राजस्थान का इतिहास 3

अध्याय 1 राजस्थान का इतिहास : एक परिचय (भाग – 3)

यहाँ पर आपको RBSE कक्षा 10 की राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति किताब के अध्याय 1 राजस्थान का इतिहास : एक परिचय (भाग – 3) से संबंधित 101-150 तक के प्रश्नों को सम्मिलित किया गया हैं जो आपके प्रतियोगिता परीक्षा के उपयोगी हो सकते हैं.

प्रश्न – 101. ‘चाँद बावड़ी’ (जोधपुर) का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर – राव चूण्डा की पत्नी चाँद कँवर ने

प्रश्न – 102. राव जोधा द्वारा जोधपुर की स्थपाना कब की गई ?

उत्तर – 1459 ई. में

प्रश्न –  103. मेहरानगढ़ नाम से प्रसिद्ध जोधपुर का दुर्ग किस पहाड़ी पर बनाया गया ?

उत्तर – चिड़ियाटुंक पहाड़ी पर

प्रश्न – 104. राव मालदेव की रानी जो इतिहास में ‘रूठी रानी’ के नाम से प्रसिद्ध हुई –

उत्तर – रानी उमादे

(जैसलमेर के राव लूणकरण की पुत्री)

प्रश्न – 105. रानी उमादे रूठने के बाद किस जगह रही ?

उत्तर – तारागढ़ दुर्ग (अजमेर)

प्रश्न –  106. ‘एक मुठ्ठी भर बाजरे के लिए मैं हिन्दुस्तान की बादशाहत खो देता’ यह कथन किसका है ?

उत्तर – शेरशाह सूरी का

प्रश्न – 107. गिरी सुमेल का युद्ध कब व किसके मध्य हुआ ?

उत्तर – जनवरी, 1544 ई. में मालदेव व शेरशाह सूरी के मध्य

प्रश्न – 108. मारवाड़ का प्रताप कहा जाता है –

उत्तर – राव चन्द्रसेन को

प्रश्न – 109. उदयसिंह ने 1587 ई. में अपनी पुत्री जोधा बाई (जगत गुसाई) का विवाह किस मुगल शासक से किया ?

उत्तर – जहाँगीर से

प्रश्न – 110. वह शासक जिसको जोधपुर पहुँचने पर उसकी ‘उदयपुरी रानी’ ने किले के द्वार खोलने से इनकार कर दिया और कहलवा भेजा कि राजपूत या तो युद्ध से विजयी होकर लौटते हैं या वहाँ मर मिटते हैं ?

उत्तर – जोधपुर के शासक महाराजा जसवंतसिंह प्रथम (औरंगजेब के विरुद्ध धरम्म्त के युद्ध में दारा का साथ दिया और वह हार गया)

प्रश्न – 111. मारवाड़ रा परगना री विगत व नैणसी री ख्यात नामक ग्रंथों की रचना किसने की थी ?

उत्तर – जसवंत सिंह के मंत्री मुँहणोत नैणसी ने

प्रश्न – 112. राव बीका ने बीकानेर की स्थापना कब की गई ?

उत्तर – 1488 ई. (एक मान्यता के अनुसार जांगल प्रदेश को राव बीका व जाट सरदार नरा ने मिलकर जीता, दोनों के नाम पर इसे बीकानेर कहा गया)

प्रश्न – 113. बिठू सूजा ने अपने ग्रन्थ राव जैतसी रो छंद में ‘कलियुग का कर्ण’ किसे कहा हैं ?

उत्तर – राव लूणकर्ण को (लूणकरणसर झील का निर्माता)

प्रश्न – 114. साहेबा/पाहेबा (जोधपुर) का युद्ध कब व किसके मध्य हुआ ?

उत्तर – 1541 ई. में राव जैतसी व मालदेव के मध्य

(राव जैतसी वीरगति को प्राप्त हुए)

प्रश्न – 115. राव कल्याणमल ने 1544 ई. में गिरी सुमेल के युद्ध में किसका साथ लिया ?

