You are currently viewing वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर राजस्थान दुर्ग
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर राजस्थान किले

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर राजस्थान दुर्ग

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर राजस्थान दुर्ग | राजस्थान के दुर्ग ऑनलाइन टेस्ट

अगर आप राजस्थान के प्रमुख दुर्ग से संबंधित महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर पढ़ना चाहते है तो यह लेख आप के लिए है.

इस लेख में उन महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर को संग्रहित किया गया है जो उन परीक्षाओं के लिए उपयोगी है जिनमें राजस्थान दुर्ग से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है.

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

1. उस दुर्ग को क्या कहते हैं, जो दुर्गम पहाड़ियों, कँटीली-झाड़ियों तथा ऊँची पहाड़ियों पर निर्मित होता है?

Table of Contents

(अ) औदक दुर्ग  (ब) पारिख दुर्ग  (स) एरण दुर्ग  (द) धान्वन दुर्ग

उत्तर – (स) एरण दुर्ग

2. उस किले की श्रेणी जिसका निर्माण जल या जल से घिरे द्वीप की भांति के दुर्ग के रूप में होता है –

(अ) पारिख दुर्ग  (ब) औदक दुर्ग  (स) धान्वन दुर्ग  (द) एरण दुर्ग

उत्तर – (ब) औदक दुर्ग

3. निम्नलिखित में से वह किला जिसे ‘अकबर का किला’ कहते हैं –

(अ) अफगानी दुर्ग  (ब) रणथम्भौर दुर्ग  (स) मैग्जीन दुर्ग  (द) तिमनगढ़ दुर्ग

उत्तर – (स) मैग्जीन दुर्ग

4. अजमेर के मैग्जीन दुर्ग का निर्माण किस शैली में हुआ ?

(अ) यूनानी शैली  (ब) अफगानी शैली  (स) पंचायतन शैली  (द) मुस्लिम शैली

उत्तर – (द) मुस्लिम शैली

5. ब्रिटेन के किस दूत ने 10 जनवरी, 1616 ई. को अजमेर की यात्रा की ?

(अ) कैप्टन हाकिंग्स  (ब) सर टॉमस रो  (स) कैप्टन हार्डी  (द) मेजन शिरोटन

उत्तर – (सर टॉमस रो)

6. ‘मार्शल टाइप शैली’ का प्रयोग मेहरानगढ़ किले (जोधपुर) में किस महल में हुआ ?

(अ) चौखेलाव महल  (ब) जसवन्त थडा  (स) राखी महल  (द) विचला महल

उत्तर – (अ) चौखेलाव महल

7. किलकिला शम्भूबाण गजनी संबंधित है –

(अ) राज्य की डोक्युमेंन्ट्री फिल्मों के नाम  (ब) तोपों के नाम 

(स) प्राचीन मुद्राओं के नाम  (द) प्राचीन लघु शिलालेखों के नाम

उत्तर – (ब) तोपों के नाम

8. कीरत सिंह सोढा व धन्ना-भींवा की छतरी किस दुर्ग में देखी जाती है ?

(अ) गागरोन दुर्ग में  (ब) मेहरानगढ़ दुर्ग में  (स) नागौर दुर्ग में  (द) रणथम्भौर दुर्ग में

उत्तर – (ब) मेहरानगढ़ दुर्ग में

9. मेहरानगढ़ दुर्ग में निम्नलिखित में से किसकी मजार स्थित है ?

(अ) मीरान सहाव की  (ब) अब्दुल्ला खां की  (स) भूरे खां की  (द) दीवान शाह की

उत्तर – (स) भूरे खां की

10. जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग के संदर्भ में किसने लिखा कि “इस दुर्ग का निर्माण देवताओं-परियों व फरिश्तों के द्वारा हुआ” ?

(अ) फर्ग्यूसन  (ब) किपलिंग  (स) जेम्स टॉड  (द) विशप हैपर

उत्तर – (ब) किपलिंग

11. 1544 ई. में शेरशाह सूरी ने किस दुर्ग पर अधिकार कर लिया ?

(अ) आमेर  (ब) कुम्भलगढ़  (स) रणथम्भौर  (द) मेहरानगढ़

उत्तर – (द) मेहरानगढ़

12. “ऐसा किला राणी जाए पास भले ही हो, ठकुरानी जाए के पास नहीं” किस दुर्ग के संदर्भ में यह उचित है ?

