राजस्थान का इतिहास 2

अध्याय 1 राजस्थान का इतिहास : एक परिचय (भाग – 2)

यहाँ पर आपको RBSE कक्षा 10 की राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति किताब के अध्याय 1 राजस्थान का इतिहास : एक परिचय (भाग – 2) से संबंधित 51-100 तक के प्रश्नों को सम्मिलित किया गया हैं जो आपके प्रतियोगिता परीक्षा के उपयोगी हो सकते हैं.

प्रश्न – 51. राजपूतों को भारतीय आर्यों के क्षत्रिय वर्ण (राजन्य वर्ग) की सन्तान किसने माना हैं ?

उत्तर – डॉ. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा  व सी.वी. वैद्य ने

प्रश्न – 52. चंदबरदाई ने अपने प्रसिद्ध ग्रन्थ पृथ्वीराज रासो में राजपूतों की उत्पत्ति बताई हैं –

उत्तर – अग्निकुंड से (मुनि वशिष्ठ द्वारा)

प्रश्न – 53. गुहिल राजपूतों की उत्पत्ति नागर ब्राह्मणों से किसने बतलाई ?

उत्तर – डॉ, डी.आर. भण्डारकर ने (डॉ. गोपीनाथ शर्मा ने भी नागर जाति ब्राह्मण गुहेदत्त का वंशज बताया)

प्रश्न – 54. राजपूतों के ब्राह्मणवंशी होने के साक्ष्य के रूप में डॉ. भण्डारकर किस शिलालेख का उल्लेख करते हैं?

उत्तर – बिजौलिया शिलालेख

प्रश्न – 55. राजपूतों को शक अथवा सीथियन जाति के वंशज किसने बताया ?

उत्तर –  जेम्स टॉड ने

प्रश्न – 56. राजपूतों को हूणों की संतान किसने माना हैं ?

उत्तर – स्मिथ ने

प्रश्न – 57. राज प्रशस्ति के अनुसार बप्पा रावल ने कब व किसको परास्त कर चित्तौड़ पर अधिकार किया ?

उत्तर – 734 ई. मानमोरी को हराकर

प्रश्न – 58. बप्पा रावल की राजधानी थी –

उत्तर – नागदा में

प्रश्न – 59. बप्पा रावल ने कैलाशपुरी में किस मंदिर का निर्माण करवाया ?

उत्तर – एकलिंगजी (लकुलीश) मंदिर (गुहिल वंश के कुलदेवता)

प्रश्न – 60. डॉ. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा के अनुसार, बप्पा रावल का वास्तविक था –

उत्तर – कालभोज

( बप्पा इनकी उपाधि)

प्रश्न – 61. किसने बप्पा रावल की तुलना फ्रांसीसी सेनापति चार्ल्स मार्टेल से की है ?

उत्तर – सी.वी.वाद्य ने

प्रश्न – 62. 1227 ई. में भुताला का युद्ध किनके मध्य हुआ ?

उत्तर – गुहिल शासक जैत्रसिंह व दिल्ली के गुलाम वंश के सुल्तान इल्तुतमिश के मध्य

प्रश्न – 63. 1303 ई. में अलाउदीन खिलजी के आक्रमण के समय चित्तौड़ का शासक था –

उत्तर – रावल रतनसिंह

प्रश्न – 64. 1540 ई. में मलिक मोहम्मद जायसी द्वारा लिखित किताब है –

उत्तर – पद्मावत

प्रश्न – 65. अलाउदीन खिलजी ने इस युद्ध में रतनसिंह को हराकर चितौड़ का क्या नाम रखा ?

उत्तर – खिज्राबाद (अपने पुत्र खिज्रखां को प्रशासक नियुक्त किया)

प्रश्न – 66. मेवाड़ के गुहिल वंश की रावल शाखा का अंतिम शासक कौन था ?

उत्तर – रावल रतनसिंह

प्रश्न – 67. सिसोदा ठिकाने के जागीरदार हम्मीर ने चित्तौड़ पर अधिकार कर गुहिल वंश की पुनःस्थपाना कब की ?

