राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021 पाठ्यक्रम

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (RSMSSB VDO) के 3896 के लिए 06 सितम्बर, 2021 को विज्ञप्ति जारी की है। इसके लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक परीक्षा पास होना आवश्यक है। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021 की विस्तृत विज्ञप्ति के यहाँ Click करें।

प्रारंभिक परीक्षा हेतु परीक्षा स्कीम

(1) प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।

(2) प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे होगी।

(3) प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होगें।

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती पाठ्यक्रम (Syllabus)

प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय सम्मिलित होगें –

सामयिक विषय | Current Affairs

राज्य, राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएँ और खेल।

भूगोल और प्राकृतिक संसाधन –

(1) विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएँ महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर।

(2) भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन।

(3) राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड, जनसंख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सुखा, अकाल और मरुस्थलीकरण की समस्याएँ।

(4) राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन – खान एवं खनन, वन, भूमि एवं जल, पशु संसाधन। वन्य जीव एवं संरक्षण।

भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास –

राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरुस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं।

वृहत् उद्योग।

जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था।

इतिहास और संस्कृति –

निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति –

  • जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था
  • बोलियाँ और साहित्य
  • संगीत, नृत्य और रंगशाला
  • धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, सन्त, कवि, योद्धा सन्त, लोक देवता और लोक देवियाँ
  • हस्तशिल्प
  • मेले और त्योहार, रूढ़िया, वस्र एवं आभूषण, उनके लोक एवं जनजातीय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित

साधारण मानसिक योग्यता

तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता

अंग्रेजी, हिंदी और गणित

राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा

कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान

नोट:- राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2021 की विज्ञप्ति व पाठ्यक्रम की कोई भी अपडेट या Offical जानकारी आपको https://recruitment.rajasthan.gov.in पर मिलेगी।

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.