You are currently viewing शब्द-युग्म समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द
शब्द-युग्म समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द

शब्द-युग्म समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द

शब्द-युग्म (समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द)

शब्द-युग्म:- विश्व की प्रायः सभी भाषाओं में अनेक शब्द ऐसे होते हैं, जिनके उच्चारण में तो अत्यल्प भिन्नता होती है, परंतु अर्थ की दृष्टि में वे शब्द बिलकुल भिन्न होते हैं। यदि प्रयोक्ता को ऐसे शब्द-युग्मों के अंतर का ज्ञान नहीं होगा तो अर्थ का अनर्थ या विकृत अर्थ हो जाएगा।

क्र.सं. शब्द अर्थशब्द अर्थ
1. अकथ कुछ कहा न जा सके अथक जो थके नहीं
2. अकुल बिना कुल के आकुल व्याकुल
3. अकूत बिना अंदाज आकूत अभिप्राय
4. अग सर्प/पर्वत अघ पाप
5. अगम जहाँ जाना संभव नहीं आगम शास्र/आना
6. अचल पर्वत अचला पृथ्वी
7. अर्चन पूजा अर्जन संग्रह
8. अजर देवता अजिर आँगन
9. अतल गहरा अतुल तुलना न हो
10. अद्य आज आद्य पहला
11. अतीत बीता हुआ अतीव बहुत ज्यादा
12. अनल आग अनिल हवा
13. अनुग अनुयायी अनुज छोटा भाई
14. अंतर्देशीय देश के भीतर अंतरदेशीय देशों के बीच
15. अनभिज्ञ अनजान अभिज्ञ जानकार
16. अनु पीछे अणु कण
17. अपकार बुराई उपकार भलाई
18. अनिष्ट बुरा अनिष्ठ निष्ठाहीन
19. अभिनय नाटक खेलना अभिनव नया
20. अपमान निरादर उपमान जिससे उपमा दी जाय
21. अपेक्षा आशा/तुलना उपेक्षा अवहेलना
22. अभिराम सुन्दर अविराम लगातार
23. अभिज्ञ जानकार अविज्ञ मूर्ख
24. अभय निडर उभय दोनों
25. अमूल बिना जड़ का अमूल्य अनमोल
26. अरि दुश्मन अरी सम्बोधन
27. अवलम्ब सहारा अविलम्ब शीघ्र
28. अवगत ज्ञात अविगत अव्यक्त/दूर
29. अविहित विधि विरूद्ध अभिहित कथित/उक्त
30. अवदान प्रशंसित कार्य अवधान योग/ध्यान
31. अवधि समय अवधी भाषा विशेष
32. अव्यय जो खर्चन हो अवयव अंग/भाग
33. अवशेष बाकी अविशेष सामान्य
34. अवमर्श स्पर्श/सम्पर्क अवमर्ष आलोचना
35. अलि भ्रमर आली सम्बोधन
36. अलक बाल अलिक ललाट
37. अलिक ललाट अलीक झूठा
38. अलोक अदृश्य आलोक प्रकाश
39. अश्व घोड़ा अस्म पराया
40. अश्व घोड़ा अश्म जीवाश्म
41. अशीलता उद्दंडता असिलता तलवार
42. अशर बिना बाण असर प्रभाव
43. अशक्त निर्बल असक्त उदासीन
44. अस्त छिपना अस्तु अच्छा
45. असक्त उदासीन आसक्त मोहित
46. असाध कठिन असाधु दुष्ट
47. अस्ति है अस्थि हड्डी
48. अह दिन अहि सर्प
49. अक्ष धुरी अक्षि आँख
50. अंश हिस्सा अंस कंधा
51. अंगना स्री आँगन आँगन
52. अदृश्य जो दिखाई न दे अदृष्ट भाग्य
53. अभिसार छिपकर मिलना अभीसार आक्रमण
54. अयश बदनामी अयस लोहा
55. अभिनन्दन स्वागत अभिवादन नमस्कार
56. आदि प्रारम्भिक आदी आदत वाला
57. आधि मानसिक कष्ट व्याधि शारीरिक कष्ट
58. आकर खान आकार बनावट/रूप
59. आपाद पैर तक आपात् आकस्मिक
60. आभरण आभूषण आवरण पर्दा