उत्तर – 1326 ई. में

प्रश्न – 68. ‘मेवाड़ के उद्धारक’ व ‘विषमघाटी पंचानन’ की संज्ञा किस शासक को दी गई ? 

उत्तर – हम्मीर को

प्रश्न – 69. सिंगोली (बांसवाड़ा) के युद्ध में हम्मीर ने किसे परास्त किया था ?

उत्तर – मुहम्मद बिन तुगलक

प्रश्न – 70. राजस्थान का ‘भीष्म पितामह’ किसे कहा जाता हैं ?

उत्तर – महाराणा लाखा के पुत्र चुण्डा को

प्रश्न – 71. किसके शासन काल में एक बनजारे द्वारा पिछोला झील का निर्माण करवाया गया ?

उत्तर – महाराणा लाखा के समय

प्रश्न – 72. महाराणा कुम्भा व मालवा शासक महमूद खिलजी के मध्य सारंगपुर का युद्ध कब हुआ?

उत्तर – 1437 ई. में

(खिलजी पराजित हुआ व कुम्भा ने इस विजय के उपलक्ष्य में कीर्ति स्तंभ का निर्माण करवाया )

प्रश्न – 73. मालवा के महमूद खिलजी व गुजरात के कुतुबुद्दीन के बीच चम्पानेर की संधि कब हुई ?

उत्तर – 1456 ई. में

प्रश्न – 74. तत्कालीन साहित्यिक ग्रंथों व प्रशस्तियों के अनुसार महाराणा की दी गई उपाधियाँ –

उत्तर – महाराजाधिराज, रावराय, दानगुरु, राजगुरु, परमगुरु, हालगुरु, अभिनवभरताचार्य, हिन्दू सूरताण

प्रश्न – 75. कुम्भा की हत्या कब व किसने की ?

उत्तर – 1468 ई. में उनके पुत्र उदा ने

प्रश्न – 76. ‘हिन्दुपत’ के नाम से प्रसिद्ध शासक जो 1509 में मेवाड़ का शासक बना –

उत्तर – महाराणा सांगा (संग्राम सिंह )

प्रश्न – 77. महाराणा सांगा ने 1517 ई. में खातौली (कोटा) के युद्ध में किसको परास्त किया ?

उत्तर – दिल्ली सुल्तान इब्राहीम लोदी को

प्रश्न – 78. बाड़ी (धौलपुर) का युद्ध किनके मध्य हुआ ?

उत्तर – महाराणा सांगा व इब्राहिम लोदी के मध्य

प्रश्न – 79. बयाना के युद्ध (फरवरी, 1527 ई.) में सांगा ने किसे पराजित किया ?

उत्तर – बाबर को

प्रश्न – 80. खानवा का युद्ध कब व किनके मध्य हुआ ?

उत्तर – 17 मार्च, 1527 ई. को बाबर व महाराणा सांगा के मध्य (सांगा पराजित)

प्रश्न – 81. महाराणा सांगा की मृत्यु कब व कहाँ हुई ?

उत्तर – 30 जनवरी, 1528 ई. को बसवा (दौसा) में (सामन्तो द्वारा विष दिए जाने के कारण)

प्रश्न – 82. पन्नाधाय का पुत्र जिसका बलिदान देकर उदयसिंह को बनवीर से बचाया था –

उत्तर – चंदन (उदयसिंह को बचाकर कुम्भलगढ़ किले में रखा गया)

प्रश्न – 83. 1540 ई. में किस युद्ध में मालदेव के सहयोग से बनवीर की हत्या कर मेवाड़ की पैतृक सत्ता उदयसिंह ने प्राप्त की थी ?

उत्तर – मालवी (उदयपुर) के युद्ध में

प्रश्न – 84. उदयपुर नगर की स्थापना कब व किसने की ?

उत्तर – 1559 ई. में महाराणा उदयसिंह ने

(उदयसागर झील व मोती मगरी के सुन्दर महलों का निर्माण)

प्रश्न – 85. अक्टूबर, 1567 ई. में अकबर द्वारा चित्तौड़ पर किए आक्रमण के दौरान जयमल और फत्ता नामक सेनानायकों की वीरता से प्रभावित होकर इन दोनों की हाथी पर सवार पत्थर की मूर्तियाँ किस स्थान पर लगवाई ?

