You are currently viewing कक्षा 8 मॉडल पेपर विज्ञान | सम्पूर्ण पेपर हल
कक्षा 8 मॉडल पेपर विज्ञान

कक्षा 8 मॉडल पेपर विज्ञान | सम्पूर्ण पेपर हल

RSCERT द्वारा जारी किए गए प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा 2023 के कक्षा 8 मॉडल पेपर विज्ञान विषय के सभी प्रश्नों को हल किया गया है. जिसका उद्देश्य छात्रों को विज्ञान नमूना प्रश्न पत्र की समझ बन सके. अगर आप कक्षा 8 की इस परीक्षा में सम्मिलित हो रहे है तो यह लेख आप के लिए अति महत्त्वपूर्ण हो सकता है.

प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा 2023

नमूना प्रश्न पत्र (मॉडल पेपर)

कक्षा – 8

विषय – विज्ञान

समय – 2.30 घंटे                                                                                 पूर्णांक – 80

वस्तुनिष्ट प्रश्न -(Science Model Paper)

प्रश्न – 1 नायलॉन का उपयोग होता है –   1

(अ) कपड़े निर्माण में  (ब) रस्से, तम्बू बनाने में 

(स) दांत साफ करने का ब्रश में  (द) उपरोक्त सभी    (  )

उत्तर – (द) उपरोक्त सभी

प्रश्न – 2 वाहन के लिए कौनसा ईंधन कम प्रदूषक है –  1

(अ) डीजल  (ब) संपीडित प्राकृतिक गैस  (स) पेट्रोल  (द) द्रवित पेट्रोलियम गैस  (  )

उत्तर – (ब) संपीडित प्राकृतिक गैस

प्रश्न – 3 सोने, चांदी को पिघलाने हेतु सुनार ज्वाला के जिस क्षेत्र का उपयोग करते हैं –  1

(अ) ज्वाला का बाह्य क्षेत्र  (ब) ज्वाला का मध्य क्षेत्र

(स) ज्वाला का आंतरिक क्षेत्र  (द) इनमें से कोई नहीं   (  )

उत्तर – (अ) ज्वाला का बाह्य क्षेत्र

निम्न कथन को सत्य (T) अथवा असत्य (F) चिन्हित कीजिए –

प्रश्न – 4 निषेचित अंडा युग्मनज कहलाता है।   (   ) 1

उत्तर – सत्य (T)

प्रश्न – 5 किशोरावस्था में लम्बाई में वृद्धि होती है।  (  ) 1

उत्तर – सत्य (T)

प्रश्न – 6 यदि आप घर के बाहर हैं तथा भूकम्प आ गया तो आप घर के अन्दर आओगे। (  ) 1

उत्तर – असत्य (F)

प्रश्न – 7 यदि आपके घर या आस-पास आग लग जाए तो आग पर नियंत्रण करने के लिए आप क्या करेंगे ? लिखिए।   2

उत्तर – यदि घर या आस-पास आग लग जाए तो हमारे पास उपलब्ध संसाधनों से आग पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे और अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना देकर फायरब्रिगेड को बुलाएंगे।

प्रश्न – 8 बाह्य निषेचन का एक उदाहरण लिखिए।  2

उत्तर – मेढ़क में बाह्य निषेचन होता है। इसमें नर व मादा मेढ़क एक साथ पानी में आते हैं। मादा सैकड़ों अंडे देती है और नर उस समय शुक्राणु छोड़ देता है। शुक्राणु अपनी लम्बी पूंछ की सहायता से जल में इधर-उधर तैरते रहते हैं। शुक्राणु अंडकोशिका के संपर्क में आते हैं जिसके फलस्वरूप निषेचन होता है।

प्रश्न – 9 पौरूष हार्मोन का नाम लिखिए।  2

उत्तर – पौरुष हार्मोन का नाम – टेस्टोस्टेरोन।

प्रश्न – 10 दो बादलों के चित्र बनाकर उनमें आवेशों को दर्शाइए।  2

उत्तर –

बादल में विद्युत आवेश
बादल में विद्युत आवेश

प्रश्न – 11 सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है। इसका चित्र बनाइए।  2

उत्तर –

प्रश्न – 12 नाइट्रोजन चक्र का चित्र बनाइए।  4

उत्तर –

नाइट्रोजन चक्र
नाइट्रोजन चक्र

प्रश्न – 13 सर्दियों के लिए आप मित्र को किस प्रकार के वस्र खरीदने की सलाह देंगे? चार कारण लिखिए। 4

उत्तर – सर्दियों के लिए मित्र को ऊनी वस्र खरीदने की सलाह देंगे। जिसके कारण निम्नलिखित हैं –

(1) ऊन ऊष्मा की कुचालक होती है।

(2) इसके रेशों के बीच बहुत सारी हवा बंद हो जाती है। हवा ऊन से भी अधिक ऊष्मा की कुचालक है।

