राजस्थान का इतिहास | कक्षा 6 SST | MCQ | वन लाइनर प्रश्न व उत्तर
इस लेख में हम कक्षा 6 की सामाजिक विज्ञान (Social Science) की पुस्तक हमारा राजस्थान भाग – 1 का अध्याय “राजस्थान का इतिहास” को सरल भाषा में समझेंगे और साथ ही इस अध्याय से जुड़े महत्वपूर्ण MCQs (वन लाइनर प्रश्न व उत्तर) को हल करेंगे।
राजस्थान का इतिहास
हमारा राजस्थान
कक्षा 6
प्रश्न 1. ऋग्वेद सहित हमारे पौराणिक ग्रंथों में राजस्थान का वर्णन किस नाम के रूप में आता है?
उत्तर – मरू
प्रश्न 2. आर्यों का प्रारंभिक जनतंत्र किस प्रदेश को माना जाता है?
उत्तर – मरू प्रदेश
प्रश्न 3. वर्तमान बीकानेर व नागौर किस जनपद का भाग थे?
उत्तर – जांगल
प्रश्न 4. जांगल प्रदेश की राजधानी कौनसा नगर था?
उत्तर – अहिछत्रपुर
प्रश्न 5. महाभारत कालीन मत्स्य जनपद की राजधानी कौनसा नगर था?
उत्तर – विराटनगर
प्रश्न 6. विराटनगर को अन्य किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर – बैराठ
प्रश्न 7. बैराठ का वर्णन किस चीनी यात्री ने किया है?
उत्तर – युवानच्यांग ने
प्रश्न 8. अहिछत्रपुर वर्तमान के किस स्थान को कहा जाता था?
उत्तर – नागौर
प्रश्न 9. वर्तमान भरतपुर, करौली, धौलपुर आदि जिले प्राचीन काल में किस जनपद का अंश थे?
उत्तर – शूरसेन
प्रश्न 10. शूरसेन की राजधानी कौनसा नगर था?
Table of Contents
उत्तर – मथुरा
प्रश्न 11. किस प्रशस्ति में शूरसेन का उल्लेख मिलता है?
उत्तर – बयाना प्रशस्ति
प्रश्न 12. सिकंदर के आक्रमण से सुरक्षा हेतु पंजाब और दक्कन की कौनसी जातियाँ राजस्थान में आकार बस गई थी?
उत्तर – मालव, शिवी व अर्जुनायन
प्रश्न 13. यूनानी लेखकों ने शूरसेन या सौरसेन का उल्लेख किस महान शासक के काल में किया है?
उत्तर – सिकंदर
प्रश्न 14. आधुनिक उदयपुर के आसपास का क्षेत्र किस जाति के आधिपत्य में जनपद बना?
उत्तर – शिवि
प्रश्न 15. शिवि जनपद की राजधानी कौनसा नगर था?
उत्तर – मज्झमिका या माध्यमिका
प्रश्न 16. माध्यमिका अथवा मज्झमिका नगर के अवशेष किस स्थान से प्राप्त हुए है?
उत्तर – नगरी गाँव
प्रश्न 16. नगरी के आस पास का भाग किस उपनाम से जाना जाता है?
उत्तर – मेदपाट अथवा प्राग्वाट
प्रश्न 17. भरतपुर व अलवर प्रांत का संबंध किस महान जाति समुह से है, जो विदेशी क्षत्रपों को पराजित करने के लिए जाने जाते है?
उत्तर – अर्जुनायन
प्रश्न 18. जनपद काल में मालवों की शक्ति का केन्द्र कौनसा नगर था?
उत्तर – जयपुर व टोंक के मध्य स्थित नगर
प्रश्न 19. मालवों की दिग्विजय का यूप अभिलेख कहाँ पर लगा है?
उत्तर – नांदसा (भीलवाड़ा)
प्रश्न 20. टोंक, प्रतापगढ़ एवं झालावाड़ का क्षेत्र किस जनपद के अंतर्गत आता था?