उत्तर – आगरा के किले के बाहर

प्रश्न – 86. अकबर ने महाराणा प्रताप से संधि करने हेतु 1572 ई. से 1576 ई. के मध्य भेजे चार शिष्ट मण्डल क्रमशः हैं –

उत्तर – जलाल खां, मानसिंह, भगवानदास एवं टोडरमल

प्रश्न – 87. खमनौर के पास मुगल सेना व महाराणा प्रताप के मध्य हल्दीघाटी का युद्ध कब हुआ ?

उत्तर – 18 जून, 1576 ई. (कुछ विद्वान् यह तिथि 21 जून भी स्वीकार करते हैं)

प्रश्न – 88. प्रताप की सेना के हरावल (सेना का अग्रिम दस्ता) का नेतृत्व कौन कर रहा था ?

उत्तर – हकीम खां सूर

प्रश्न – 89. हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप के जीवन को संकट में देखकर कर किसने उनका मुकुट धारण किया एवं प्रताप को युद्धभूमि से दूर भेज दिया ?

उत्तर – झाला बीदा ने

प्रश्न – 90. हल्दीघाटी के युद्ध को खमनौर का युद्ध किसने कहा ?

उत्तर – अबुल-फजल ने

प्रश्न – 91. हल्दीघाटी युद्ध को गोगुन्दा का युद्ध किसने कहा ?

उत्तर – बदांयूनी ने (जेम्स टॉड ने हल्दीघाटी का युद्ध कहा)

प्रश्न – 92. मेवाड़ का मेराथन किस युद्ध को कहा जाता है ?

उत्तर – दिवेर का युद्ध

प्रश्न – 93. प्रताप ने संकटकालीन राजधानी इस जगह बनाई ?

उत्तर – चावण्ड को

(19 जनवरी, 1597 ई. को प्रताप की मृत्यु के बाद चावण्ड के पास बाडोली नामक गाँव में अंतिम संस्कार किए गया)

प्रश्न – 94. मेवाड़ की थर्मोपोल्ली कहा जाता है –

उत्तर – हल्दीघाटी को

प्रश्न – 95. राणा अमरसिंह के शासनकाल के दौरान मेवाड़-मुगल संधि कब हुई ?

उत्तर – जनवरी,  1615 ई. में (सामंतों के दबाव के कारण)

प्रश्न – 96. वह राजकुमारी जिसका विवाह औरंगजेब से होने वाला था, लेकिन राजसिंह ने 1669 ई. में उससे विवाह कर लिया –

उत्तर – किशनगढ़ की राजकुमारी चारुमती

प्रश्न – 97. राजसिंह ने किस नदी के पानी को रोककर अकाल प्रबंधन के उद्देश्य से राजसमन्द झील का निर्माण करवाया ?

उत्तर – गोमती नदी को

प्रश्न – 98. राजसमन्द झील के किनारे पर नौ चौकी नामक स्थान पर 25 काले संगमरमर की शिलाओं पर  ‘राज प्रशस्ति’ नामक शिलालेख की रचना किस ने की ?

उत्तर – रणछोड़ भट्ट ने संस्कृत भाषा में (विश्व का सबसे बड़ा शिलालेख माना जाता है)

प्रश्न – 99. जोधपुर राज्य की ख्यात में किस वंश को राजा विश्वुतमान के पुत्र राजा वृहदबल से पैदा होना लिखा है ?

उत्तर – मारवाड़ के राठौड़ वंश को

प्रश्न – 100. जोधपुर के राठौड़ों का मूलपुरुष (आदि पुरुष) कौन था ?

उत्तर – सीहा (जिसे कन्नौज के गहड़वाल जयचन्द का वंशज माना जाता है)

राजस्थान का इतिहास यह भाग 2 है अगले भाग के लिए यहाँ क्लिक करें.

1. राजस्थान का इतिहास भाग-1

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.