You are currently viewing हिंदी कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा 2025 | Model Paper Class 8 | RBSE  राजस्थान बोर्ड
हिंदी कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा 2025

हिंदी कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा 2025 | Model Paper Class 8 | RBSE राजस्थान बोर्ड

राजस्थान बोर्ड परीक्षा के तहर प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा 2025 के लिए RSCERT द्वारा कक्षा 8 के लिए जारी किया गया नमूना प्रश्न पत्र हल किया गया है. हिंदी कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा 2025 के इस मॉडल पेपर के सभी प्रश्नों को हल किया गया है. जो आपके लिए आगामी Board exam के लिए उपयोगी हो सकता है.

प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा 2025

कक्षा – 8

विषय – हिंदी

नमूना प्रश्न पत्र (मॉडल पेपर)

समय – 2.30 घंटे                                     पूर्णांक – 80

वस्तुनिष्ठ प्रश्न – सही विकल्प चुनकर कोष्ठक में लिखिए

Table of Contents

(अ) गाँव में रहने वाला

(ब) शहर में रहने वाला

(स) कस्बे में रहने वाला

(द) विदेश में रहने वाला     (   )

उत्तर : (ब) शहर में रहने वाला

(अ) वह बहुत पुरानी थी।

(ब) वह चल नहीं रही थी।

(स) उसका चालक नोसिखिया था।

(द) उसके काँच नहीं थे।     (   )

उत्तर : (अ) वह बहुत पुरानी थी।

(अ) अभी बारिश होने वाली है।

(ब) अभी विज्ञान उन्नति करने वाला है।

(स) अभी लोगों में आशा व विश्वास बचा है।

(द) अभी औद्योगिक क्रांति होने वाली है।    (   )

उत्तर : (स) अभी लोगों में आशा व विश्वास बचा है।

(अ) हाथ

(ब) पैर

(स) शरीर

(द) आँख    (   )

उत्तर : (स) शरीर

(अ) रमणीय

(ब) सामाजिक

(स) पराजित

(द) पिकनिक      (   )

उत्तर : (ब) सामाजिक

(अ) रेलगाड़िया

(ब) रेलगाड़ीया

(स) रेलगाड़ियाँ

(द) रेलगाड़ीयाँ    (   )

उत्तर : (स) रेलगाड़ियाँ

(अ) घोड़ा दौड़ाना

(ब) बस चलाना

(स) साइकिल चलाना

(द) नाव चलाना   (   )

उत्तर : (स) साइकिल चलाना

(अ) राधा-कृष्ण

(ब) राम-सीता

(स) राम-बलराम

(द) कृष्ण-बलराम    (   )

उत्तर : (द) कृष्ण-बलराम

उत्तर : पेड़ की छोटी-छोटी जड़ों में जो रोएँ होते हैं, उनके द्वारा पृथ्वी से बलपूर्वक पानी की बूंदें पकड़ी गई।

उत्तर : साँप ने आकाश के बारे ऐसा इसलिए कहा क्योंकि आकाश उसके लिए व्यर्थ है, वह आकाश में रेंग नहीं सकता था।

उत्तर : गोपी ने यशोदा से ऐसा इसलिए कहा क्योंकि कृष्ण ने दूध-दही अपने दोस्तों में बाँट दिया व मक्खन जो उसे अच्छा लगा खा लिया और जो अच्छा नहीं लगा, उसे जमीन पर गिरा दिया।

उत्तर : ‘भगवान के डाकिए पाठ के अनुसार पक्षी एक देश से दूसरे देश में घूम-घूमकर और बादल इधर-उधर घुमड़-घुमड़कर आपसी भाईचारे का संदेश पूरी प्रकृति अर्थात् पेड़-पौधों, तालाब, नदियों, सागर व पर्वतों तक पहुँचाते हैं।

उत्तर : “सु” उपसर्ग लगाकर बनाए गए दो शब्द –

(i) सु+पुत्र = सुपुत्र

(ii) सु+यश = सुयश

उत्तर : दिए गए शब्दों के विलोम शब्द –

(क) उजाला – अँधेरा

(ख) नरम – सख्त

उत्तर : ‘बस की यात्रा’ पाठ के अनुसार जो व्यक्ति यात्रियों को बस तक छोड़ने आए थे, वे बस को आश्चर्य से देख रहे थे क्योंकि वे यह जानते थे कि बस की हालत बहुत खराब है। रास्ते में बस कभी भी और कहीं भी धोखा दे सकती है।

