You are currently viewing Rajasthan GK Test 17
Rajasthan GK Test 17

Rajasthan GK Test 17

Rajasthan GK Test 17

राजस्थान राज्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे पटवारी, पुलिस, ग्राम सेवक, अध्यापक, अध्यापक पात्रता परीक्षा(REET), प्री-बीएड, प्री-डीएलइडी(BSTC) आदि के लिए ये प्रश्न (Rajasthan GK Test 17) अतिमहत्वपूर्ण हैं

प्रश्न-1 ए.जी. जी. जॉर्ज पेट्रिक लॉरेंस की सेना को आऊवा के निकट 18 सितंबर, 1857 को क्रांतिकारियों ने किस स्थान पर परास्त किया?

(अ) बिथौड़ा

(ब) डूंगला

(स) चेलावास

(द) बासवाडा

उत्तर- (स) चेलावास

प्रश्न-2 कर्नल डिक्सन द्वारा स्थापित शहर कौन सा है?

 (अ) ब्यावर, अजमेर

(ब) फलोदी, जोधपुर

(स) करणपुर, पाली

(द) ओसियां, जोधपुर

उत्तर- (अ) ब्यावर, अजमेर

प्रश्न-3 हर्षनाथ मंदिर स्थित है-

(अ) रेवासा के पास (सीकर)

(ब) नीमकाथाना (सीकर)

(स) हर्ष की पहाड़ियों पर (सीकर)

(द) फतेहपुर सीकर

उत्तर- (स) हर्ष की पहाड़ियों पर (सीकर)

प्रश्न-4 मेवाड़ टेक्सटाइल मिल्स कहां पर स्थित है?

(अ) चित्तौड़गढ़

(ब) पाली

(स) भीलवाड़ा

(द) ब्यावर

उत्तर- (स) भीलवाड़ा

प्रश्न-5 राजस्थान की प्रथम लोक अदालत किस जिले में लगाई गई थी?

(अ) कोटा

(ब) अजमेर

(स) जोधपुर

(द) जयपुर

उत्तर- (अ) कोटा

प्रश्न-6 राजस्थान सरकार के शासन सचिवालय की एकीकृत स्वरूप का शुभारंभ हुआ-

(अ) 1950

(ब) 1948

(स) 1949

(द) 1951

उत्तर- (स) 1949

प्रश्न-7 मुख्य सचिव की सेवा अवधि निर्भर करती है?

(अ) राज्यपाल के साथ संबंधों पर

(ब) मुख्यमंत्री के साथ संबंधों पर

(स) विधानसभा अध्यक्ष के साथ संबंधों पर

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (ब) मुख्यमंत्री के साथ संबंधों पर

प्रश्न-8 उपखंड स्तर के नीचे राजस्व प्रशासन हेतु प्रत्येक उपखंड को बांटा गया है-

(अ) जिलों में

(ब) संभागों में

(स) तहसीलों में

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) तहसीलों में

प्रश्न-9 राजस्थान के किस कस्बे में छावनी बोर्ड है?

(अ) चित्तौड़गढ़

(ब) सलेमाबाद

(स) नसीराबाद

(द) ब्यावर

उत्तर- (स) नसीराबाद

प्रश्न-10 शहरों में जन्म व मृत्यु के पंजीकरण के लिए उत्तरदाई है-

(अ) शहरी निकाय

(ब) जिला प्रशासन

(स) पुलिस प्रशासन

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) शहरी निकाय

प्रश्न-11 राजस्थान का क्षेत्रफल है-

(अ) 3,42,239 वर्ग किलोमीटर

(ब) 3,45,240 वर्ग किलोमीटर

(स) 3,30,238 वर्ग किलोमीटर

(द) 1,32,139 वर्ग किलोमीटर

उत्तर- (अ) 3,42,239 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न-12 राजस्थान के पश्चिम की अंतर्राष्ट्रीय सीमा कहलाती है?

(अ) मेक मोहन रेखा

(ब) कर्क रेखा

(स) रेडक्लिफ रेखा

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) रेडक्लिफ रेखा

प्रश्न-13 राजस्थान में सबसे अधिक गर्मी किस महीने में होती है?

(अ) अप्रैल

(ब) जून

(स) मई

(द) जुलाई

उत्तर- (ब) जून

प्रश्न-14 राज्य में ऐसे कौन से जिले हैं जहां कोई नदी नहीं है?

(अ) चुरू व बीकानेर

(ब) डूंगरपुर व बांसवाड़ा

(स) सिरोही व पाली

(द) बीकानेर व गंगानगर

उत्तर- (अ) चुरू व बीकानेर

प्रश्न-15 राज्य का सबसे न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला है-

(अ) गंगानगर

(ब) हनुमानगढ़

(स) चुरु

(द) जोधपुर

उत्तर- (स) चुरु

प्रश्न-16 उड़न गिलहरी के लिए प्रसिद्ध वन्य जीव अभ्यारण्य है-

(अ) सीता माता

(ब) फुलवारी की नाल

(स) कुंभलगढ़

(द) टॉडगढ़ रावली

उत्तर- (अ) सीता माता

प्रश्न-17 राज्य में सर्वाधिक मसाले किस जिले में उत्पादित होते हैं?

