राजस्थान का इतिहास 4

अध्याय 1 राजस्थान का इतिहास : एक परिचय (भाग – 4)

यहाँ पर आपको RBSE कक्षा 10 की राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति किताब के अध्याय 1 राजस्थान का इतिहास : एक परिचय (भाग – 4) से संबंधित 151-183 तक के प्रश्नों को सम्मिलित किया गया हैं जो आपके प्रतियोगिता परीक्षा के उपयोगी हो सकते हैं.

प्रश्न – 151.  हुरडा सम्मेलन का आयोजन कब हुआ ?

उत्तर –  17 जुलाई, 1734 ई. में

प्रश्न – 152. सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1725 ई. में नक्षत्रों की शुद्ध सारणी बनवाकर उसका क्या नाम रखा ?

उत्तर – जीज मोहम्मदशाही

प्रश्न – 153. कारिका नामक ज्योतिष ग्रन्थ की रचना किसने की ?

उत्तर – सवाई जयसिंह द्वितीय ने

प्रश्न – 154. सवाई जयसिंह ने किन स्थानों पर वेधशालाएँ बनवाई ?

उत्तर – जयपुर, दिल्ली, मथुरा, बनारस और उज्जैन में (जयपुर की वेधशाला सबसे बड़ी – जिसे जंतर-मंतर कहा जाता हैं)

प्रश्न – 155. जंतर-मंतर (जयपुर वेधशाला) को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर सूचि में कब शामिल किया ?

उत्तर – जुलाई, 2010 ई. में

प्रश्न – 156. जयपुर नगर की स्थापना किसने व कब की ?

उत्तर – सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1727 ई. में

प्रश्न – 157. जयपुर नगर का वास्तुकार कौन था ?

उत्तर – विद्याधर भट्टाचार्य

प्रश्न – 158. जयपुर में नाहरगढ़ दुर्ग का निर्माण किसने किया ?

उत्तर – सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1734 ई. में

प्रश्न – 159. जयगढ़ में स्थापित तोप जिसका निर्माण जयसिंह द्वितीय ने करवाया ?

उत्तर – जयबाण तोप

(दुनिया की सबसे बड़ी तोप मानी जाती हैं)

प्रश्न – 160. जैसलमेर के किले का इतिहास ‘ढ़ाई साके’ के लिए प्रसिद्ध हैं –

उत्तर – पहला साका – जैसलमेर के शासक मूलराज के समय हुआ, जब अलाउद्दीन ने आक्रमण किया

दूसरा साका – रावल दूदा के समय हुआ, जब फिरोजशाह तुगलक ने आक्रमण किया

तीसरा अर्द्ध साका – 1550 ई. में हुआ, जब जैसलमेर के शासक लूणकरण ने कंधार के शासक अमीर अली को शरण दी लेकिन अमीर अली ने विश्वासघात करते हुए आक्रमण कर दिया, लूणकरण अपने साथियों के साथ लड़ता हुआ मारा गया, किन्तु अंतिम रूप से भाटी विजयी रहे, अतः जौहर नहीं हुआ

प्रश्न – 161. भरतपुर के स्वतंत्र जाट राज्य का संस्थापक कौन था ?

उत्तर – चूड़ामन (थून नामक स्थान पर किला बनाया)

प्रश्न – 162. डीग, कुम्हेर, भरतपुर व वैर में दुर्गों का निर्माण किसने करवाया ?

उत्तर – बदनसिंह ने

प्रश्न – 163. जयपुर की गद्दी के लिए हुए उत्तराधिकार युद्ध (1743-50 ई.) में जाट शासक सूरजमल ने किसके पक्ष में युद्ध किया ?

उत्तर – ईश्वरीसिंह के पक्ष में

प्रश्न – 164. करौली के यादव वंश की स्थापना कब किसने की ?

उत्तर – 1040 ई. में विजयपाल द्वारा

प्रश्न – 165. गोपालपाल ने करौली में किस मंदिर का निर्माण करवाया ?

उत्तर – मदनमोहन मंदिर का

प्रश्न – 166. आबू के परमार वंश का संस्थापक कौन था ?

उत्तर – धुमराज

प्रश्न – 167. आबू के देलवाड़ा गाँव में ‘लूवणसही’ नामक नेमिनाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया ?

उत्तर – सोमसिंह परमार के शासनकाल में तेजपाल ने

प्रश्न – 168. मल्हार राव होल्कर और राणोजी सिन्धिया के नेतृत्व में मराठा सेना ने बूंदी पर आक्रमण किया –

उत्तर – 18 अप्रैल, 1734 ई. को

(चार दिन के संघर्ष के बाद बूंदी पर मराठों का अधिकार)

प्रश्न – 169. हुरडा सम्मलेन की अध्यक्षता किसने की ?

उत्तर – मेवाड़ महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने

प्रश्न – 170. बगरू का युद्ध (अगस्त, 1748 ई.) युद्ध किनके मध्य लड़ा गया ?

उत्तर – मराठों व ईश्वरीसिंह के मध्य

प्रश्न – 171. वह घटना जिसके बाद राजपूत-मराठा संघर्ष की एक नई उलझन शुरू हुई और राजस्थान के लिए घातक सिद्ध हुई ?

उत्तर – नवनिर्मित जयपुर नगर के कलात्मक मंदिरों व बाजारों को देख रहे मराठा सैनिकों का माधोसिंह द्वारा कत्लेआम करवाना

प्रश्न – 172. तूंगा का युद्ध कब व किनके मध्य लड़ा गया ?

उत्तर – 28 जुलाई, 1787 ई. में मराठों (महादजी सिंधिया) और ‘राठौड़ कच्छवाहा गठबंधन’ की सेनाओं के मध्य

प्रश्न – 173. मराठों व राजपूतों के मध्य पाटन का युद्ध कब हुआ ?

उत्तर – 20 जून, 1790 ई. को (मराठों की निर्णायक विजय)

प्रश्न – 177. मेवाड़ की वह राजकुमारी जिससे विवाह को लेकर जयपुर के शासक जगतसिंह और जोधपुर के शासक मानसिंह के मध्य युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो गई ?

उत्तर –  महाराणा भीमसिंह की पुत्री कृष्णाकुमारी

प्रश्न – 178. किस शासक के आक्रमण के भय से महाराणा भीमसिंह ने अपनी पुत्री को जहर पिला कर हत्या कर दी ?

उत्तर – अमीर खां पिंडारी के

प्रश्न – 179. पद्मिनी किस शासक को पत्नी थी ?

उत्तर – रावल रतन सिंह की

प्रश्न – 180. पृथ्वीराज तृतीय ने महोबा के चंदेल शासक को कब परास्त किया ?

उत्तर – 1182 ई. में

प्रश्न – 181. महाभारत काल में मत्स्य जनपद का शासक कौन था ?

उत्तर – विराट नामक राजा

प्रश्न – 183. महाराणा सांगा की समाधि कहां स्थित हैं ?

उत्तर – मांडलगढ़ में

राजस्थान का इतिहास यह भाग 3 है अगले भाग के लिए यहाँ क्लिक करें.

1. राजस्थान का इतिहास भाग-1

2. राजस्थान का इतिहास भाग – 2

3. राजस्थान का इतिहास भाग – 3

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.