वे इस तरह देख रहे थे जैसे अंतिम विदा दे रहे हैं। उनकी आँखे कह रही थी – “आना-जाना तो लगा ही रहता है। आया है, सो जाएगा-राजा, रंक, फकीर। आदमी को कुछ करने के लिए एक निमित्त चाहिए।”

उत्तर : “ईमानदारी को मुर्खता का पर्याय समझा जाने लगा है।” लेखक का यह कथन पूर्णतया सत्य है और हम पूरी तरह से सहमत हैं, क्योंकि आजकल ऐसा सामाजिक माहौल है कि ईमानदारी और मेहनत से जीविका चलाने वाले दुःखी हैं, जबकि बेईमानी करने वाले सुखी हैं।

बेईमानी, निराशा, लाचारी तथा मूल्यहीनता की स्थिति में हमारे महान मूल्यों की आस्था हिलने लगी है।

हम भिखमंगों की दुनिया में,

स्वच्छंद लुटाकर प्यार चले,

हम एक निसानी-सी उर पर,

ले असफलता का भार चले।

उत्तर : प्रसंग : यह पद्यांश भगवतीचरण वर्मा द्वारा रचित ‘दीवानों की हस्ती कविता से लिया गया है। यहाँ कवि कहते है कि चाहे लोग वीरों को कुछ दे न पाएँ, लेकिन वे समाज के सभी लोगों के लिए मंगल-कामना करते हुए अपना सर्वस्व लुटाने में संकोच नहीं करते हैं।

व्याख्या – कवि ने इस संसार को भिखमंगा कहा है, क्योंकि संसार का यह स्वभाव है कि वे हमेशा दूसरों से कुछ-न-कुछ प्राप्त करना चाहते हैं। किसी को कुछ देना उनके स्वभाव में नहीं है। लेकिन बलिदानी वीर सभी को समान रूप से अपना प्रेम लुटाते हैं। उनके हृदय पर एक ही असफलता की निशानी है कि अत्यधिक प्रयत्न करने के बावजूद भी वे स्वाधीनता प्राप्त न कर सके।

उत्तर :

(अ) दुम दबाकर भागना – अर्थ : डर के मारे भाग जाना।

वाक्य में प्रयोग – पुलिस को आता देख चोर दुम दबाकर भाग गए।

(ब) चारों खाने चित्त होना – अर्थ : बुरी तरह पराजित होना।

वाक्य में प्रयोग – कुश्ती के मुकाबले में पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को चारों खाने चित्त कर दिया।

उत्तर : वाहन चलाते समय मैं निम्नलिखित चार सावधानियाँ रखूँगा –

  1. नियमों का पालन करना – यातायात संकेत (ट्रेफिक सिग्नल), गति सीमा और सड़क संकेतों का पालन करना।
  2. सुरक्षा उपकरणों का उपयोग – हेलमेट (दोपहिया वाहन के लिए) और सीट बेल्ट (चारपहिया वाहन के लिए) अवश्य पहनना।
  3. मोबाइल का उपयोग न करना – गाड़ी चलाते समय फोन पर बात न करना और ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों से बचना।
  4. सावधानीपूर्वक वाहन चलाना – बारिश, कोहरे या भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में धीमी गति से और सतर्कता के साथ वाहन चलाना।

उत्तर : स्वस्थ रहने के लिए मैं अपने जीवन में निम्नलिखित भोजन संबंधी आदतें अपनाना चाहूँगा –

  1. संतुलित आहार लेना – प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, वसा और खनिजों से भरपूर संतुलित भोजन का सेवन करना ।
  2. अधिक पानी पीना – शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना ।
  3. जंक फूड से बचना – तले-भुने और अधिक चीनी व वसा युक्त खाद्य पदार्थों का कम से कम सेवन करना ।
  4. समय पर भोजन करना – नियमित समय पर नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना लेना ताकि पाचन तंत्र सही ढंग से काम करे ।
  1. जाति न पूछो ………. की,
  2. पूछ लीजिए ………. ।
  3. ………. तो कर में फिरै,
  4. जीभि फिरै ……. माँहि ।
  5. जग में ………कोई नहीं,
  6. जो मन …….. होय ।