उत्तर – शेरशाह सूरी का

प्रश्न – 116. मुगल अधीनता स्वीकार करने वाला पहला राठौड़ शासक कौन था ?

उत्तर – राव कल्याणमल (1570 ई. में नागौर दरबार में )

प्रश्न – 117. बेलि किसन रूकमणी री नामक ग्रन्थ की रचना किसने की ?

उत्तर – पृथ्वीराज द्वारा

प्रश्न – 118. बीकानेर के जूनागढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया ?

उत्तर – रायसिंह द्वारा (किले के दरवाजे पर जयमल-फत्ता की पाषाण मूर्ति लगवाई)

प्रश्न – 119. मुंशी देवीप्रसाद ने किसे ‘राजपूताने का कर्ण’ की संज्ञा दी ?

उत्तर – राव रायसिंह को

प्रश्न – 120. जाखानियाँ गाँव के सीमा विवाद को लेकर ‘मतीरे की राड़’ नामक युद्ध किनके मध्य हुआ ?

उत्तर – नागौर के शासक अमरसिंह व बीकानेर शासक कर्णसिंह के मध्य

प्रश्न – 121. चिंतामणि भट्ट के ग्रन्थ शुकसप्तति में कर्णसिंह को क्या कहा गया हैं ?

उत्तर – जांगलधर बादशाह

प्रश्न – 122. बिजौलिया शिलालेख के अनुसार सांभर झील का प्रवर्तक चौहानों का आदि पुरुष कौन था ?

उत्तर – वासुदेव (समय 551 ई. के लगभग)

प्रश्न – 123. पृथ्वीराज विजय नामक ग्रन्थ में गोविन्द तृतीय की उपाधि क्या मिलती हैं ?

उत्तर – वैरीघट्ट (शत्रुसंहारक)

प्रश्न – 124. ‘अजयमेरु’ (अजमेर) नगर किसने व कब बसाया ?

उत्तर – 1113 ई. में अजयराज ने

प्रश्न – 125. अजयराज द्वारा चलाए गए चाँदी एवं तांबे के सिक्के क्या कहलाए ?

उत्तर – अजयप्रिय द्रम्भ

प्रश्न – 126. अजमेर में ‘आनासागर झील’ एवं पुष्कर में ‘वराह मंदिर’ का निर्माण किसने करवाया ?

उत्तर – अर्णोंराज द्वारा

प्रश्न – 127. तोमरों को पराजित कर दिल्ली पर अधिकार करने वाला पहला चौहान शासक कौन था ?

उत्तर – विग्रहराज चतुर्थ

(जयानक भट्ट ने कवि बान्धव की उपाधि दी)

प्रश्न – 128. विग्रहराज चतुर्थ ने किस नाटक की रचना की ?

उत्तर – हरिकेली नाटक (संस्कृत पाठशाला की दीवारों पर इसकी पंक्तियां खुदवाई)

प्रश्न – 129. ललित विग्रहराज नाटक की रचना किसने की ?

उत्तर – दरबारी विद्वान् सोमदेव ने

प्रश्न – 130. संस्कृत पाठशाला को तुड़वाकर ‘ढाई दिन का झोंपडा’ मस्जिद किसने बनाई ?

उत्तर – कुतुबुद्दीन ऐबक ने

प्रश्न – 131. वह शासक जिसका समय सपादलक्ष का स्वर्ण काल था ?

उत्तर – विग्रहराज चतुर्थ

प्रश्न – 132. तराइन का प्रथम युद्ध (1191 ई.) किसने जीता ?

उत्तर – मुम्मद गौरी को हराकर पृथ्वीराज तृतीय ने जीता

प्रश्न – 133. तराइन का द्वितीय युद्ध कब लड़ा गया ?

