You are currently viewing अध्याय 1 संसाधन | कक्षा 8 | संसाधन एवं विकास | सामाजिक विज्ञान
अध्याय 1 संसाधन

अध्याय 1 संसाधन | कक्षा 8 | संसाधन एवं विकास | सामाजिक विज्ञान

अध्याय 1 संसाधन | कक्षा 8 | संसाधन एवं विकास | सभी प्रश्नों के उत्तर

इस लेख में NCERT के नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान विषय की संसाधन एवं विकास किताब के अध्याय 1 संसाधन के सभी प्रश्नों के उत्तर हल किए गए हैं। उम्मीद करते है की ये प्रश्नोत्तर आपके लिए उपयोगी होंगे।

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

प्रश्न (i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?

उत्तर – संसाधनों की उपलब्धता धरातल की बनावट, जलवायु, वर्षा, मौसम, जल उपलब्धता आदि पर निर्भर करती है। पृथ्वी पर इन सबमें काफी भिन्नता पाई जाती है, अतः संसाधनों के वितरण में भी असमानता पाई जाती है।

प्रश्न (ii) संसाधन संरक्षण क्या है?

उत्तर – संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता है।

प्रश्न (iii) मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों है?

उत्तर – मानव संसाधन अत्यंत महत्त्वपूर्ण संसाधन हैं क्योंकि मानव ही प्रकृति के अन्य संसाधनों का उपयोग करता है। लोग और अधिक संसाधन बनाने के लिए प्रकृति का सबसे अच्छा उपयोग तभी कर सकते हैं जब उनके पास ऐसा करने का ज्ञान, कौशल तथा प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो, अतः मनुष्य एक विशिष्ट प्रकार का संसाधन है। शिक्षा तथा स्वास्थ्य, लोगों को बहुमूल्य संसाधन में सहायता करते हैं।

प्रश्न (iv) सततपोषणीय विकास क्या है?

उत्तर – संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना, सततपोषणीय विकास कहलाता है। इससे न केवल वर्तमान पीढ़ी की अपितु भावी पीढ़ियों की भी आवश्यकताएँ पूरी होती रहेंगी।

2. सही उत्तर पर निशान लगाइए –

प्रश्न 1 निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?

(क) उपयोगिता

(ख) मूल्य

(ग) मात्रा

उत्तर – (ग) मात्रा

प्रश्न 2 निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?

(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ

(ख) झरने का जल

(ग) उष्णकटिबंधीय वन

उत्तर – (क) कैंसर उपचार की औषधियाँ

प्रश्न 3 कथन पूरा कीजिए –

अनवीकरणीय संसाधन …….होते हैं।

(क) सीमित भण्डार वाले

(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित

(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न

उत्तर – (क) सीमित भण्डार वाले

ये भी पढ़ें –

अध्याय 1 संसाधन
अध्याय 1 संसाधन

अध्याय 1 संसाधन FAQ’s

पेटेन्ट का क्या अभिप्राय है?

पेटेन्ट का आभिप्राय किसी विचार अथवा आविष्कार पर एकमात्र अधिकार से है।

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.