उत्तर : (i) साध, (ii) ज्ञान, (iii) माला, (iv) मुख, (v) बैरी, (vi) सीतल ।

              खण्ड (अ)                 खण्ड (ब)

       1. पगा                             अ. अंगोछा

       2. झँगा                           ब. जूता

       3. दुपटी                          स. हाथीवान

       4. उपानह                       द. सुंदर

       5. महावत                       य. ढीला कुरता

       6. अभिरामा                    र. पगड़ी

उत्तर : 1. – पगड़ी, 2. – ढीला कुरता, 3. अंगोछा, 4. जूता, 5. हाथीवान, 6. सुन्दर ।

बदलू मनिहार था। चूड़ियाँ बनाना उसका पैतृक पेशा था और वास्तव में वह बहुत ही सुंदर चूड़ियाँ बनाता था। उसकी बनाई हुई चूड़ियों की खपत भी बहुत थी। उस गाँव में तो सभी स्त्रियाँ उसकी बनाई हुई चूड़ियाँ ही पहनती थीं। आस-पास के गाँवों के लोग भी उससे चूड़ियाँ ले जाते थे। परन्तु वह कभी भी चूड़ियों को पैसों से बेचता न था। उसका अभी तक वस्तु विनिमय का तरीका था और लोग अनाज के बदले चूड़ियाँ ले जाते थे।

उत्तर : बदलू मनिहार था।

उत्तर : बदलू का पैतृक पेशा चूड़ियाँ बनाना था।

उत्तर : आस-पास के लोग बदलू से चूड़ियाँ ले जाते थे।

उत्तर : वस्तु विनिमय वह प्रणाली है जिसमें वस्तुओं या सेवाओं का आदान-प्रदान बिना किसी मुद्रा के किया जाता है, अर्थात् एक वस्तु के बदले दूसरी वस्तु या सेवा प्राप्त की जाती है।

उत्तर :

सेवा में,

       श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,

       राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय,

       उल्लासपुरा ।

विषय – स्थानांतरण प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु प्रार्थना-पत्र।

महोदय,

       निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा हूँ। मेरे पिताजी का स्थानांतरण कोटा हो गया हैं। मैं भी उनके साथ कोटा जाना चाहती हूँ। इसके लिए मुझे टी.सी. (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) की आवश्यकता है।

       अतः आप मुझे टी.सी. प्रदान करने की कृपा करें।

                                                              प्रार्थी

                                                               रोहिणी

दिनांक – 31.01.2025                                      कक्षा 8

प्रश्न : 25 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए।  [8]

  • मोबाइल की उपयोगिता
  • पर्यावरण संरक्षण
  • रक्षाबंधन
  • शिक्षा का महत्त्व

उत्तर : (ग) रक्षाबन्धन

प्रस्तावना – रक्षाबन्धन एक बड़ा त्योहार है। यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह-बंधन के रूप में यह मनाया जाता है।

त्योहार मनाने के कारण – प्राचीन समय में वैदिक आचार्य अपने शिष्य के हाथ में रक्षा-सूत्र बाँधकर उसे वेद-शास्त्र में पारंगत करते थे। धीरे-धीरे इस त्योहार की परम्परा ने सामाजिक रूप धारण किया। ब्राह्मण अपनी जीविका प्राप्त करने के लिए समर्थ व्यक्तियों के हाथों में ‘रक्षा-सूत्र यानि राखी बाँधकर अपनी रक्षा की कामना करने लगे।

रक्षाबन्धन मनाने का तरीका – रक्षाबन्धन का पावन त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहिनें अपने भाई के ललाट पर टीका लगाती हैं, मिठाई खिलाती हैं और उसकी कलाई पर राखी बाँधती हैं। बदले में भाई बहिन को उपहार व रक्षा करने का वचन देता है।

उपसंहार – यह भाई-बहिन का त्योहार है। इस दिन भाई-बहिन परस्पर स्नेह-बंधन की परम्परा स्वीकार कर कर्त्तव्य पालन की प्रतिज्ञा करते हैं।

ये भी पढ़ें –

हिंदी कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा 2025 FAQ’s

प्रश्न : क्या सभी प्रश्न हिंदी पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नों में से ही आएँगे ?

उत्तर : ऐसा होना आवश्यक नहीं है कि बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र में पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नों में से ही सभी प्रश्न आए.

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.