पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप | कक्षा 6 | NCERT Book | भूगोल | वन लाइनर प्रश्न व उत्तर
इस लेख में हम NCERT की भूगोल की कक्षा 6 की किताब पृथ्वी हमारा आवास के अध्याय पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप अध्याय के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को वन लाइनर प्रश्न व उत्तर के रूप हल करेंगे. जो आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे.
पृथ्वी हमारा आवास
NCERT Book कक्षा 6
पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
Table of Contents
प्रश्न 1. पृथ्वी की सतह के टूट कर घिस जाने को क्या कहा जाता है?
उत्तर – अपरदन
प्रश्न 2. अपरदन द्वारा नीची हो चुकी सतह का पुनर्निर्माण किस प्रक्रिया के द्वारा होता है?
उत्तर – निक्षेपण
प्रश्न 3. पर्वतो पर जमी हुई अवस्था में पाई जाने वाली नदियाँ क्या कहलाती है?
उत्तर – हिमानी
प्रश्न 4. मोनाकी पर्वत कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – प्रशांत महासागर में
प्रश्न 5. मोनाकी पर्वत की ऊँचाई कितनी है?
उत्तर – 10,205 मीटर
प्रश्न 6. पर्वत कितने प्रकार के होते है?
उत्तर – तीन (वलित, भ्रंशोत्थ तथा ज्वालामुखी)
प्रश्न 7. वे पर्वत जिनकी सतह ऊबड़-खाबड़ है तथा शिखर शंचकार है, क्या कहलाते है?
उत्तर – वलित पर्वत
प्रश्न 8. जब किसी पर्वत का बहुत बड़ा भाग टूट जाता है तथा ऊर्ध्वाधर रूप से विस्थापित हो जाता है, उसे क्या कहा जाता है?
उत्तर – भ्रंशोत्थ पर्वत
प्रश्न 9. भ्रंशोत्थ पर्वत के उदाहरण दीजिए?
उत्तर – राईन घाटी तथा वासजेस पर्वत
प्रश्न 10. ज्वालामुखी पर्वतों के उदाहरण दीजिए?
उत्तर – माउंट किलिमंजारो व फ्यूजियामा
प्रश्न 11. भारत के पुराने पठारों में से एक कौनसा है?
उत्तर – दक्कन का पठार
प्रश्न 12. विश्व का कौनसा पठार हीरों व सोने के खनन के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर – अफ्रीका का पठार
प्रश्न 13. भारत के कौनसे पठार में लोहा, कोयला तथा मैंगजीन के बहुत बड़े भण्डार पाए जाते है?
उत्तर – छोटा नागपुर का पठार
प्रश्न 14. यांगत्से नदी कहाँ पर बहती है?
उत्तर – चीन में
प्रश्न 15. वलन क्रिया किस कारण से होती है?
उत्तर – पर्वत निर्माणकारी बल के कारण
प्रश्न 16. विश्व की सर्वाधिक लम्बी पर्वत श्रृंखला कौनसी है?
उत्तर – एंडीज
प्रश्न 17. स्पेन व फ्रांस के मध्य कौनसा पर्वत सीमा रेखा बनाता है?
उत्तर – पिनेरीज
प्रश्न 18. व्हाइट माउंटेन किस देश में स्थित है?
उत्तर – अमेरिका में
प्रश्न 19. दक्षिण आल्प्स पर्वत मालाएँ किस देश में स्थित है?
उत्तर – न्यूजीलैंड में
प्रश्न 20. हिमालय का विस्तार अराकानयोमा पर्वत किस देश में स्थित है?
उत्तर – म्यांमार
विश्व की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ | ||
पर्वत श्रेणी | देश | सर्वोच्च शिखर |
एंडीज | द. अमेरिका | एकांकागुआ |
रॉकी | उ. अमेरिका | माउंट एल्बर्ट |
हिमालय, काराकोरम व हिन्दुकुश | दक्षिण मध्य एशिया | माउंट एवरेस्ट |
ग्रेट डिवाइडिंग रेंज | आस्ट्रेलिया | कोस्युस्को |
ट्रांस अंटार्कटिक | अंटार्कटिका | माउंट विन्सन मैस्फी |
यूराल | मध्य रूस | गोरा नैरोड्नाया |
एटलस | अफ्रीका | जेवेल टाउब्काल |
बर्खोयान्स्कश्रेणी | पूर्वी रूस | गोरा मास खाया |
पश्चिमी घाट | भारत | अनाईमुडी |
सियरा माद्रे ओरिएंटल | मैक्सिको | टोरीजावा |
काकेशस | रूस | एल्ब्रुस |
अलास्का | अलास्का | माउंट मैकिन्ले |
एपेन्नाइन | इटली | माउंट रेनियर |
आल्पस | यूरोप | माउंट ब्लैक |

पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप FAQ’s
उत्तर – वलित पर्वत.
ये भी पढ़ें –