(अ) बसन्तगढ़ किला  (ब) कुचामन किला  (स) तिमनगढ़ किला  (द) मडरायल किला

उत्तर – (ब) कुचामन किला

13. राजपूताने का वह दुर्ग जिसे ‘जागीरी दुर्गों का सिरमौर’ कहते हैं –

(अ) नवलखा दुर्ग  (ब) कुचामन दुर्ग  (स) खींवसर किला (द) बसन्तगढ़ किला

उत्तर – (ब) कुचामन दुर्ग

14. राज्य का प्रसिद्ध जल दुर्ग है –

(अ) गागरोन (ब) भटनेर (स) भैंसरोड़गढ़ (द) शेरगढ़

उत्तर – (अ) गागरोन

15. किस दुर्ग के विशाल परकोटे को ‘जालिमकोट’ कहते है ?

(अ) सोनारगढ़ (ब) गागरोन (स) रणथम्भौर (द) बयाना

उत्तर –(ब) गागरोन

16. किस किले के परकोटे को ‘कमरकोट’ कहा जाता है ?

(अ) बयाना (ब) रणथम्भौर (स) गागरोन (द) सोनारगढ़

उत्तर – (द) सोनारगढ़

17. किस किले को मुस्तफाबाद दुर्ग कहते है ?

(अ) अचलगढ़ (ब) सिवाणा (स) सुवर्णगिरी (द) गागरोन

उत्तर – (द) गागरोन

18. कौनसा दुर्ग जयपुर में स्थित नहीं है ?

(अ) जयगढ़ (ब) मोरीजा (स) खण्डार (द) चौमुहा

उत्तर – (स) खण्डार

19. ‘दक्खन की चाबी’ किस किले को कहते हैं ?

(अ) फतेहपुर किले को (ब) तिमनगढ़ किले को (स) अमीरगढ किले को (द) मडरायल किले को

उत्तर – (स) अमीरगढ किले को

20. एशिया की सबसे बड़ी तोप किस दुर्ग में देखी जाती है ?

(अ) नाहरगढ़ (ब) आमेर (स) जयगढ़ (द) चौमुहां

उत्तर – (स) जयगढ़

ध्यान दें – जयगढ़ किले में ‘जयबाण तोप’ स्थित है. (वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर राजस्थान दुर्ग)

21. ‘चिल्ह का टीला’ किस दुर्ग का उपनाम है ?

(अ) जयगढ़ (ब) मेहरानगढ़ (स) अहिच्छत्रपुर (द) सोनारगढ़

उत्तर – (अ) जयगढ़

22. ‘मेवाड़ की आँख’ किस किले को कहा जाता है ?

(अ) अचलगढ़ किले को (ब) चित्तौड़ किले को (स) कुम्भलगढ़ किले को (द) सज्जनगढ़ किले को

उत्तर – (स) कुम्भलगढ़ किले को

23. कौनसा दुर्ग किलों का सिरमौर व राजपूताने का गौरव कहलाता है ?

(अ) चित्तौड़ दुर्ग (ब) कुम्भलगढ़ दुर्ग (स) मेहरानगढ़ दुर्ग (द) नागौर दुर्ग

उत्तर – (अ) चित्तौड़ दुर्ग

24. चित्रकूट दुर्ग (चित्तौड़गढ़ किला) किन नदियों के संगम पर स्थित है ?

(अ) बनास व बेडच (ब) बनास व गम्भीरी (स) बेडच व गम्भीरी (द) बेडच व चम्बल

उत्तर – (स) बेडच व गम्भीरी

25. बनवीर ने किस किले में नौ कोठा मकान या नवलखा भण्डार का निर्माण कराया ?

(अ) मांडलगढ़ (ब) अचलगढ़ (स) चित्तौड़ (द) रणथम्भौर

उत्तर – (स) चित्तौड़

26. हिन्दू मूर्तिकला का अनमोल खजाना या देवी देवताओं का संग्रहालय के नाम से किस इमारत को जाना जाता है ?

(अ) कटारगढ़ को (ब) विजय स्तम्भ/कीर्ति स्तम्भ को

(स) सज्जनगढ़ को (द) आमेर को

उत्तर – (ब) विजय स्तम्भ/कीर्ति स्तम्भ को

27. कुम्भलगढ़ दुर्ग को सुदृढ़ प्राचीरों, कलात्मक कंगूरों एवं बुर्जों के कारण किसने ‘एस्ट्रूकन दुर्ग’ के समान बताया ?

