You are currently viewing अध्याय 3 कोयला और पेट्रोलियम | कक्षा 8 | विज्ञान | science class 8
अध्याय 3 कोयला और पेट्रोलियम

अध्याय 3 कोयला और पेट्रोलियम | कक्षा 8 | विज्ञान | science class 8

अध्याय 3 कोयला और पेट्रोलियम | all question solutions |class 8

इस लेख में हम NCERT द्वारा जारी नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 8 के विज्ञान विषय के अध्याय 3 कोयला और पेट्रोलियम के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए है। उम्म्मीद करते है की आपके लिए उपयोगी होंगे।

प्रश्न 1 सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं?

उत्तर – सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के लाभ –

(1) ये वायु प्रदूषण नहीं फैलातीं।

(2) इनका लगभग पूर्ण दहन होता है।

(3) ये जलने पर कोई अवशेष (राख) नहीं छोड़ती हैं।

(4) ये अपेक्षाकृत सस्ती तथा आसानी से उपलब्ध हैं।

(5) इनका ज्वलन ताप कम होता है।

(6) इन्हें घरों तथा कारखानों में सीधा जलाया जा सकता है तथा आपूर्ति पाइप लाइनों के माध्यम से की जा सकती है।

प्रश्न 2 पेट्रोलियम का कौन सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है?

उत्तर – पेट्रोलियम उत्पाद बिटुमेन का उपयोग सड़क निर्माण हेतु किया जाता है।

प्रश्न 3 वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है?

उत्तर – कोयला उन वनस्पति अवशेषों (पेड़-पौधों के अवशेषों) से बना है जो करोड़ों वर्षों तक पृथ्वी की सतह के नीचे गहराई में दबे हुए थे। वनस्पति अवशेष धीरे-धीरे पृथ्वी के अन्दर दबते गए और उनके ऊपर कीचड़ तथा रेत जैसे तलछट जमा होते गए। ऑक्सीजन की अनुपस्थिति तथा दाब, ताप और जीवाणुओं के मिले-जुले प्रभाव से पेड़-पौधों के दबे हुए अवशेष कोयले में परिवर्तित हो गए।

मृत वनस्पति के धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कार्बनीकरण कहते हैं।

अध्याय 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु प्रश्नोत्तर

प्रश्न 4 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) ………….. तथा …………. जीवाश्म ईंधन हैं।

उत्तर – कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस

(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक करने का प्रक्रम ……………… कहलाता है।

उत्तर – परिष्करण

(ग) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन ………….है।

उत्तर – सी.एन.जी. ।

प्रश्न 5 निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य/असत्य लिखिए

(क) जीवाश्म ईंधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते हैं। (सत्य/असत्य)

उत्तर – असत्य

(ख) पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी अधिक प्रदूषक ईंधन है। (सत्य/असत्य)

उत्तर – असत्य

(ग) कोक, कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। (सत्य/असत्य)

उत्तर – सत्य

(घ) कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है। (सत्य/असत्य)

उत्तर – सत्य

(ड) मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है। (सत्य/असत्य)

उत्तर – असत्य

प्रश्न 6 समझाइए, जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों हैं।

उत्तर – जीवाश्म ईंधन सजीवों के मृत अवशेषों से बनते हैं और इन्हें बनने में करोड़ों वर्ष लग जाते हैं। प्रकृति में ये संसाधन सीमित हैं। इनके बनने की प्रक्रिया अत्यन्त धीमी है जबकि वर्तमान में इनका उपयोग तीव्र गति से होने लगा है। अतः जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन हैं।

प्रश्न 7 कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए।

उत्तर – कोक के अभिलक्ष्ण निम्न है –

(1) यह एक कठोर, सरंध्र और काला पदार्थ है।

(2) यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप होता है।

कोक के उपयोग निम्न हैं –

  •  कोक का उपयोग बहुत से धातुओं के निष्कर्षण में किया जाता है। इस्पात के औद्योगिक निर्माण में यह उपयोगी है।
  •   कोक का उपयोग एक ईंधन के रूप में होता है। कोक बिना धुआँ छोड़े जलता है, इसलिए यह एक अच्छा ईंधन है।
  •  कोक का उपयोग जल गैस तथा प्रोड्यूसर गैस जैसे गैसीय ईंधन बनाने के लिए होता है।

प्रश्न 8 पेट्रोलियम-निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।

उत्तर – उत्तर – पेट्रोलियम, समुद्र में रहने वाले उन छोटे-छोटे पौधों तथा जंतुओं के अवशेषों के विघटन से बनता है जो लाखों-करोड़ों वर्ष पहले समुद्र में दब गए थे। समुद्र में रहने वाले छोटे-छोटे जीव, मरने के पश्चात् डूबकर समुद्र की तली पर पहुँच जाते हैं और धीरे-धीरे रेत तथा मिट्टी से ढक जाते हैं। समुद्र में गहरे दबे हुए थे जीव-अवशेष, दाब तथा ताप के प्रभाव से और बैक्टीरिया की उत्प्रेरक क्रिया के कारण धीरे-धीरे हाइड्रोकार्बनों में परिवर्तित हो जाते हैं जिसे हम पेट्रोलियम कहते हैं। जीव अवशेषों का पेट्रोलियम में परिवर्तन, ऑक्सीजन (या वायु) की अनुपस्थिति में होता है और इसमें लाखों वर्ष का लम्बा समय लगा है।

प्रश्न 9 निम्नलिखित सारणी में 1991 से 1997 तक भारत में विद्युत की कुल कमी को दिखाया गया है। इन आँकड़ो को ग्राफ द्वारा आलेखित करिए। वर्ष में कमी प्रतिशतता को Y-अक्ष पर तथा वर्ष को X-अक्ष पर आलेखित करिए।

क्र.सं.वर्षकमी (%)
120047.8
220058.6
320069.0
420079.5
520089.9
6200911.2
7201010.0
स्रोत – CME, D&B research cea.nic.in

उत्तर –

अध्याय 3 कोयला और पेट्रोलियम FAQ’s

Q. ऐसी दो धातुओं के नाम बताइए जिन्हें चाकू से सरलता से काटा जा सकता है?

Ans. (i) सोडियम, (ii) पोटैशियम.

Q. सोडियम धातु को सामान्य ताप पर किस द्रव में रखते हैं?

Ans. मिट्टी के तेल में.

ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

अध्याय 3 कोयला और पेट्रोलियम
अध्याय 3 कोयला और पेट्रोलियम

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.