उत्तर – 1192 ई. में (पृथ्वीराज तृतीय पराजित)

प्रश्न – 134. पृथ्वीराज विजय नामक ग्रन्थ के रचयिता हैं –

उत्तर – जयानक

प्रश्न – 135. रणथम्भौर के चौहान वंश का संस्थापक जो पृथ्वीराज तृतीय का पुत्र था –

उत्तर – गोविन्दराज

प्रश्न – 136. अलाउद्दीन खिलजी द्वारा 1301 ई. में रणथम्भौर पर किए गए आक्रमण के समय हम्मीर के वे सेनापति जिनके विश्वासघात के कारण किले पर तुर्कों का अधिकार हो गया ?

उत्तर – हम्मीर के सेनानायक रणमल व रतिपाल

प्रश्न – 137. जालौर के चौहान वंश का संस्थापक था –

उत्तर – कीर्तिपाल (1181 ई.)

प्रश्न – 138. मुँहणोत नैणसी ने कान्हडदेव व अलाउद्दीन खिलजी के बीच संघर्ष का मुख्य कारण क्या बताया हैं?

उत्तर – कान्हड़देव के पुत्र वीरमदेव द्वारा सुल्तान की पुत्री फिरोजा से विवाह करने इन्कार करना

प्रश्न – 139. अलाउद्दीन खिलजी ने 1308 ई. में सिवाना दुर्ग पर अधिकार कर उसका क्या नाम रखा ?

उत्तर – खैराबाद

प्रश्न – 140. अलाउद्दीन ने जालौर को जीतकर उसका क्या नाम रखा ?

उत्तर – जलालाबाद

(दहिया सरदार बीका के विश्वासघात के कारण)

प्रश्न – 141. ढ़ूंढाड़ प्रदेश में अपना राज्य स्थापित करने के लिए कच्छवाहों को किनसे संघर्ष करना पड़ा ?

उत्तर – मीणाओं व बडगुजरों से (कच्छवाहा प्रारम्भ में चौहानों के सामन्त थे)

प्रश्न – 142. मुगल अधीनता स्वीकार करने वाला पहला राजपूत शासक कौन था ?

उत्तर – आमेर का शासक भारमल

प्रश्न – 143. भारमल की पुत्री हरखाबाई जिसका विवाह 1562 ई. में अकबर से किया, जिसे कालांतर में किस नाम जाना गया ?

उत्तर – मरियम उज्जमानी के नाम से (जहाँगीर इन्हीं का पुत्र)

प्रश्न – 144. भगवानदास की पुत्री जिसका विवाह 1585 ई. में जहाँगीर के साथ हुआ ?

उत्तर – मानबाई ( इनका पुत्र – खुसरो )

प्रश्न – 145. हल्दीघाटी युद्ध (1576 ई.) में मुगल सेना नेतृत्व किसने किया ?

उत्तर – मानसिंह ने (अकबर ने इसे फर्जन्द की उपाधि दी )

प्रश्न – 146. मानसिंह के समय में रानी कंकावती ने अपने पुत्र जगतसिंह की स्मृति में किस मंदिर का निर्माण करवाया था ?

उत्तर – जगत शिरोमणि मंदिर का

प्रश्न – 147. आमेर का वह शासक जिसको तीन मुगल सम्राटों जहाँगीर, शाहजहाँ और औरंगजेब की सेवा में रहने का अवसर प्राप्त हुआ –

उत्तर – मिर्जा राजा जयसिंह

प्रश्न – 148. शिवाजी और जयसिंह के मध्य 1665 ई. में संधि को किस नाम से जाता जाता हैं ?

उत्तर – पुरंदर की संधि

प्रश्न – 149. बहादुरशाह ने आमेर पहुंचकर किसको हटाकर विजयसिंह को शासक घोषित किया व आमेर का नाम मोमिनाबाद रख दिया ?

उत्तर – सवाई जयसिंह द्वितीय को

प्रश्न – 150. फर्रुखशियर ने सवाई जयसिंह द्वितीय को मालवा का सूबेदार कब नियुक्त किया ?

उत्तर – 1713 ई. में

राजस्थान का इतिहास यह भाग 3 है अगले भाग के लिए यहाँ क्लिक करें.

1. राजस्थान का इतिहास भाग-1

2. राजस्थान का इतिहास भाग – 2

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.