उत्तर – मालव
प्रश्न 21. राजस्थान से कुषाण शक्ति को नष्ट करने का श्रेय किसे जाता है?
उत्तर – यौद्धेय
प्रश्न 22. राज्य में जनपद प्रणाली के नष्ट होने का प्रमाण किस ग्रंथ में मिलता है?
उत्तर – बृहदसंहिता
प्रश्न 23. गुप्त काल के बाद शिवि जनपद का क्षेत्र किस नाम से प्रसिद्ध हुआ?
उत्तर – मेवाड़
प्रश्न 24. मेवाड़ पर किस राजवंश ने लगातार शासन किया?
उत्तर – गुहिल-सिसोदिया
प्रश्न 25. मेवाड़ की राजधानियों का क्रम बताइए?
उत्तर – नागदा, आहड़, कल्याणपुर, चितौड़गढ़, कुम्भलगढ़, चावंड व उदयपुर
प्रश्न 26. गुप्त काल के बाद डूंगरपुर व बाँसवाड़ा का क्षेत्र किस नाम से जाना गया?
उत्तर – वागड़
प्रश्न 27. डूंगरपुर व बाँसवाड़ा के अतिरिक्त राज्य का कौनसा भाग वागड़ के नाम से जाना जाता था?
उत्तर – नरहड़, भादरा, नोहर व कनणा
प्रश्न 28. दक्षिणी राजस्थान का भू-भाग अन्य किस नाम से जाना गया?
उत्तर – वागट
प्रश्न 29. प्राचीन मरू प्रदेश कालांतर में किस नाम से जाना गया?
उत्तर – मारवाड़
प्रश्न 30. सातवीं सदी में मारवाड़ पर किसका आधिपत्य रहा?
उत्तर – गुर्जर-प्रतिहार
प्रश्न 31. आधुनिक बूंदी व कोटा के आस पास का क्षेत्र किस नाम से चर्चित रहा?
उत्तर – हाड़ौती
प्रश्न 32. बूंदी का नामकरण किस शासक के नाम पर हुआ?
उत्तर – बूंदा मीणा
प्रश्न 33. प्राचीन काल में हाड़ौती पर किस जाति का शासक रहा?
उत्तर – मीणा
प्रश्न 34. चौहान वंश की किस शाखा ने मीणाओं से हाड़ौती क्षेत्र छीन लिया?
उत्तर – हाड़ा
प्रश्न 35. जयपुर के आस पास का क्षेत्र उत्तर गुप्त काल में किस नाम से चर्चित हुआ?
उत्तर – ढूंढाड़
प्रश्न 36. ढूंढाड़ प्रदेश का संबंध किस राजपूत शाखा के नाम से है?
उत्तर – कछवाहा
प्रश्न 37. प्राचीन मेवात का संबंध किस क्षेत्र से था?
उत्तर – अलवर-भरतपुर
प्रश्न 38. राणा सांगा के प्रसिद्ध सेनापति हसन खां का संबंध किस क्षेत्र से है?
उत्तर – मेवात
प्रश्न 39. जैसलमेर को प्राचीन समय में किस नाम से जाना गया?
उत्तर – मांड तथा वल्ल
प्रश्न 40. जोधपुर का दक्षिणी भाग किस उपनाम से जाना जाता था?
उत्तर – गुर्जरत्रा
प्रश्न 41. प्रतापगढ़ को किस अन्य उपनाम से जाना जाता था?
उत्तर – कांठल
प्रश्न 42. सीकर-झुंझुनूं-चुरू का क्षेत्र किस अन्य उपनाम से जाना जाता था?
उत्तर – शेखावाटी
प्रश्न 43. ब्यावर-अजमेर का क्षेत्र किस अन्य उपनाम से जाना जाता था?
उत्तर – मेरवाड़ा
प्रश्न 44. भारत में शक जाति के शासकों हेतु किस नाम का प्रयोग किया जाता था?
उत्तर – क्षत्रप

GK राजस्थान का इतिहास कक्षा 6 FAQ’s
उत्तर – शिवि जनपद
ये भी पढ़ें –