(3) ऊन के वस्त्र और शरीर के बीच में वायु की परत होने के कारण भी शरीर से ऊष्मा बाहर नहीं निकल पाती।

(4) ऊनी कपड़े पहनने से गर्मी का अहसास होता है।

प्रश्न – 14 नीचे सारणी में पेट्रोलियम के संघटक तथा उपयोग बताए गए है। आप समूह-1 का समूह-2 से सही मिलान कीजिए।  4

 समूह – 1 समूह – 2
क्र.सं.पेट्रोलियम के संघटक उपयोग
1.द्रवित पेट्रोलियम गैसAपेंट्स एवं सड़क निर्माण में
2.डीजल Bमरहम, मोमबती, वैसलीन निर्माण में
3.पैराफिन मोमCघरों एवं उद्योगों व ईंधन के रूप में
4.बिटुमेन Dभारी मोटर, वाहन व विद्युत जनित्रों के लिए ईंधन के रूप में।

उत्तर – 1. द्रवित पेट्रोलियम गैस – C घरों एवं उद्योगों में ईंधन के रूप में

2. डीजल – D भारी मोटर, वाहन व विद्युत जनित्रों के लिए ईंधन के रूप में

3. पैराफिन मोम – B मरहम, मोमबती, वैसलीन निर्माण में

4. बिटुमेन – A. पेंट्स एवं सड़क निर्माण में

प्रश्न – 15 नीचे लिखे गए वाक्यों की सत्यता की जाँचकर सत्य या असत्य पर सही का निशान लगाइए – 1×4=4

(अ) वनोन्मूलन से वर्षा दर प्रभावित नहीं होती है।  (सत्य/असत्य)

(ब) वन्य प्राणी अभ्यारण्य वह क्षेत्र हैं। जहाँ पर जन्तु सुरक्षित व संरक्षित रहते है। (सत्य/असत्य)

(स) संकटापन्न जंतु वे जन्तु है जिनकी संख्या एक निर्धारित स्तर से कम होती जा रही है। (सत्य/असत्य)

(द) धीरे-धीरे उपजाऊ भूमि मरुस्थल में बदल जाती है। उसे मरुस्थलीकरण कहते हैं। (सत्य/असत्य)

उत्तर – (अ) असत्य, (ब) सत्य, (स) सत्य, (द) सत्य

प्रश्न – 16 पादप कोशिका व जन्तु कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए।  2+2+=4

उत्तर –

पादप व जंतु कोशिका
पादप व जंतु कोशिका

प्रश्न – 17 दाब की परिभाषा व सूत्र लिखिए। 2+2=4

उत्तर – दाब की परिभाषा – किसी पृष्ठ के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं।

दाब का सूत्र है – दाब =बल /क्षेत्रफल जिस पर यह लगता है

प्रश्न – 18 यदि आपको चिकने फर्श पर चलना, दौड़ना होता हो तो आपको किस प्रकार के जूते या चप्पल का प्रयोग करना चाहिए? लिखिए।  4

उत्तर – यदि हमें चिकने फर्श पर चलना, दौड़ना होता हो तो हम खाँचेदार तलियों वाले जूते या चप्पलों का प्रयोग करेंगे। खाँचेदार तलियों वाले जूते या चप्पल से घर्षण बढ़ जाता है और इनकी पकड़ चिकने फर्श पर अच्छी बनती है।

प्रश्न – 19 शोर व संगीत में दो-दो अंतर लिखिए। 2+2=4

उत्तर – (i) शोर अप्रिय या अवांछित ध्वनि है जबकि संगीत प्रिय ध्वनि होती है।

(ii) शोर कष्टप्रद होता है जबकि संगीत सुखद होता है।

प्रश्न – 20 विद्युत लेपन दर्शाता हुआ सरल परिपथ का नामांकित चित्र बनाइए।  4

उत्तर –

विद्युत लेपन दर्शाता सरल परिपथ
विद्युत लेपन दर्शाता सरल परिपथ

प्रश्न – 21 कृत्रिम उपग्रह से हमें कई प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त होती है। कोई दो जानकारियाँ लिखिए।  2+2=4

उत्तर – (i) कृत्रिम उपग्रह से हमें मौसम की भविष्यवाणी करने की जानकारी मिलती है।

(ii) कृत्रिम उपग्रह का उपयोग दूरसंचार तथा सुदूर संवेदन के लिए भी होता है।

प्रश्न – 22 आप अपने घर में गेहूँ का भण्डारण करना चाहते हैं। इसके लिए आप क्या-क्या तैयारियां करेंगे? लिखिए।  6

अथवा

जहाँ सिंचाई जल की कमी हो वहाँ आप सिंचाई की कौनसी विधि का उपयोग करेंगे? सिंचाई विधि का चित्र बनाइए।  1+5+=6

