You are currently viewing अध्याय 5 मानव संसाधन | सामाजिक विज्ञान | कक्षा 8 | सभी प्रश्नों के उत्तर
अध्याय 5 मानव संसाधन

अध्याय 5 मानव संसाधन | सामाजिक विज्ञान | कक्षा 8 | सभी प्रश्नों के उत्तर

अध्याय 5 मानव संसाधन | सामाजिक विज्ञान | कक्षा 8 | हल प्रश्नोत्तर

इस पोस्ट में हम NCERT द्वारा जारी नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान विषय की संसाधन एवं विकास किताब के अध्याय 5 मानव संसाधन के सभी प्रश्नों को हल करेंगे।

उम्मीद करते हैं कि आपके लिए उपयोगी होंगे।

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

प्रश्न (i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?

उत्तर – किसी भी देश के लिए लोग अर्थात् जनसंख्या महत्त्वपूर्ण संसाधन होती है क्योंकि मनुष्य ही प्राकृतिक संसाधनों को संसाधित करके उन्हें उपयोग के योग्य बनाता है।

अतः कुशल एवं प्रशिक्षित मानव किसी देश का सबसे बड़ा संसाधन होते हैं।

प्रश्न (ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?

उत्तर – विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण को अनेक कारक प्रभावित करते हैं जिनमें भौगोलिक कारक, आर्थिक कारक, सांस्कृतिक कारक तथा सामाजिक कारक प्रमुख हैं।

भौगोलिक कारकों में वहाँ की स्थलाकृति, मृदा, जलवायु, जल, खजिन इत्यादि सम्मिलित हैं। विश्व के जिन क्षेत्रों में इन कारकों की स्थिति जनसंख्या के लिए अनुकूल होती है वहाँ पर अधिक जनसंख्या निवास करती है। इसके विपरीत जहाँ ये कारक निवास हेतु प्रतिकूल होते हैं ऐसे क्षेत्रों में बहुत कम जनसंख्या निवास करती है।

प्रश्न (iii) विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ रही है। क्यों?

उत्तर – विश्व की जनसंख्या तीव्रता से बढ़ रही है क्योंकि वर्तमान समय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास से मृत्यु डर में काफी कमी आई है जबकि जन्म दर अभी भी ऊँची बनी हुई है।

अध्याय 4 उद्योग प्रश्नों के हल

प्रश्न (iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।

उत्तर – जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले दो प्रमुख कारक निम्न हैं –

  •  जन्म दर – जन्म दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्में बच्चों की संख्या के माप से है। यदि किसी देश में जन्म दर बहुत कम हो तो वहाँ की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ती है।
  •  मृत्यु दर – मृत्यु दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या से है। यदि किसी देश में मृत्यु दर बहुत कम हो तथा जन्म दर बहुत अधिक हो तो उस देश में तीव्र गति से जनसंख्या में वृद्धि होती है।

प्रश्न (v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?

उत्तर – जनसंख्या संघटन जनसंख्या की संरचना को दर्शाता है। अर्थात् किसी देश में जनसंख्या की आयु वर्ग, लिंग, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशाओं, व्यवसाय तथा आय के स्तर के आधार पर क्या स्थिति है। एक संसाधन के रूप में लोगों की भूमिका को समझने के लिए उनके गुणों के बारे में जानने की आवश्यकता होती है, जिसका ज्ञान हमें जनसंख्या संघटन की सहायता से होता है।

प्रश्न (vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?

उत्तर – एक देश के जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने की एक रुचिकर विधि ‘जनसंख्या पिरामिड’ है जिसे आयु लिंग पिरामिड भी कहते हैं। यह जनसंख्या के आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण होता है।

एक जनसंख्या पिरामिड में निम्नलिखित बातें प्रदर्शित होती हैं –

  • कुल जनसंख्या विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित है, उदाहरण – 5 से 9 वर्ष, 10 से 14 वर्ष आदि ।
  • कुल जनसंख्या का प्रतिशत इन वर्गों में से प्रत्येक वर्ग में पुरुष और स्रियाँ उपविभाजित हैं।

अतः जनसंख्या पिरामिड विभिन्न आयु वर्गों में जनसंख्या प्रतिशत, लिंगानुपात, साक्षरता, आश्रित लोगों की संख्या, जन्म स्तर आदि को दर्शाता है,

जिससे हमें उस देश की जनसंख्या की संरचना जी जानकारी मिलती है।

2. सही को चिह्नित कीजिए –

प्रश्न (i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?

(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।

(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।

(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

उत्तर – (ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

प्रश्न (ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?

(क) जन्म, मृत्यु और विवाह

(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास

(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा

उत्तर – (ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास

प्रश्न (iii) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई –

(क) 1 अरब

(ख) 3 अरब

(ग) 6 अरब

उत्तर – (ग) 6 अरब

प्रश्न (iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है?

(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।

(ख) जब किसी क्षेत्र का जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं।

(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।

उत्तर – (क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।

3. नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए –

विरल, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।

जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह …………बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत ……… जलवायु ………. संसाधनों की आपूर्ति और …….. जमीन आते हैं।

उत्तर – जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह घना बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत अनुकूल जलवायु, प्राकृतिक संसाधनों की आपूर्ति और उर्वर जमीन आते हैं।

ये भी पढ़ें – 2023 ICC Cricket World Cup Schedule

अध्याय 5 मानव संसाधन
अध्याय 5 मानव संसाधन

अध्याय 5 मानव संसाधन FAQ’s :

Q. जीवन प्रत्यासा क्या है ?

Ans. यह उन वर्षों की संख्या है जिनमें औसत व्यक्ति के जीवित रहने की आशा की जा सकती है.

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.