राजस्थान की आधारभूत सेवाएँ | कक्षा 6 SST | MCQ | वन लाइनर प्रश्न व उत्तर
इस लेख में हम कक्षा 6 की सामाजिक विज्ञान (Social Science) की पुस्तक हमारा राजस्थान भाग – 1 का अध्याय “राजस्थान की आधारभूत सेवाएँ” को सरल भाषा में समझेंगे और साथ ही इस अध्याय से जुड़े महत्वपूर्ण MCQs (वन लाइनर प्रश्न व उत्तर) को हल करेंगे।
राजस्थान की आधारभूत सेवाएँ
Table of Contents
हमारा राजस्थान
कक्षा 6
प्रश्न 1. कौनसा अधिनियम राज्य के 6-14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का अधिकार प्रदान करता है?
उत्तर – शिक्षा का अधिकार अधिनियम
प्रश्न 2. किस वेब पोर्टल के माध्यम से राजस्थान में विद्यालयों की स्थिति को साफ देखा व समझा जा सकता है?
उत्तर – शाला दर्पण
प्रश्न 3. राज्य में प्रतिभाशाली बालिकाओं को कौनसे सम्मान दिए जाते है?
उत्तर – इंदिरा प्रियदर्शिनी व गार्गी पुरूस्कार
प्रश्न 4. 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल साक्षरता कितनी रही?
उत्तर – 66.11 प्रतिशत
प्रश्न 5. 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में कुल पुरूष साक्षरता प्रतिशत कितना रहा?
उत्तर – 79.19 प्रतिशत
प्रश्न 6. 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में कुल महिला साक्षरता प्रतिशत कितना रहा?
उत्तर – 52.12 प्रतिशत
प्रश्न 7. राज्य में कितनी आबादी पर स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्थापित किया गया है?
उत्तर – एक हजार
प्रश्न 8. राज्य में कितनी आबादी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया गया है?
उत्तर – तीस हजार
प्रश्न 9. राज्य में कितनी आबादी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया गया है?
उत्तर – एक लाख
प्रश्न 10. राज्य में दवा विक्रय एवं दवा निर्माण लाइसेंस कौनसा विभाग जारी करता है?
उत्तर – औषधि नियंत्रण संगठन
प्रश्न 11. दवा निर्माण व वितरण के लाइसेंस के अतिरिक्त अन्य कौनसा महत्वपूर्ण कार्य औषधि नियंत्रण संगठन करता है?
उत्तर – प्रतिबंधित दवा की सूची जारी करना
प्रश्न 12. सुकन्या समृद्धि योजना का संबंध किस विभाग से है?
उत्तर – डाक विभाग
प्रश्न 13. देश के सभी बैंक किसके अधीन कार्य करते है?
उत्तर – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
प्रश्न 14. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की स्थापना कब की थी?
उत्तर – 1 अक्टूबर, 1964
प्रश्न 15. राज्य का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग कौनसा है?
उत्तर – एन.एच.52 (793.55 किमी.)
प्रश्न 16. राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग कौनसा है?
उत्तर – एन.एच.148 बी (5 किमी.)
प्रश्न 17. राजस्थान में रेलवे के कितने जोन स्थित है?
उत्तर – दो
प्रश्न 18. राजस्थान में रेलवे के कितने मण्डल स्थित है?
उत्तर – पाँच
प्रश्न 19. भारत में सबसे बड़ा रेलवे मॉडल कक्ष कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – उदयपुर
प्रश्न 20. सांगानेर हवाई अड्डा कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – जयपुर
प्रश्न 21. रातानाडा हवाई अड्डा कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – जोधपुर
प्रश्न 22. राजस्थान में पहली रेलगाड़ी कब व किन स्थानों के बीच चली?
उत्तर – अप्रेल, 1874 में जयपुर रियारत में आगरा फोर्ट से बांदीकुई के बीच
प्रश्न 23. जीने के लिए कार्य करना क्या कहलाता है?
उत्तर – जीविकोपार्जन
प्रश्न 24. 108 निःशुल्क आपातकालीन सेवाएँ किससे संबंधित है?
उत्तर – स्वास्थ्य सेवा

राजस्थान की आधारभूत सेवाएँ कक्षा 6 FAQ’s
उत्तर – बैंक एक ऐसी संस्था होती है, जो मुद्रा का व्यवसाय करती है.
ये भी पढ़ें –