कक्षा 6 | सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन 1 | NCERT Book | one liner question answer
इस लेख में NCERT Book कक्षा 6 सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन 1 के सभी अध्याय के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को One Liner Question Answer के रूप में हल किया गया है. जो की आपके आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के उपयोगी रहेंगे.
सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन 1
NCERT Book कक्षा 6
विविधता की समझ
प्रश्न 1. भारत में ऊँचे पहाड़ों वाला रेगिस्तानी ईलाका कहाँ पर पाया जाता है?
उत्तर – लद्दाख
प्रश्न 2. पश्मीना शालें कहाँ पर बुनी जाती है?
उत्तर – कश्मीर
प्रश्न 3. याक कहाँ पर पाया जाता है?
उत्तर – लद्दाख
प्रश्न 4. लद्दाख के रास्ते से कहाँ पर पहुँचते है?
उत्तर – तिब्बत
प्रश्न 5. तिब्बत का कौनसा ग्रंथ लद्दाख में प्रसिद्ध है?
उत्तर – केसर सागा
प्रश्न 6. ईसा मसीह के कौनसे धर्म दूत केरल तट पर आए?
उत्तर – संत थॉमस
प्रश्न 7. भारत में ईसाई धर्म लाने का श्रेय किसे जाता है?
उत्तर – संत थॉमस
प्रश्न 8. पुर्तगालियों ने किसकी यात्रा के आधार पर भारत का समुद्री रास्ता जाना?
उत्तर – वास्को डि गामा
प्रश्न 9. लद्दाख के रास्ते से जो धर्म तिब्बत पहुँचा, वह है –
उत्तर – बौद्ध धर्म
प्रश्न 10. केरल का क्षेत्र किस कारण व्यापारियों के लिए बहुत आकर्षक बना?
उत्तर – मसालों के कारण
विविधता एवं भेदभाव
Table of Contents
प्रश्न 1. वर्तमान में विकलांग के स्थान पर किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – विशेष आवश्यकता वाले
प्रश्न 2. जब हम सभी लोगों को एक ही छवि में बाँध देते है अथवा उनके बारे में पक्की धारणा बना लेते है तो उसे क्या कहा जाता है?
उत्तर – रूढीबद्ध धारणा
प्रश्न 3. केरल में महिला शिक्षको का अनुपात कितना है?
उत्तर – 60%
प्रश्न 4. सरकार दलितों को किस वर्ग में रखती है?
उत्तर – अनुसूचित वर्ग
प्रश्न 5. भारतीय संविधान का पिता किसे कहा जाता है?
उत्तर – डॉ. भीमराव अम्बेडकर
प्रश्न 6. डॉ. भीमराव अम्बेडकर किस जाति से थे?
उत्तर – महार
प्रश्न 7. डॉ. अम्बेडकर ने अपना धर्म परिवर्तन करके किस धर्म को अपनाया?
उत्तर – बौद्ध
सरकार
प्रश्न 1. आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के बाद किस नए राज्य की स्थापना हुई?
उत्तर – तेलंगाना (2 जून, 2014)
प्रश्न 2. किस शासन व्यवस्था में लोगो के पास अपना नेता चुननें की शक्ति होती है?
उत्तर – लोकतंत्र
प्रश्न 3. यूरोप व अमेरिका में महिलाओं द्वारा वोट के अधिकार हेतु चलाया गया आंदोलन किस नाम से जाना गया?
उत्तर – सफ्रेज मूवमेंट
प्रश्न 4. अमेरिका में महिलाओं को वोट देने का अधिकार कब मिला?
उत्तर – 1920
प्रश्न 5. इंग्लैण्ड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार कब मिला?
उत्तर – 1928
प्रश्न 6. केंद्र में द्वैध शासन व्यवस्था किस अधिनियम के द्वारा लागु की गई?
उत्तर – भारत शासन अधिनियम, 1935
प्रश्न 7. भारतीय संविधान सभा का गठन किसके अंतर्गत किया गया?
उत्तर – कैबिनेट मिशन (1946)
लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व
प्रश्न 1. दक्षिण अफ्रीका लोकतांत्रिक देश कब बना?
उत्तर – 1994
प्रश्न 2. दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने के लिए लम्बा संघर्ष किसने किया?
उत्तर – नेल्सन मंडेला
प्रश्न 3. नेल्सन मंडेला का संबंध किस राजनैतिक पार्टी से था?
उत्तर – अफ्रीकी राष्ट्रीय काँग्रेस
प्रश्न 4. कर्नाटक व तमिलनाडू के बीच कौनसी नदी के जल बँटवारे को लेकर विवाद चल रहा है?
उत्तर – कावेरी नदी
पंचायती राज
प्रश्न 1. पंचायती राज किस सूची का विषय है?
उत्तर – राज्य सूची
प्रश्न 2. पंचायत चुनाव कराने का निर्णय कौन लेता है?
उत्तर – राज्य सरकार
प्रश्न 3. भारतीय संविधान की ग्याहरवीं अनुसूची में पंचायतों के लिए कितने विषय निर्धारित किए गए है?
