You are currently viewing अध्याय 4 उद्योग | प्रश्नोत्तर | कक्षा 8 | संसाधन एवं विकास | SST
अध्याय 4 उद्योग

अध्याय 4 उद्योग | प्रश्नोत्तर | कक्षा 8 | संसाधन एवं विकास | SST

अध्याय 4 उद्योग | प्रश्नोत्तर | कक्षा 8 | संसाधन एवं विकास | सामामिक विज्ञान | सभी प्रश्नों के हल

हमने इस लेख में NCERT द्वारा जारी नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान विषय की संसाधन एवं विकास किताब के अध्याय 4 उद्योग के सभी प्रश्नों को हल किया गया।

उम्मीद करते है आप के लिए उपयोगी होंगे।

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

प्रश्न (i) ‘उद्योग’ शब्द का क्या तात्पर्य है?

उत्तर – उद्योग शब्द का तात्पर्य उन सभी आर्थिक गतिविधियों से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से संबंधित हैं।

प्रश्न (ii) वे कौन-से मुख्य तथ्य हैं जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं?

उत्तर – उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारकों में संचार, परिवहन, भूमि, विद्युत, कच्चा माल, श्रम, पूँजी, बाजार, जल आदि शामिल हैं।

प्रश्न (iii) कौन-सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों?

उत्तर – इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योगों का मेरुदंड कहा जाता है क्योंकि लगभग सभी उद्योगों में इस्पात को कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है।

लगभग सभी वस्तुओं के निर्माण में इस्पात का प्रयोग किया जाता है। उद्योगों के लिए आवश्यक मशीनें, पोत, रेलगाड़ियाँ, ट्रक, औजार आदि सभी चीजें इस्पात से ही बनी होती हैं।

बिना इस्पात के अन्य उद्योगों का विकास संभव नहीं है।

अतः इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योगों का मेरुदंड कहा जाता है।

2. अंतर स्पष्ट कीजिए –

प्रश्न (i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग

उत्तर – कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग में अंतर –

कृषि आधारित उद्योगखनिज आधारित उद्योग
(1) कृषि आधारित उद्योग कच्चे माल के रूप में वनस्पति उत्पादों का उपयोग करते हैं।(1) खनिज आधारित उद्योग कच्चे माल के रूप में खनिज अयस्कों का इस्तेमाल करते हैं।
(2) उदाहरण – वस्पति तेल उद्योग, सूती वस्र उद्योग, डेयरी उद्योग, चर्म उद्योग आदि।(2) उदाहरण – लौह इस्पात उद्योग, मशीन निर्माण उद्योग, मशीन निर्माण उद्योग, रेल के डिब्बों का निर्माण आदि।

प्रश्न (ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग

उत्तर – सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग में अंतर –

सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगसंयुक्त क्षेत्र के उद्योग
(1) इसमें वे उद्योग शामिल होते हैं जिनका स्वामित्व तथा संचालन सरकार के हाथ में होता है।(1) इसमें उद्योगों के स्वामित्व एवं संचालन पर सरकार तथा निजी व्यक्तियों दोनों का हाथ होता है।
(2) इसमें सम्पूर्ण पूँजी सरकार द्वारा लगाई जाती है।(2) इसमें सम्पूर्ण पूँजी दोनों द्वारा मिलकर लगाई जाती है।
(3) उदाहरण – स्टील अथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड।(3) उदाहरण – मारुती उद्योग लिमिटेड।

3. दिए गए स्थानों में निम्नलिखित के दो-दो उदाहरण दीजिए –

(i) कच्चा माल : ………. और ………

उत्तर – लौह अयस्क और कपास।

(ii) अंतिम उत्पाद : ………. और ………..

उत्तर – इस्पात और सूती वस्र की कमीज।

(iii) तृतीयक क्रियाकलाप : ………….और  ……………..

उत्तर – व्यापार और बैंकिंग।

(iv) सहकारिता : ………….. और ………………..

उत्तर – सूती वस्र उद्योग और खाद्य संसाधन उद्योग।

अध्याय 4 उद्योग
अध्याय 4 उद्योग

ये भी पढ़ें – अध्याय 3 कृषि  

अध्याय 4 उद्योग FAQ’s :

Q. टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (टिस्को) की शुरुआत कब की गई?

Ans. टिस्को की शुरुआत 1907 ई. में की गई.

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.