ……….. होता है।

उत्तर – कम

प्रश्न 2 चार बच्चों को लोटनिक, स्थैतिक तथा सर्पी घर्षण के कारण बलों को घटते क्रम में व्यवस्थित करने के लिए कहा गया। उनकी व्यवस्था नीचे दी गई है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए

(क) लोटनिक, स्थैतिक, सर्पी

(ख) लोटनिक, सर्पी, स्थैतिक

(ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक

(घ) सर्पी, स्थैतिक, लोटनिक

उत्तर – (ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक

प्रश्न 3 आलिदा अपनी खिलौना कार को संगमरमर के सूखे फर्श, संगमरमर के गीले फर्श, फर्श पर बिछे समाचार पत्र तथा तौलिए पर चलाती है। कार पर विभिन्न पृष्ठों द्वारा लगे घर्षण बल का बढ़ता क्रम होगा –

(क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सुखा फर्श, समाचार पत्र, तौलिया

(ख) समाचार पत्र, तौलिया, संगमरमर का सुखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श

(ग) तौलिया, समाचार पत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श

(घ) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, तौलिया, समाचार पत्र

उत्तर – (क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सुखा फर्श, समाचार पत्र, तौलिया

अध्याय 8 बल तथा दाब  प्रश्नोत्तर

प्रश्न 4 मान लिजिए आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं। उस पर रखी कोई पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरम्भ कर देती है। इस पर लगे घर्षण बल की दिशा दर्शाइए।

उत्तर – ऐसी स्थिति में घर्षण बल की दिशा ऊपर की ओर होगी।

प्रश्न 5 मान लिजिए दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाए। इस गीले फर्श पर आपके लिए चलना आसान होता या कठिन। अपने उत्तर का कारण बताइए।

उत्तर – गीले फर्श पर चलना आसान नहीं होगा। जूतों तथा गीले फर्श के मध्य घर्षण बल अत्यन्त कम हो जाता है। जब हम गीली सतह पर चलते हैं तो ये सतह को उचित रूप से दबाने में असमर्थ होते हैं और इस प्रकार हम आगे की ओर गति के लिए उचित प्रतिक्रिया बल प्राप्त नहीं कर पाते।

प्रश्न 6 खिलाड़ी किलदार जूते (स्पाइक्स) क्यों पहनते हैं? व्याख्या कीजिए।

उत्तर – खिलाड़ी के किलदार जूते (स्पाइक्स) से घर्षण बढ़ जाता है। स्पाइक्स से फर्श (सतह) पर पकड़ मजबूत हो जाती है।

इससे फिसलने की सम्भावना नहीं रहती। अतः खिलाड़ी स्पाइक्स पहनते हैं।

प्रश्न 7 इकबाल को हलकी पेटिका धकेलनी है तथा सीमा को उसी फर्श पर भारी पेटिका धकेलनी है। कौन अधिक घर्षण बल अनुभव करेगा और क्यों?

उत्तर – इस स्थिति में सीमा अधिक घर्षण बल अनुभव करेगी

क्योंकि भारी पेटिका का हल्की पेटिका की तुलना में स्थैतिक घर्षण बल अधिक होता है।

घर्षण बल का यह अधिकतम मान सीमांत घर्षण कहलाता है।

सीमांत घर्षण से अधिक आरोपित बाह्य बल वस्तु को गति प्रदान करता है।

प्रश्न 8 व्याख्या कीजिए, सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है।

उत्तर – जब वस्तु सरकने लगती है तो उसके पृष्ठ में सम्पर्क बिंदुओं को उतना समय नहीं मिल पाता कि फर्श के सम्पर्क बिंदुओं में धँस सके। अतः सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कुछ कम होता है। इसीलिए किसी बॉक्स में गति आरम्भ करने की अपेक्षा पहले से गतिमान बॉक्स की गति बनाए रखना सरल होता है।

प्रश्न 9 वर्णन कीजिए, घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों है।

उत्तर – घर्षण शत्रु है –

  •  घर्षण के कारण गति करती हुई वस्तु की ऊर्जा की काफी मात्रा ऊष्मा ऊर्जा के रूप में व्यर्थ हो जाती है।
  •  घर्षण बल वाहनों जैसे बसों, ट्रेनों, हवाई जहाज, रॉकेटों आदि के वेग को निश्चित सीमा से आगे नहीं बढ़ने देता है।
  • घर्षण के कारण मशीनों की दक्षता का ह्रास होता है।
  •  घर्षण बल के कारण मशीनों के गतिमान भाग घिस जाते हैं।
  •  कभी-कभी विभिन्न गतिमान भागों में घर्षण के कारण मशीन जल जाती है।

घर्षण मित्र है –

  •  घर्षण बल हमें पृथ्वी की सतह पर चलने में सहायता करता है। घर्षण की अनुपस्थिति में हमारा चलना मुश्किल है।
  •  कागज की सतह व पेन के शीर्ष के मध्य घर्षण बल हमें लिखने में मदद करता है। तैलीय अथवा चिकने पृष्ठ पर लिखना कठिन होता है क्योंकि वहाँ घर्षण का अभाव होता है।
  •  वाहन के टायर व सड़क के मध्य घर्षण बल वाहन को रोकने में सहायता करता है, जब उस पर ब्रेक लगाए जाते हैं। घर्षण के अभाव में वाहन पर ब्रेक लगाने से , वहाँ सड़क पर फिसल जाएगा।
  •  घूमता हुआ पट्टा पहिए की परिधि पर घर्षण से, वाहन सड़क पर फिसल जाएगा।
  •  एक चोक व ब्लैकबोर्ड के मध्य घर्षण बल ही ब्लैकबोर्ड पर लिखने में मददगार होता है।
  •  यदि घर्षण न हो तो कोई भी भवन का निर्माण नहीं हो सकता।

प्रश्न 10 वर्णन कीजिए, तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते हैं।

उत्तर – तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार (धारारेखीय) की बनाते हैं क्योंकि यदि वाहन बहुत उच्च वेग से गति करे तो भी उसके चारों ओर हवा का प्रवाह धारारेखीय ही रहेगा और विक्षुब्ध नहीं होगा।

इससे वाहन की गति नियमित रहती है।

अध्याय 9 घर्षण
अध्याय 9 घर्षण

ये भी पढ़ें – Asia Cup 2023 schedule released

अध्याय 9 घर्षण FAQ’s

Q. साइकिल और कार के टायरों को खुरदरा क्यों बनाया जाता है?

Ans. इनके टायरों की सतह को खुरदरा बनाने से घर्षण बढ़ जाता है जिससे टायर की सड़क के साथ पकड़ अच्छी तरह से बनी रहे और फिसलने से रोका जा सके।

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.