उत्तर – गेहूँ का भण्डारण – फसल के दानों को अधिक समय तक रखने के लिए उन्हें नमी, कीट, चूहों तथा सूक्ष्मजीवों से सुरक्षित रखना आवश्यक है। गेहूँ को भण्डारण से पहले धूप में सुखाना आवश्यक है, इससे नमी कम हो जाने से गेहूँ की कीटपीड़कों, जीवाणु एवं कवकों से सुरक्षा हो जाती है।

हम गेहूँ का भण्डारण जूट के बोरों, धातु के बड़े पात्र आदि में करते हैं। नीम की सूखी पत्तियाँ घरों में गेहूँ के भण्डारण में उपयोग की जाती हैं।

प्रश्न – 23 धातु व अधातु गुणों के आधार पर कोई चार अंतर लिखिए। 6

उत्तर –

क्र.सं.धातुअधातु
1  
2  
3  
4  

अथवा

नीचे सारणी के कॉलम-1 में पदार्थ दिए गए हैं। उनके सामने के कॉलम- 2 में इनके उपयोग लिखिए। 6

क्र.सं.कॉलम – 1/पदार्थकॉलम – 2/ उपयोग
1गोल्ड 
2कॉपर 
3आयरन 
4मर्करी 

उत्तर –

क्र.सं.कॉलम – 1/पदार्थकॉलम – 2/ उपयोग
1गोल्डआभूषण
2कॉपरबिजली के तार
3आयरनमशीनें
4मर्करीथर्मामीटर

प्रश्न 24 (अ) मानव नेत्र की संरचना का नामांकित चित्र बनाइए। 4+2=6

उत्तर-

मानव नेत्र की संरचना का नामांकित चित्र

(ब) ट्रैफिक पुलिस से आप सड़क सुरक्षा संबंधी कौन से दो प्रश्न पूछेंगे। लिखिए।

उत्तर – ट्रेफिक पुलिस से सड़क सुरक्षा संबंधी निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगे –

(i) पैदल चलते समय हमें सड़क के किस भाग में पर चलना चाहिए?

(ii) यातायात के नियमों को मानना क्यों आवश्यक है?

अथवा

(अ) आपतन कोण तथा परावर्तन कोण बराबर होते हैं। इसे चित्र की सहायता से स्पष्ट कीजिए।

उत्तर –

(आ) यदि आपके पिताजी को धुंध में गाड़ी चलानी पड़ती है। सड़क सुरक्षा हेतु आप उनसे कौन से दो प्रश्न पूछना चाहेंगे। लिखिए।

उत्तर –

प्रश्न – 25 (अ) शुद्ध जल और अशुद्ध जल की पहचान कैसे करेंगे। लिखिए। 4+2=6

उत्तर –

(ब) स्वच्छता संबंधी दो बाते लिखिए जो आपको पसंद है।

उत्तर –

अथवा

(अ) शुद्ध और अशुद्ध हवा में क्या अंतर है? लिखिए।

उत्तर –

शुद्ध हवाअशुद्ध हवा
यह स्वच्छ तथा पारदर्शी होती हैयह स्वच्छ एवं पारदर्शी नहीं होती है
इसमें कोई गंध नहीं होती हैइसमें दुर्गन्ध हो सकती है
सूक्ष्मजीव अनुपस्थित होते हैंसूक्ष्मजीव उपस्थित हो सकते हैं
इसमें धुआँ तथा धूल कण उपस्थित नहीं होते हैंइसमें धुआँ तथा धूल कण अत्यधिक मात्रा में उपस्थित होते हैं

(ब) हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ रहे। इसके लिए हमें क्या करना होगा?

उत्तर – हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ रहे। इसके लिए हमें निम्नलिखित उपाय करने चाहिए –

(1) अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाना।

(2) जन (सार्वजनिक) परिवहन के साधनों का उपयोग करना

(3) निजी वाहनों के उपयोग को कम करना। डीजल अथवा सीसा रहित पेट्रोल का उपयोग करना, CNG का प्रयोग करना।

(4) कूड़ा-कर्कट तथा टायरों आदि के जलाने पर रोक लगाना।

ये भी पढ़ें –

कक्षा 8 मॉडल पेपर विज्ञान FAQ,s –

Q.1 क्या कक्षा 8 मॉडल पेपर विज्ञान के सभी प्रश्न बोर्ड परीक्षा में आएंगे ?

उत्तर – नहीं, कक्षा 8 मॉडल पेपर विज्ञान के प्रश्नों से आप को यह समझाया जाता है कि कौनसा प्रश्न कितने नंबर का व किस प्रकार का आएगा. कुछ प्रश्न आ भी जाए तो वह केवल संयोग होगा.

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.