61. आभरण आभूषण आमरण मृत्युपर्यन्त
62. आयत आकृति विशेष आयात बाहर से मंगाना
63. आय आमदनी आयु उम्र
64. आयास श्रम आवास घर
65. आरति विराम आरती पूजा
66. आरि जिद्द आरी काटने का औजार
67. आहुत हवन सामग्री आहूत बुलाया हुआ
68. आवृत ढका हुआ आवृत्ति दोहराना
69. आस्तिक ईश्वर आस्तीक ऋषि विशेष
70. इति समाप्ति ईति दैविक
71. इतर अन्य/भिन्न इत्र सुगन्धित पदार्थ
72. उदात्त उच्च उद्यत तैयार
73. उत्पल कमल उपल पत्थर/ओले
74. उद्वेक वृद्धि उद्वेग चिंता
75. उधार ऋण उद्धार मोक्ष
76. उद्यम श्रम ऊधम शरारत
77. उपयुक्त उचित उपर्युक्त ऊपर कहा हुआ
78. उपादान सामग्री उपधान तकिया
79. उद्धरण उतारना उदाहरण दृष्टान्त
80. उर ह्रदय ऊरू जाँघ
81. ओटना बिनौले अलग करना औटाना खौलना
82. ओट आड़ ओठ होंठ
83. ओर तरफ और दूसरा
84. कच बाल कुच स्तन
85. कटक सेना कंटक काँटा
86. कटिबन्ध कमर का आभूषण कटिबद्ध तैयार
87. कपट छल कपाट द्वार
88. कर्ण कान करण साधन
89. कथा कहानी कंथा गुदड़ी
90. कर्म काम क्रम सिलसिला
91. कलि कलयुग कली कलिका
92. कलुष पाप कुलिश वज्र
93. कलश घट कलुष पाप
94. कान कर्ण कानि मर्यादा
95. काय शरीर निकाय समूह/राशि
96. कान्ति चमक क्रान्ति परिवर्तन
97. कुल वंश/सब कूल किनारा
98. कुण्डल कान के आभूषण कुन्तल बाल
99. केत घर केतु ध्वज
100. कुच स्तन कूच प्रस्थान
101. कोसल अवध कौशल निपुणता
102. कोर किनारा कौर ग्रास
103. कंगाल गरीब कंकाल अस्थि-पंजर
104. कृत किया हुआ कृत्य कार्य
105. कृपण कंजूस कृपाण तलवार
106. कृतज्ञ उपकार मानना कृतघ्न उपकार न मानना
107. खाद्य खाने योग्य खाद उर्वरक
108. गण समूह गण्य गिने जाने योग्य
109. गदा अस्र गधा गर्दभ
110. गत बीता हुआ गति चाल
111. गर्त गड्डा गर्द धूल
112. गर्व अभिमान गर्भ आन्तरिक भाग
113. ग्रह नक्षत्र गृह घर
114. ग्रंथि गाँठ ग्रंथी गुरुग्रंथ पढ़ने वाला
115. गुरु शिक्षक गुर घर
116. गेय गाने योग्य ज्ञेय जानने योग्य
117. घट घड़ा घाट किनारा
118. घन बादल घण हथौड़ा
119. चतुष्पद चौपाया चतुष्पथ चौराहा
120. चपल चंचल चपला बिजली
121. चर्म चमड़ा चरम अन्तिम
122. चिर सदैव चीर वस्त्र
123. चिन्ता सोच चिता मृतक दाहाग्नि
124. चरित जीवनी चरित्र आचरण
125. छात्र विद्यार्थी क्षात्र क्षत्रिय संबंधी
126. जगत् संसार जगत कुएँ की मुंडेर
127. तर्क बहस/युक्ति तक्र छाछ
128. तरणि सूर्य तरणी नाव
129. तरंग लहर तुरंग घोड़ा
130. दशा हालात दिशा तरफ
131. दिन दिवस दीन गरीब/असहाय
132. दिवा दिन दीवा दीपक
133. दुति चमक दूती सन्देशवाहिका
134. दूत संदेशवाहक द्युत जुआ
135. देव देवता दैव भाग्य
136. धरा पृथ्वी धारा नदी/प्रवाह
137. धनु धनुष धेनु गाय
138. नाक स्वर्ग/नासिका नाग हाथी/सर्प
139. निर्जर देवता निर्झर झरना
140. निधन मृत्यु निर्धन गरीब
141. निन्दा बुराई निद्रा नींद
142. निदेश आज्ञा निर्देश निरूपण/दिशा निर्देश
