राजस्थान के प्रमुख शासक | कक्षा 7 SST | MCQ | वन लाइनर प्रश्न व उत्तर
इस लेख में हमने कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान के छठे अध्याय “राजस्थान के प्रमुख शासक” से जुड़े सभी महत्वपूर्ण वन-लाइनर प्रश्न और उत्तर को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है। उम्मीद करता हूँ कि ये One-Liner Question and Answer आपकी तैयारी के लिए उपयोगी होंगे।
राजस्थान के प्रमुख शासक
Table of Contents
हमारा राजस्थान
कक्षा 7
प्रश्न 1. पृथ्वीराज चौहान के पिता का नाम क्या था?
उत्तर – सोमेश्वर
प्रश्न 2. पृथ्वीराज चौहान की माता का नाम क्या था?
उत्तर – कर्पुरदेवी
प्रश्न 3. पृथ्वीराज चौहान को कितनी भाषाओं का ज्ञान था?
उत्तर – छः
प्रश्न 4. पृथ्वीराज चौहान के दरबार में कौन-कौनसे लेखक व कवि थे?
उत्तर – विद्यापति गौड़, वागीश्वर, जयानक, विश्वरूप जनार्दन, पृथ्वीभट्ट एवं चंदबरदाई
प्रश्न 5. पृथ्वीराज रासो का रचनाकार कौन था?
उत्तर – चंदबरदाई
प्रश्न 6. महाराणा कुंभा किस वंश के प्रतापी शासक थे?
उत्तर – सिसोदिया
प्रश्न 7. महाराणा कुंभा का जन्म कब हुआ?
उत्तर – 1417
प्रश्न 8. किस शासक का काल सांस्कृतिक दृष्टि से मेवाड़ का स्वर्णकाल कहा जाता है?
उत्तर – महाराणा कुम्भा
प्रश्न 9. मेवाड़ में स्थित 84 दुर्गों में से कुम्भा ने कितने दुर्ग बनवाए?
उत्तर – 32 दुर्ग
प्रश्न 10. चित्तौड़ दुर्ग में स्थित विजय स्तम्भ किस शासक ने बनवाया?
उत्तर – महाराणा कुम्भा
प्रश्न 11. महाराणा कुम्भा द्वारा रचित प्रमुख संगीत ग्रंथ कौनसे है?
उत्तर – संगीतराज, सूड़ प्रबंध, संगीत मीमांसा
प्रश्न 12. कुम्भा ने जयदेव की रचना गीतगोविंद पर कौनसी टीका लिखी?
उत्तर – रसिकप्रिया
प्रश्न 13. चंडीशतक टीका किसने लिखी थी?
उत्तर – महाराणा कुम्भा
प्रश्न 14. महाराणा कुम्भा ने कौन-कौनसी उपाधियाँ धारण कर रखी थी?
उत्तर – रायरायन, महाराणा, राजगुरू, दानगुरू, चापगुरू, हालगुरू, परमगुरू, महाराजाधिराज
प्रश्न 15. राणा सांगा का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर – संग्राम सिंह
प्रश्न 16. राणा सांगा के पिता का क्या नाम था?
उत्तर – रायमल
प्रश्न 17. किसके शासन काल में मेवाड़ शक्ति के चरमोत्कर्ष पर पहुँच गया था?
उत्तर – राणा सांगा
प्रश्न 18. किस राजपूत शासक के शरीर पर 80 घाव थे?
उत्तर – राणा सांगा
प्रश्न 19. मालदेव राठौड़ किसके पुत्र थे?
उत्तर – राव गांगा
प्रश्न 20. किसका शासन काल मारवाड़ का शौर्य युग कहलाता है?
उत्तर – मालदेव
प्रश्न 21. मालदेव द्वारा निर्मित प्रमुख दुर्ग कौनसे है?
उत्तर – सोजत दुर्ग, मालकोट व पोकरण दुर्ग
प्रश्न 22. मालदेव ने अपने जीवन में कितने युद्ध किए?
उत्तर – 52
प्रश्न 23. फारसी इतिहासकारों ने मालदेव को किस नाम से पुकारा?
