पटवारी भर्ती 2021 हल प्रश्न पत्र प्रथम पारी | Patawari Paper PDF | सभी प्रश्नों के हल
इस लेख में हम राजस्थान राज्य कर्मचारी बोर्ड आयोजित पटवारी भर्ती 2021 प्रश्न पत्र प्रथम पारी को हल किया गया है. जो आगामी पटवारी व अन्य परीक्षाओं के अति महत्वपूर्ण हो सकते है.
प्रश्न 1. जब चन्द्रमा क्षितिज के समीप होता है, तो …………. के कारण बड़ा प्रतीत होता है।
(अ) प्रकाश के प्रकीर्णन
(ब) पूर्ण आतंरिक परावर्तन
(स) विवर्तन
(द) वायुमंडलीय अपवर्तन
उत्तर – (द) वायुमंडलीय अपवर्तन
प्रश्न 2. एक मधुमेह रोगी में ……………. द्वारा शर्करा की जाँच की जा सकती है।
(अ) डेनिज टेस्ट
(ब) बेनेडिक्ट टेस्ट
(स) बारफोर्ड टेस्ट
(द) एलिसा टेस्ट
उत्तर – (ब) बेनेडिक्ट टेस्ट
प्रश्न 3. फल पक्वन ……… के द्वारा उद्दीपित की जाती है।
(अ) साइटो-काइनिन
(ब) ऑक्सीन
(स) जिबरेलिन
(द) एथिलीन
उत्तर – (द) एथिलीन
प्रश्न 4. ‘वैक्सीनेशन’ शब्द एक लैटिन शब्द से व्युत्पन्न है, जिसका संबंध है।
(अ) कुत्ते से
(ब) गाय से
(स) घोड़े से
(द) दरियाई घोड़े से
उत्तर – (ब) गाय से
प्रश्न 5. निम्न में से कौन सा दिए गए राजवंशों का सही कालानुक्रम है?
(अ) कुषाण, गुप्त, मौर्य, नंद
(ब) नंद, मौर्य, कुषाण, गुप्त
(स) मौर्य, नंद, ,कुषाण, गुप्त
(द) गुप्त, कुषाण, नंद, मौर्य
उत्तर – (ब) नंद, मौर्य, कुषाण, गुप्त
प्रश्न 6. निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार करें :
जहाँगीर के शासनकाल में, कंधार पर इसके कारण पुनः अधिकार नहीं किया जा सका –
1. मुगल सेना की अकुशलता
2. खुर्रम द्वारा उस स्थान पर कूच से इंकार
3. अभियान आयोजित करने में कठिनाइयाँ
4. अफगानिस्तान में प्रचंड ठण्ड
इनमें से कौन से वक्तव्य सत्य हैं?
(अ) 1, 2 एवं 4
(ब) 1, 2 एवं 3
(स) 2, 3 एवं 4
(द) 1, 2, 3 एवं 4
उत्तर – (स) 2, 3 एवं 4
प्रश्न 7. इक्ता प्रथा को सांस्थानिक दर्जा किसके द्वारा दिया गया?
(अ) इल्तुतमिश
(ब) कुतुबुद्दीन ऐबक
(स) बलबन
(द) अलाउद्दीन खिलजी
उत्तर – (अ) इल्तुतमिश
प्रश्न 7. ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ का गठन …………. के खिलाफ लड़ने के लिए किया गया था।
(अ) जर्मनी एवं जापान
(ब) रूस
(स) दक्षिण अफ्रीका
(द) भारत में अंग्रेजों
उत्तर – (द) भारत में अंग्रेजों
प्रश्न 8. निम्नलिखित घटनाओं का सही क्रम क्या है?
1. बंगाल का विभाजन
2. जलियांवाला बाग नरसंहार
3. भारत छोड़ो आंदोलन
4. साइमन कमीशन रिपोर्ट
(अ) 1, 2, 4, 3
(ब) 4, 3, 1, 2
(स) 1, 2, 3, 4
(द) 1, 4, 2, 3
उत्तर – (अ) 1, 2, 4, 3
प्रश्न 9. बांग्लादेश ………… को स्वतंत्र हुआ था।
(अ) 14 दिसंबर, 1971
(ब) 15 दिसंबर, 1971
(स) 16 दिसंबर, 1971
(द) 17 दिसंबर, 1971
उत्तर – (स) 16 दिसंबर, 1971
प्रश्न 10. निम्न में से किसे संविधान सभा द्वारा इसके स्थायी अध्यक्ष के रूप में चुना गया था?
(अ) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(ब) महात्मा गाँधी
(स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(द) वल्लभभाई पटेल
उत्तर – (स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
प्रश्न 11. ………… के द्वारा लोक सभा की निर्वाचन संख्या में वृद्धि की गई थी।
(अ) 44वें संशोधन
(ब) 31वें संशोधन
(स) 42वें संशोधन
(द) 40वें संशोधन
उत्तर – (ब) 31वें संशोधन
प्रश्न 12. नीचे दिए गए दो वक्तव्यों को कथन (A) और तर्क (R) के रूप में चिह्नित किया गया है। दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में, निम्न में से कौन सा सत्य है?
कथन (A) : भारत में, जनता अपना स्वयं का प्रतिनिधि चुनती है।
तर्क (R) : भारत में प्रजातंत्र है।
(अ) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
उत्तर – (अ) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
प्रश्न 13. भारत के किस मंत्रालय द्वारा विभिन्न संकेतकों पर आधारित राज्यों के सुशासन को मापने के उद्देश्य से सुशासन सूचकांक विकसित किया गया?
(अ) कार्मिक मंत्रालय
(ब) गृह मंत्रालय
(स) वित्त मंत्रालय
(द) संसदीय कार्य मंत्रालय
उत्तर – (अ) कार्मिक मंत्रालय
प्रश्न 14. नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे?
(अ) पियूष गोयल
(ब) निर्मला सीतारमण
(स) अरविन्द पनगारिया
(द) रघुराम राजन
उत्तर – (स) अरविन्द पनगारिया
प्रश्न 15. भारतीय संविधान के किस संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा और राज्य की विधान सभाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को एंग्लो इंडियन समुदाय के आरक्षण को अलग रखते हुए दस वर्षों के लिए बढाया गया?
(अ) 104वाँ संशोधन अधिनियम, 2020
(ब) 105वाँ संशोधन अधिनियम, 2021
(स) 103वाँ संशोधन अधिनियम, 2019
(द) 102वाँ संशोधन अधिनियम, 2018
उत्तर – (अ) 104वाँ संशोधन अधिनियम, 2020
पुरा हल प्रश्न पत्र देखने के लिए निम्न वीडियों को देख सकते है.
ये भी पढ़ें –