मानचित्र | कक्षा 6 | NCERT Book | पृथ्वी हमारा आवास | भूगोल | वन लाइनर प्रश्न व उत्तर
इस लेख में हम NCERT की कक्षा 6 की भूगोल की किताब पृथ्वी हमारा आवास के अध्याय मानचित्र के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को वन लाइनर प्रश्न व उत्तर के रूप में सम्मिलित किया गया है. उम्मीद करते है कि ये आपके लिए उपयोगी साबित होंगे.
पृथ्वी हमारा आवास
NCERT Book कक्षा 6
मानचित्र
प्रश्न 1. पृथ्वी की प्राकृतिक आकृतियों जैसे पहाड़, नदी, महासागर, मैदान आदि को दर्शाने वाले मानचित्र क्या कहलाते है?
उत्तर – भौतिक मानचित्र
प्रश्न 2. भौतिक मानचित्रों को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – उच्चावच मानचित्र
प्रश्न 3. विश्व के विभिन्न महाद्वीपों, देशों, राज्यों व उनकी सीमाओं को प्रदर्शित करने वाले मानचित्र क्या कहलाते है?
उत्तर – राजनीतिक मानचित्र
प्रश्न 4. सड़क, वन, वर्षा, उद्योग आदि विशेष प्रकार की जानकारी देने वाले मानचित्र क्या कहलाते है?
उत्तर – थिमैटिक मानचित्र
प्रश्न 5. मानचित्र के कितने घटक होते है?
उत्तर – 3 (दूरी, दिशा और प्रतीक)
प्रश्न 6. स्थल पर वास्तविक दूरी व मानचित्र पर प्रदर्शित दूरी के बीच का अनुपात क्या कहलाता है?
उत्तर – पैमाना
प्रश्न 7. बड़े क्षेत्रफल वाले भागों को दर्शाते समय किस प्रकार के पैमाने का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – छोटे पैमाने का
प्रश्न 8. किसी गाँव, शहर या कस्बे का मानचित्र बनाते समय कौनसे पैमाने का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – बड़े पैमाने का
प्रश्न 9. किस यंत्र की सहायता से मानचित्र में दिशाओं का पता लगाया जा सकता है?
उत्तर – दिक्सूचक यंत्र
प्रश्न 10. किसी मानचित्र में सड़क, पुल, पटरियाँ, नहर आदि को दर्शाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – प्रतीक
प्रश्न 11. जिन प्रतीकों के उपयोग के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय सहमति है, उन्हें क्या कहा जाता है?
उत्तर – रूढ़ चिह्न
प्रश्न 12. बिना पैमाने के तैयार किया गया आरेखीय मानचित्र क्या कहलाता है?
उत्तर – रेखाचित्र मानचित्र
प्रश्न 13. एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र क्या कहलाता है?
उत्तर – खाका
प्रश्न 14. प्रधान दिग्बिंदु कौन कौनसे है?
उत्तर – उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम
प्रश्न 15. मानचित्र में नीले रंग का उपयोग किसे दिखाने के लिए किया जाता है?
उत्तर – जलाशयों को

मानचित्र कक्षा 6 भूगोल FAQ’s
उत्तर – दिक्सूचक यंत्र
ये भी पढ़ें –