You are currently viewing अध्याय 2 भूमि मृदा जल प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
अध्याय 2 भूमि मृदा जल प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन

अध्याय 2 भूमि मृदा जल प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन

अध्याय 2 भूमि मृदा जल प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन

इस लेख में NCERT द्वारा जारी नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान विषय की संसाधन एवं विकास किताब के अध्याय 2 भूमि मृदा जल प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन के सभी प्रश्नों को हल किया गया है।

उम्मीद करते है कि आप के लिए उपयोगी होंगे।

1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

प्रश्न (i) मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक कौन-से हैं?

उत्तर – मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक निम्नलिखित है –

  1. तापमान
  2. वर्षा।

प्रश्न (ii) भूमि निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए –

उत्तर – भूमि निम्नीकरण के दो कारण हैं –

  1. कृषि संबंधी गतिविधियाँ
  2. निर्माण संबंधी गतिविधियाँ।

प्रश्न (iii) भूमि को महत्त्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है?

उत्तर – भूमि को महत्त्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है। ज्यादातर उत्पादन तथा आर्थिक क्रियाएँ भूमि पर ही होती हैं। भूमि का उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है, जैसे –कृषि, वानिकी, खनन, आवास निर्माण, सड़क निर्माण, उद्योगों की स्थापना आदि। अतः मनुष्य की अधिकांश आवश्यकताएँ भूमि के द्वारा ही पूरी होती हैं, भूमि लोगों के जीवन तथा आजीविका का सबसे महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है।

प्रश्न (iv) किन्हीं दो सोपानों के नाम बताइए जिन्हें सरकार ने पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है।

उत्तर – पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा आरम्भ किए गए दो महत्त्वपूर्ण कदम निम्नलिखित हैं –

  1.  राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभ्यारण्यों की स्थापना।
  2. वनों की अवैध कटाई एवं शिकार करने पर रोक लगाना।

प्रश्न (v) जल सरंक्षण के तीन तरीके बताइए।

उत्तर – जल संरक्षण करने के तीन तरीके निम्न है –

  1. वह तथा अन्य वनस्पतियों का विस्तार करना चाहिए इससे धरातल का प्रवाह धीमा होता है तथा भूमिगत जल पुनः पूरित होता है।
  2. जल रिसाव को कम करने के लिए खेतों को सिंचित करने वाली नहरों को ठीक से पक्का करना चाहिए।
  3. रिसाव और वाष्पीकरण से होने वाली जल की क्षति को रोकने के लिए खेतों में स्प्रिंकलारों के द्वारा सिंचाई की जानी चाहिए।

2. सही उत्तर को चिह्नित कीजिए –

प्रश्न (i) निम्नलिखित में से कौन-सा कारक मृदा निर्माण का नहीं है?

(क) समय

(ख) मृदा का गठन

(ग) जैव पदार्थ

उत्तर – (ख) मृदा का गठन

प्रश्न (ii) निम्नलिखित में से कौन-सी विधि तीव्र ढालों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

(क) रक्षक मेखला

(ख) मलचिंग

(ग) वेदिका कृषि

उत्तर – (ग) वेदिका कृषि

प्रश्न (iii) निम्नलिखित में से कौन- सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं है?

(क) बल्ब को बंद कर देना चाहिए जब आवश्यकता न हो।

(ख) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।

(ग) खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।

उत्तर – (ग) खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।

अध्याय 1 संसाधन के सभी प्रश्नों के हल

3. निम्नलिखित का मिलान कीजिए –

(क) भूमि उपयोग  –  (i) मृदा अपरदन को रोकना

(ख) ह्यूमस    –       (ii) स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र

(ग) चट्टान बाँध   –   (iii) भूमि का उत्पादनकारी उपयोग

(घ) जैवमंडल   –     (iv) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव पदार्थ

                             (v) समोच्चरेखीय जुताई

उत्तर – सही मिलान –

(क) भूमि उपयोग    –  (iii) भूमि का उत्पादनकारी उपयोग

(ख) ह्यूमस           –   (iv) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव पदार्थ

(ग) चट्टान बाँध      –    (i) मृदा अपरदन को रोकना

(घ) जैवमंडल         –   (ii) स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र

4. निम्नलिखित कथनों में से सत्य अथवा असत्य बताइए। यदि सत्य है तो उसके कारण लिखिए –

प्रश्न (i) भारत का गंगा, ब्रह्मपुत्र का मैदान अत्यधिक आबाद प्रदेश है।

उत्तर – उत्तर – यह कथन सत्य है, भारत में गंगा व ब्रह्मपुत्र के मैदान की मिट्टी काफी उपजाऊ है तथा यह समतल है तथा जल की उपलब्धता भी पर्याप्त है, अतः इन मैदानों में काफी आबादी निवास करती है।

प्रश्न (ii) भारत में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता कम हो रही है।

उत्तर – यह कथन सत्य है, भारत में जल का वितरण काफी असमान है, जल के अधिकतम स्रोत प्रदूषित होते जा रहे हैं तथा जनसंख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है, अतः देश में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता कम हो रही है।

प्रश्न 3 तटीय क्षेत्रों में पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं, जिसे बीच की फसल उगाना कहते हैं।

उत्तर – यह कथन असत्य है।

प्रश्न 4 मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परवर्तन परितंत्र को व्यवस्थित रख सकते हैं।

उत्तर – यह कथन असत्य है।

अध्याय 2 भूमि मृदा जल प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
अध्याय 2 भूमि मृदा जल प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन

अध्याय 2 भूमि मृदा जल प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन FAQ’s

कौनसे ग्रह को ‘जल ग्रह’ कहा जाता है?

पृथ्वी को ‘जल ग्रह’ कहा जाता है.

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.