(अ) अबुल फजल (ब) विशप हैपर (स) कर्नल टॉड (द) रुडयार्ड किपलिंग

उत्तर – (स) कर्नल टॉड

28. किसने रणथम्भौर दुर्ग के बारे में यह कहा कि, “राजपूताने के सभी दुर्ग नंगे हैं, लेकिन यह दुर्ग बख्तरबन्द दुर्ग है.” ?

(अ) रुडयार्ड किपलिंग (ब) कर्नल टॉड (स) विशप हैपर (द) अबुल फजल

उत्तर – (द) अबुल फजल

29. मावठा जिल, कदमी महल, जगत शिरोमणि मन्दिर तथा शीलादेवी मन्दिर किस दुर्ग में देखा जाता है ?

(अ) आमेर दुर्ग में (ब) नाहरगढ़ दुर्ग में (स) सोजत दुर्ग में (द) माधोराजपुरा दुर्ग में

उत्तर – (अ) आमेर दुर्ग में

30. कौनसा दुर्ग ‘सूप छाजले’ की आकृति में दिखता है –

(अ) सोजत किला (ब) कुचामन किला (स) दौसा किला (द) जूनागढ़ किला

उत्तर – (स) दौसा किला

31. जयमल-फत्ता की मूर्तियाँ, हेरम्ब गणपति मन्दिर तथा अनूपमहल किस किले में स्थित है ?

(अ) जूनागढ़ में (ब) भटनेर में (स) कुचामन किले में (द) जालौर में

उत्तर – (अ) जूनागढ़ में

32. कर्नल जेम्स टॉड ने किस दुर्ग को राजपूताना के समस्त रजवाड़ों में सर्वश्रेष्ठ दुर्ग बताया ?

(अ) कोटा दुर्ग (ब) बूंदी दुर्ग (स) नागौर दुर्ग (द) बीकानेर दुर्ग

उत्तर – (ब) बूंदी दुर्ग

33. पूर्व का जिब्राल्टर किसे कहते है ?

(अ) तारागढ़ (बूंदी) (ब) तारागढ़ (अजमेर) (स) मैग्जीन (अजमेर) (द) अचलगढ़ (सिरोही)

उत्तर – (ब) तारागढ़ (अजमेर)

34. किस दुर्ग में ‘भंवराथल’मन्दाकिनी कुण्ड स्थित हैं ?

(अ) मांडलगढ़ (ब) कुम्भलगढ़ (स) अचलगढ़ (द) बसंतगढ़

उत्तर – (स) अचलगढ़

35. जिनभद्र सूरी भण्डार किस दुर्ग में स्थित है ?

(अ) सोनारगढ़ दुर्ग में (ब) नागौर दुर्ग में (स) जालौर दुर्ग में (द) चित्तौड़ दुर्ग में

उत्तर – (अ) सोनारगढ़ दुर्ग में

36. बतीस (32) खम्भों की छतरी स्थित है –

(अ) रणथम्भौर में (ब) सुवर्णगिरी में (स) सोनारगढ़ में (द) चित्तौड़गढ़ में

उत्तर – (अ) रणथम्भौर में

37. प्राचीन विजय स्तम्भ, लोदी मीनार, उषामस्जिद किस दुर्ग में है ?

(अ) लोहागढ़ में (ब) शेरगढ़ में (स) तिमनगढ़ में (द) बयाना में

उत्तर – (द) बयाना में

38. मेवाड़ के गुहिलवंशीय संस्थापक ‘बप्पा रावल’ ने किस राजा को हराकर चितौड़गढ़ को जीता था ?

(अ) राजा मान मौर्य (ब) राजा छवलदेव मौर्य (स) राजा शान मौर्य (द) राजा राम मौर्य

उत्तर – (अ) राजा मान मौर्य

39. निम्नलिखित में से किसने कहा है “राजपूताने में कोई छोटा राज्य भी ऐसा नहीं है. जहाँ की थर्मोपोली जैसी रणभूमि न हो और शायद ही कोई ऐसा गाँव मिले जहाँ लियोनिडास जैसा वीर पुरुष पैदा नहीं हुआ हो”?

(अ) रुडयार्ड किलपिंग (ब) कर्नल टॉड (स) विशप हैपर (द) फर्ग्यूसन

उत्तर – (ब) कर्नल टॉड

40. किस दुर्ग के झरोखे में बैठकर जहाँगीर न्याय करता था ?

