इस लेख में हम NCERT की कक्षा 6 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के अध्याय 2 “महासागर एवं महाद्वीप” के सभी महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्नों को हल किया गया है। New Book
उम्मीद करते है कि अध्याय 2 के प्रश्नोत्तर आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।
अध्याय 2 महासागर एवं महाद्वीप
Table of Contents
पाठगत प्रश्न –
प्रश्न 1. महासागर एवं महाद्वीप क्या है? उनके नाम क्या है एवं उनका वितरण कैसा है?
उत्तर – महासागर – पृथ्वी की सतह पर सबसे बड़ी जलराशियों को महासागर कहते हैं।
पृथ्वी पर पाँच प्रमुख महासागर हैं।
ये हैं – (1) प्रशांत महासागर, (2) अटलांटिक महासागर, (3) हिंद महासागर, (4) आर्कटिक महासागर व (5) दक्षिणी अथवा अंटार्कटिक महासागर।
ये एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
महाद्वीप – पृथ्वी पर भूमि के निरन्तर विस्तार को महाद्वीप कहा जाता है।
महाद्वीपों को विभिन्न प्रकार से गिना जा सकता है, लेकिन व्यावहारिक रूप से पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप माने जाते हैं।
ये हैं – (1) एशिया, (2) यूरोप, (3) अफ्रीका, (4) आस्ट्रेलिया, (5) उत्तरी अमेरिका, (6) दक्षिणी अमेरिका एवं (7) अंटार्कटिका।
वितरण – महासागर और महाद्वीप उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में समान रूप से वितरित नहीं हैं। पृथ्वी पर स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्द्ध में ही पाया जाता है। दक्षिणी गोलार्द्ध में जल अधिक है।
प्रश्न 2. महासागर एवं महाद्वीप पृथ्वी पर जीवन को, जिसमें मानव जीवन भी सम्मिलित है, किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
उत्तर – पृथ्वी की जलवायु के निर्माण में महासागर एवं महाद्वीप दोनों महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित करते हैं, जिसमें सभी जीव-जन्तु, पौधे एवं मानव- जीवन भी सम्मिलित हैं। हम उनके प्रभाव को अपने इतिहास, संस्कृति व अपने दैनिक जीवन पर भी देखते हैं।
पेज 29
प्रश्न 1. प्रत्येक मानचित्र में वृत्ताकार रेखाओं को क्या कहते हैं? क्या आप जानते हैं कि दोनों ध्रुवों पर मिलने वाली रेखाओं को क्या कहा जाता है? (संकेत – आपने इनके विषय में पिछले अध्याय में पढ़ा है, परंतु यहाँ इन्हें अलग प्रकार से प्रस्तुत किया गया है)।
उत्तर – प्रत्येक मानचित्र में वृत्ताकार रेखाओं को अक्षांश रेखाएँ कहा जाता है। दोनों ध्रुवों पर मिलने वाली रेखाओं को अक्षांश रेखाएँ और देशांतर रेखाएँ कहा जाता है।
प्रश्न 2. किस गोलार्द्ध में अधिक जल है?
उत्तर – पृथ्वी पर दक्षिणी गोलार्द्ध में अधिक जल है।
प्रश्न 3. आपके अनुसार उत्तरी एवं दक्षिणी गोलार्द्ध में जल एवं भूमि का अनुपात कितना होगा? समूह में चर्चा कीजिए।
उत्तर – हमारे अनुसार उत्तरी गोलार्द्ध में जल और भूमि का हिस्सा लगभग बराबर है, लेकिन दक्षिणी गोलार्द्ध में जल का हिस्सा भूमि के हिस्से से लगभग 11 गुणा अधिक है।
प्रश्न 4. क्या सभी महासागर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं या उनके बीच कोई विभाजन है?
उत्तर – सभी महासागर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। प्राकृतिक रूप से ये अलग-अलग नहीं हैं। इनका सीमांकन प्रचलन से अधिक कुछ नहीं है।
पेज 31
प्रश्न 1. जब पृथ्वी पर जल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, फिर भी ‘जल की कमी’ अथवा ‘जल संकट’ की इतनी चर्चा क्यों सुनाई देती है?
उत्तर – पृथ्वी पर हालाँकि जल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन इस जल का अधिकांश भाग महासागरों में हैं और महासागरों का जल खारा है जो मानव सहित बहुत से स्थलीय जीवों के उपभोग के लिए अनुपयोगी है। दूसरी तरफ पेय जल (अलवणीय जल) का पृथ्वी के जल संसाधनों में अल्प हिस्सा है। यह ग्लेशियर, नदियों, झीलों, वायुमंडल और भूमिगत जल के रूप में व्याप्त है। यहाँ पर ‘जल की कमी’ या ‘ जल संकट’ से आशय पेय से है जो अत्यधिक अल्प मात्रा में पाया जाता है, जो मनुष्य के इस्तेमाल के रूप में आता है।
प्रश्न 2. जल संरक्षण के कौन-कौन से उपायों से आप अवगत हैं? इनमें से किसका उपयोग आपने अपने घर विद्यालय, गाँव, उपनगरों एवं नगरों में होते देखा है?