(अ) गंगानगर  

(ब) बारां

(स) डूंगरपुर

(द) बांसवाड़ा

उत्तर- (ब) बारां

प्रश्न-18 मुहणोत नैणसी का प्रसिद्ध ग्रंथ है-

(अ) बाता री फुलवारी

(ब) मुहणोत नैणसी री ख्यात

(स) मुहणोत नैणसी री बातें

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (ब) मुहणोत नैणसी री ख्यात

प्रश्न-19 सोरठा, छंद और मांड राग जिस बोली की शिल्पगत विशेषताएं हैं, वह हैं-

(अ) मारवाड़ी

(ब) मेवाती

(स) बागड़ी

(द) ढूंढाड़ी

उत्तर- (अ) मारवाड़ी

प्रश्न-20 ‘नाक रे चूनौ लगानौ’ से तात्पर्य है-

(अ) निर्लज्ज व ढ़ीठ

(ब) उचित बात कहना

(स) किसी की इज्जत को बट्टा लगाना

(द) परोसी हुई थाली में कुछ भी नहीं खाना

उत्तर- (स) किसी की इज्जत को बट्टा लगाना

प्रश्न-21 निम्न में से कौन-सी मांड गायिका बीकानेर से संबंधित नहीं है?

(अ) गवरी देवी

(ब) हाजन अल्लाह जिलाई बाई

(स) बन्नो बेगम

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) बन्नो बेगम

प्रश्न-22 मरुभूमि के लोकगीत उनकी किस भावना के परिचायक है?

(अ) उमंग

(ब) वियोग

(स) हृदय की पीड़ा

(द) उक्त सभी

उत्तर- (द) उक्त सभी

प्रश्न-23 ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के गुरु थे-

(अ) खुदाबख्श बाबा

(ब) हजरत शेख उस्मान हारुनी

(स) अमीर अली पीरशाह

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (ब) हजरत शेख उस्मान हारुनी

प्रश्न-24 अन्नपूर्णा देवी किस राजपरिवार की आराध्य देवी है?

(अ) कछवाहा

(ब) सिसोदिया

(स) राठौड़

(द) चौहान

उत्तर- (अ) कछवाहा

प्रश्न-25 महान शुष्क मरुस्थल राजस्थान के किन किन जिलों में मुख्यतः विस्तृत है-

(अ) जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर

(ब) बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, बीकानेर

(स) जैसलमेर, चूरु, नागौर, बाड़मेर

(द) चूरु, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर

उत्तर- (अ) जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर

प्रश्न-26 लूनी नदी के उत्तर में राजस्थान की उत्तरी पूर्वी सीमा तक आंतरिक जल प्रवाह का क्षेत्र है, यह कहलाता है-

(अ) मेरवाडा प्रदेश

(ब) गिरवा क्षेत्र

(स) शेखावटी क्षेत्र

(द) बांगड़ प्रदेश

उत्तर- (स) शेखावटी क्षेत्र

प्रश्न-27 राजस्थान में अरावली पर्वतमाला का  विस्तार उत्तर में कहां तक है?

(अ) खेतडी (झुंझुनू)

(ब) सादुलपुर (गंगानगर)

(स) नोहर (हनुमानगढ़)

(द) लक्ष्मणगढ़ (सीकर)

उत्तर- (अ) खेतडी (झुंझुनू)

प्रश्न- 28 निम्न में से देशहरो नाम से जाना जाने वाला क्षेत्र है-

(अ) कुम्भलगढ़ व उदयपुर के बिच का क्षेत्र

(ब) अचलगढ़ व गोगुन्दा के बीच

(स) रागा व जरगा पर्वत चोटियों के मध्यवर्ती क्षेत्र

(द) प्रतापगढ़ व चितौड़गढ़ के बीच का पहाड़ी क्षेत्र

उत्तर- (स) रागा व जरगा पर्वत चोटियों के मध्यवर्ती क्षेत्र

प्रश्न-29 राज्य का सर्वाधिक उपजाऊ भौतिक विभाग है-

(अ) अरावली पर्वतीय प्रदेश

(ब) दक्षिणी-पूर्वी पठारी क्षेत्र

(स) पूर्वी मैदानी भाग

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (स) पूर्वी मैदानी भाग

प्रश्न-30 बांसवाड़ा व डूंगरपुर के मध्य के भू-भाग को किस नाम से जाना जाता है?

(अ) कांठल

(ब) भाकर

(स) गिरवा

(द) मेवल

उत्तर- (द) मेवल

Rajasthan GK Test 17

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.