उत्तर – हशमत वाला राजा
प्रश्न 24. मालदेव का देहांत कब हुआ?
उत्तर – 1562 में
प्रश्न 25. महाराणा प्रताप के पिता कौन थे?
उत्तर – उदयसिंह
प्रश्न 26. महाराणा प्रताप का जन्म कब हुआ?
उत्तर – 9 मई, 1540
प्रश्न 27. महाराणा प्रताप की माता कौन थी?
उत्तर – जयवंता बाई
प्रश्न 28. महाराणा प्रताप का कौनसा भाई रूठकर अकबर की शरण में चला गया?
उत्तर – जगमाल
प्रश्न 29. महाराणा प्रताप ने कृषि व वनों के विकास हेतु कौनसी पुस्तक लिखवाई?
उत्तर – विश्व वल्लभ
प्रश्न 30. बीकानेर का कौनसा शासक राजपूतों का कर्ण कहलाया?
उत्तर – रायसिंह
प्रश्न 31. रायसिंह महोत्सव व ज्योतिष रत्नमाला ग्रंथ की रचना किसने की?
उत्तर – रायसिंह
प्रश्न 32. रायसिंह के पिता कौन थे?
उत्तर – कल्याणमल
प्रश्न 33. बीकानेर के जूनागढ़ किले का निर्माण किसने करवाया?
उत्तर – रायसिंह
प्रश्न 34. जयसिंह को मिर्जा राजा की उपाधि किसने दी?
उत्तर – शाहजहाँ
प्रश्न 35. किस राजपूत शासक को औरंगजेब ने शिवाजी के विरूद्ध अभियान पर भेजा?
उत्तर – मिर्जा राजा जयसिंह
प्रश्न 36. ‘बिहारी सतसई’ के लेखक बिहारी किसके राज कवि थे?
उत्तर – मिर्जा राजा जयसिंह
प्रश्न 37. जयसिंह-चरित्र किसकी रचना है?
उत्तर – रामकवि
प्रश्न 38. जसवंत सिंह को महाराजा की उपाधि किस मुगल शासक ने दी?
उत्तर – शाहजहाँ
प्रश्न 39. आनन्द प्रकाश, सिद्धांत बोध, भाषा भूषण एवं प्रबोध चंद्रोदय किसकी रचनाएँ है?
उत्तर – जसवंत सिंह
प्रश्न 40. किसके शासन काल में सिंहाड़ में श्रीनाथजी व कांकरोली में द्वारिकाधीश जी की मूर्ति स्थापित करके मंदिर बनवाए गए?
उत्तर – राजसिंह
प्रश्न 41. राजसमंद झील पर 25 शिलाओं पर संस्कृत भाषा में राज प्रशस्ति किसने लिखी?
उत्तर – रणछोड़ भट्ट
प्रश्न 42. श्रीनाथ जी (गोवर्धननाथ) की मूर्ति को ब्रज से कौन लाया?
उत्तर – गोस्वामी भक्त
प्रश्न 43. उदयपुर में अम्बा माता मंदिर का निर्माण किसने करवाया?
उत्तर – राजसिंह
प्रश्न 44. जयसिंह को ‘सवाई’ की उपाधि किसने दी?
उत्तर – औरंगजेब
प्रश्न 45. 1725 में सवाई जयसिंह द्वारा निर्मित नक्षत्र गणना की सारणी का नाम क्या था?
उत्तर – जीज-ए-मुहम्मदशाही
प्रश्न 46. महाराजा सूरजमल कहाँ के शासक थे?
उत्तर – भरतपुर
प्रश्न 47. सूरजमल के पिता कौन थे?
उत्तर – बदनसिंह
प्रश्न 48. जयसिंह द्वारा जंतर-मंतर नाम से वैधशालाएँ कहाँ-कहाँ पर बनवाई?
उत्तर – दिल्ली, जयपुर, उज्जैन, मथुरा व बनारस

FAQ’s
उत्तर – सवाई जयसिंह ने.
ये भी पढ़ें –