उत्तर – हम संरक्षण के अनेक उपायों से अवगत हैं, जैसे – बाँध बनाकर जल संरक्षण करना, तालाब के माध्यम से जल संरक्षण करना, टांका, खडीन व जोहड़ के माध्यम से जल संरक्षण करना तथा रूफ टॉप जल संचयन करना तथा वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक से जल संरक्षण करना आदि।
हमारे घर, विद्यालय व नगरों में हमने रूफ टॉप जल संचयन का उपयोग को होते देखा है।
पेज 32
प्रश्न – नीचे दी गई तालिका में बताइए कि पाँच महासागर किस गोलार्द्ध में अवस्थित हैं।
उत्तर –
उत्तरी गोलार्द्ध | दक्षिणी गोलार्द्ध | |
प्रशांत महासागर | हाँ | हाँ |
अटलांटिक महासागर | हाँ | हाँ |
हिंद महासागर | हाँ | |
दक्षिणी महासागर | हाँ | |
आर्कटिक महासागर | हाँ |
पेज 36
प्रश्न 1. पाठ्यपुस्तक के पेज 36 पर दिए गए आरेख में दिए गए महाद्वीपों के वर्गों की संख्या को गिनिए और सबसे बड़े एवं सबसे छोटे महाद्वीप का नाम बताइए।
उत्तर – दिए गए आरेख में महाद्वीपों की वर्गों की संख्या इस प्रकार हैं –
महाद्वीप का नाम | वर्गों की संख्या | |
1. | उत्तरी अमेरिका | 21 |
2. | दक्षिणी अमेरिका | 18 |
3. | यूरोप | 11 |
4. | एशिया | 51 |
5. | अफ्रीका | 30 |
6. | आस्ट्रेलिया | 8 |
7. | अंटार्कटिका | 13 |
वर्गों की संख्या के आधार पर सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है जबकि सबसे छोटा महाद्वीप आस्ट्रेलिया है।
प्रश्न 2. कौन-सा महाद्वीप बड़ा है – उत्तरी अमेरिका अथवा दक्षिणी अमेरिका? अफ्रीका अथवा उत्तरी अमेरिका? अंटार्कटिका अथवा आस्ट्रेलिया?
उत्तर – (1) उत्तरी अमेरिका व दक्षिणी अमेरिका में से दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप बड़ा है।
(2) अफ्रीका व उत्तरी अमेरिका में से अफ्रीका महाद्वीप बड़ा है।
(3) अंटार्कटिका व आस्ट्रेलिया में से अंटार्कटिका महाद्वीप बड़ा है।
प्रश्न 3. आरेख में यूरोप और एशिया को एक ही रंग से भरिए और उसे यूरेशिया नाम दीजिए। उसके आकार की तुलना दक्षिणी अमेरिका से कीजिए।
उत्तर – यूरेशिया के आकार की तुलना दक्षिणी अमेरिका से करने पर हमें ज्ञात होता है कि यूरेशिया दक्षिणी अमेरिका से लगभग तीन गुणा बड़ा है।
प्रश्न 4. छोटे महाद्वीप से लेकर बड़े महाद्वीप तक की सूची बनाइए।
उत्तर – (1) आस्ट्रेलिया, (2) यूरोप, (3) अंटार्कटिका, (4) उत्तरी अमेरिका, (5) दक्षिणी अमेरिका, (6) अफ्रीका व (7) एशिया।
अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों की व्याख्या कीजिए –
- महाद्वीप
- महासागर
- द्वीप
उत्तर – दिए गए शब्दों की व्याख्या –
- महाद्वीप – भूमि के एक बड़े भू-भाग के निरंतर विस्तार को महाद्वीप कहा जाता है। इनकी संख्या सात है।
- महासागर – महासागर पृथ्वी के जलमंडल के मुख्य भाग हैं। इनकी संख्या पाँच है।
- द्वीप – चारों ओर जल से घिरे हुए भूमि के एक छोटे भू-खण्ड को द्वीप कहा जाता है। पृथ्वी पर विभिन्न आकार के लाखों द्वीप हैं।
प्रश्न 2. मानचित्र बनाइए – इस अध्याय में दिए मानचित्रों को देखे बिना अपने हाथ से कागज पर महाद्वीपों का मानचित्र बनाइए और इसमें रंग भरिए। इसके बाद इस अध्याय में दिए गए महासागरों और महाद्वीपों के मानचित्र के साथ इसकी तुलना कीजिए।
उत्तर – यह मानचित्र प्रत्येक विद्यार्थी को स्वयं बनाना हैं?
प्रश्न 3. नीचे दिए गए विश्व के मानचित्र में सभी महाद्वीपों और महासागरों के नाम लिखिए।
उत्तर – दिए गए मानचित्र में महाद्वीपों व महासागरों के नाम –

ये भी पढ़ें –