उत्तर – 29
प्रश्न 4. ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड का प्रतिनिधि क्या कहलाता है?
उत्तर – वार्ड पंच
प्रश्न 5. पंचायत का मुखिया कौन होता है?
उत्तर – सरपंच
प्रश्न 6. ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा नियुक्त व्यक्ति कौन होता है?
उत्तर – सचिव
प्रश्न 7. पंचायती राज व्यवस्था के कितने स्तर होते है?
उत्तर – 3
प्रश्न 8. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 24 अप्रैल
प्रश्न 9. भारत में पंचायती राज का शुभारम्भ कब और कहाँ से हुआ?
उत्तर – 2 अक्तूबर 1959, नागौर से
प्रश्न 10. किस संविधान संशोधन के द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक स्तर प्रदान किया गया?
उत्तर – 73वाँ संविधान संशोधन
प्रश्न 11. पंचायती राज के लिए द्वि स्तरीय मॉडल की पेशकश किसने की थी?
उत्तर – अशोक मेहता समिति
प्रश्न 12. पंचायती राज में त्रिस्तरीय प्रणाली की सिफारिश किस समिति द्वारा की गई?
उत्तर – बलवंत राय मेहता समिति
प्रश्न 13. किस संशोधन के द्वारा पंचायती राज को स्व शासन की इकाई के रूप में संगठित किया गया?
उत्तर – भारतीय संविधान के 73वें संशोधन द्वारा
प्रश्न 14. पंचायती राज को संवैधानिक स्थिति प्रदान करने की सिफारिश किस समिति के द्वारा की गई?
उत्तर – एल.एम. सिंघवी समिति
प्रश्न 15. पंचायत भंग होने की स्थिति में न्यूनतम कितने समय में पुनः निर्वाचन करवाना अनिवार्य है?
उत्तर – 6 माह
प्रश्न 17. पंचायती राज में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने का प्रावधान करने की शक्ति किसे प्रदान की गई है?
उत्तर – राज्य विधानसभाओं को
प्रश्न 18. नगरपालिका किस संविधान संशोधन से संबंधित है?
उत्तर – 74वाँ संविधान संशोधन
प्रश्न 19. पंचायत समिति चुनाव किस पद्धति से संपन्न किए जाते है?
उत्तर – जनता द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव
प्रश्न 20. मनरेगा में आयोजना बनाने, सम्पादन करने व क्रियान्वयन का दायित्व किसका है?
उत्तर – ग्राम पंचायतों का
प्रश्न 21. जिला ग्रामीण एजेंसी के पुनर्गठन के लिए किस समिति की स्थापना की गई हैं?
उत्तर – DRDA (2010)
प्रश्न 22. बलवंत राय मेहता समिति का गठन कब किया गया?
उत्तर – 1957
प्रश्न 23. संथामन समिति का गठन कब किया गया?
उत्तर – 1962
प्रश्न 24. सादिक अली समिति का गठन कब किया गया?
उत्तर – 1964
प्रश्न 25. अशोक मेहता समिति का गठन कब किया गया?
उत्तर – 1977
प्रश्न 26. जी.वी.के. राव समिति का गठन कब किया गया?
उत्तर – 1985
प्रश्न 27. एल.एम.सिंघवी समिति का गठन कब किया गया?
उत्तर – 1986
प्रश्न 28. किन राज्यों में पंचायत समितियों को करारोपण की शक्तियाँ दी गई है?
उत्तर – गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान
गाँव का प्रशासन
प्रश्न 1. जमीन को नापना व उसका रिकॉर्ड रखना किसका कार्य होता है?
उत्तर – पटवारी
प्रश्न 2. पटवारी को अलग-अलग स्थानों पर अन्य किन नामों से जाना जाता है?
उत्तर – लेखपाल, कानूनगो आदि
प्रश्न 3. पटवारी द्वारा खेत को नापने के लिए उपयोग की जाने वाली जंजीर क्या कहलाती है?
उत्तर – जरीब
प्रश्न 4. पटवारी द्वारा जमीन व फसलों का ब्यौरा जिस रिकॉर्ड में रखा जाता है, उसे क्या कहा जाता है?
उत्तर – खसरा
नगर प्रशासन
प्रश्न 1. सूरत में भयंकर प्लेग कब फैला था?
उत्तर – 1994
प्रश्न 2. शहरों में स्थानीय प्रशासन किस रूप में कार्य करता है?
उत्तर – नगर निगम
प्रश्न 3. नगर निगम के सदस्य क्या कहलाते है?
उत्तर – पार्षद
प्रश्न 4. छोटे कस्बो के स्थानीय प्रशासन को क्या कहा जाता है?
उत्तर – नगर पालिका
प्रश्न 5. भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन का शुभारम्भ कब किया?
उत्तर – 2 अक्तूबर, 2014

कक्षा 6 सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन FAQ’s
उत्तर – पंडित जवाहरलाल नेहरू
उत्तर – रविन्द्र नाथ टैगोर
ये भी पढ़ें –