143. निर्माण रचना निर्वाण मोक्ष
144. नियंत्रण बन्धन निमंत्रण न्यौता
145. निश्छल छल रहित निश्चल अचल
146. नीर पानी नीड़ घोंसला
147. परिणत रूपान्तर परिणीत विवाहित
148. परवाह चिन्ता प्रवाह बहाव
149. पहर समय प्रहार चोट
150. परिधान वस्र प्रधान मुख्य
151. परिवर्तन रूपान्तर प्रवर्तन संचालन/प्रारम्भ
152. परिताप दुःख प्रताप पराक्रम
153. परुष कठोर पुरुष व्यक्ति
154. परिणाम फल परिमाण नाप तोल
155. पर्यंक पलंग पर्यन्त सीमा तक
156. प्रमाण सबूत प्रणाम नमस्कार
157. प्रसाद कृपा/भोग प्रासाद राजमहल
158. प्रवाद जनश्रुति प्रमाद भूलचूक/आलस्य
159. प्रकार ढंग/भेद प्राकार परकोटा
160. प्रथा रीति पृथा कुन्ती
161. प्रेषक भेजने वाला प्रेक्षक देखने वाला
162. प्रभाव असर प्रवाह बहाव
163. प्रतीप विपरीत प्रदीप दीपक
164. प्रश्न सवाल प्रसन्न खुश
165. पुष्कर जलाशय/तीर्थराज पुष्कल अत्यधिक
166. पानी जल पाणि हाथ
167. पायस खीर पावस वर्षा ऋतू
168. पेय पीने योग्य प्रेय प्रिय
169. पंक कीचड़ पंख पर
170. बदन शरीर वदन मुँह
171. बलि भेंट बली बलवान
172. बान आदत बाण तीर
173. बहु बहुत बहू वधू
174. बेल लता बैल वृषभ
175. बात बातचीत वात वायु
176. बेर एक प्रकार का फल बैर दुश्मनी
177. भवन घर भुवन लोक/संसार
178. मन्थर धीमे मन्थरा दासी विशेष
179. मल मैल मल्ल पहलवान
180 मात्र केवल मातृ माता
181. रंक गरीब रंग वर्ण
182. लता बेल लत्ता कपड़ा
183. वरण चुनना वारण हाथी
184. वसन वस्र व्यसन बुरी आदत
185. वसुदेव कृष्ण के पिता वासुदेव कृष्ण
186. विधा गद्य/पद्य का प्रकार विद्या ज्ञान
187. विचक्षण ज्ञाता, निपुण विलक्षण अनोखा
188. विवरण ब्यौरा विवर्ण रंगहीन
189. वितरण बाँटना विवरण ब्यौरा
190. विरूद यश विरूद्ध खिलाफ
191. विषमय जहरीला विस्मय आश्चर्य
192. व्यजन पंखा व्यंजन पकवान/वर्ण
193. व्याज बहाना ब्याज सूद
194. वृत घेरा व्रत उपवास
195. शर बाण सर तालाब
196. शस्र हथियार शास्र धार्मिक ग्रन्थ
197. शम शांति सम बराबर
198. शुचि पवित्र शची इन्द्राणी
199. शुर वीर सूर सूर्य, अंधा
200. शुल्क फीस शुक्ल श्वेत
201. शंकर शिव संकर मिश्रण
202. श्वेत सफेद स्वेद पसीना
203. श्वजन कुत्ता स्वजन परिजन/अपना
204. श्रमण भिक्षु श्रवण सुनना/कान
205. शप्त शाप किया हुआ सप्त सात
206. शती सौ वर्ष सती पतिव्रता स्री
207. सदेह सशरीर संदेह शंका
208. समान बराबर सम्मान इज्जत
209. सर्वदा हमेशा सर्वथा बिलकुल
210. सिल पत्थर सील मुहर, नमी
211. सिता मिश्री सीता जानकी
212. सुत पुत्र सूत धागा/सारथी
213. स्वगत अपना कथन स्वागत आदर
214. सुधा अमृत क्षुधा भूख
215. हर महादेव हरि विष्णु
216. हरि विष्णु हरी हरे रंग की
217. ह्रास हानि हास हँसी
218. क्षिति पृथ्वी क्षति हानि
219. हेम स्वर्ण होम यज्ञ
220. हंस मराल (एक पक्षी विशेष) हँस हँसना

पटवारी परीक्षा

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.