(अ) मैग्जीन (ब) तारागढ़ (स) कुचामन (द) लोहागढ़

उत्तर – (अ) मैग्जीन

(वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर राजस्थान दुर्ग)

41. राजपूताने के किस शासक को ‘स्थापत्य कला का जनक’ कहते हैं ?

(अ) सवाई जयसिंह (ब) राव मालदेव (स) राणा कुम्भा (द) विग्रहराज चतुर्थ

उत्तर – (स) राणा कुम्भा

42. निम्नलिखित में से किस दुर्ग की आकृति ‘ह्वेल मछली’ के समान है ?

(अ) रणथम्भौर (ब) चित्तौड़गढ़ (स) कुम्भलगढ़ (द) केहरीगढ़

उत्तर – (ब) चित्तौड़गढ़

43. किस दुर्ग में अकबर का दौलतखाना (सैन्य विभाग) तथा ब्रिटिश सरकार उसे कंपनी के शस्रागार के रूप में काम में लिया ?

(अ) बोराड़वाडा (ब) गढ़-वीठली (स) मैग्जीन (द) अहिछत्रपुर

उत्तर – (स) मैग्जीन

44. गुजरात के शासक बहादुरशाह ने किस दुर्ग पर आक्रमण किया जिसके कारण कर्णावती ने जौहर किया ?

(अ) रणथम्भौर (ब) कुम्भलगढ़ (स) चित्तौड़ (द) सिवाणा

उत्तर – (स) चित्तौड़

45. राजपूताने का सबसे बड़ा लिविंग फोर्ट किसे कहते हैं तथा वह दुर्ग राज्य का प्रथम लिविंग फोर्ट कहलाता है ?

(अ) सोनारगढ़ (ब) चित्तौड़गढ़ (स) सिवाणा (द) रणथम्भौर

उत्तर – (ब) चित्तौड़गढ़

46. किस दुर्ग में ‘लाखोटा की बारी’ देखी जाती है ?

(अ) अहिच्छत्रपुर (ब) कुम्भलगढ़ (स) अचलगढ़ (द) चित्तौड़

उत्तर – (द)

47. चित्तौड़ दुर्ग में किसने ‘तुलजा भवानी मन्दिर’ का निर्माण कराया ?

(अ) बप्पा रावल (ब) बनवीर (स) राणा कुम्भा (द) राणा उदयसिंह

उत्तर – (ब) बनवीर

48. किस दुर्ग में रैदास की छतरी, बाघ सिंह स्मारक, वीर कल्लाजी राठौड़ की छतरी व नवलखा भण्डार दर्शनीय है ?

(अ) कुम्भलगढ़ (ब) मेहरानगढ़ (स) अचलगढ़ (द) चित्तौड़

उत्तर – (द) चित्तौड़

49. अमर सिंह राठौड़ ने ‘सलावत खां’ का वध गँवार कहने पर किस दुर्ग में किया ?

(अ) अहिच्छत्रपुर (ब) सिवाणा (स) मेहरानगढ़ (द) कुम्भलगढ़

उत्तर – (अ) अहिच्छत्रपुर

50. नागौर दुर्ग में ‘शुक्र तालाब’ का निर्माण किसने कराया ?

(अ) बाबर (ब) अलाउद्दीन खिलजी (स) अकबर (द) इल्तुतमिश

उत्तर – (स) अकबर

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर राजस्थान किले
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर राजस्थान किले

51. भगवान शिव के पैर के अंगूठे की पूजा किस दुर्ग में बने हुए मन्दिर में होती है ?

(अ) मांडलगढ़ (ब) कुम्भलगढ़ (स) अचलगढ़ (द) गागरोन

उत्तर – (स) अचलगढ़

52. किस दुर्ग में मन्दाकिनी कुंड, कफूर सागर जलाशय, सावन-भादों झील, ओखा रानी का महल तथा देवरानी-जिठानी के कोठे दर्शनीय हैं ?

(अ) नागौर किले में (ब) अचलगढ़ किले में (स) चित्तौड़ किले में (द) जालौर किले में

उत्तर – (ब) अचलगढ़ किले में

53. किस किले में मीरान सहाब की दरगाह स्थित है ?

(अ) तारागढ़ (बूंदी) (ब) शेरगढ़ (बारां) (स) तारागढ़ (अजमेर) (द) शेरगढ़ (धौलपुर)

उत्तर – (स) तारागढ़ (अजमेर)

54. ‘चश्मा-ए-नूर’ नामक जलाशय किस दुर्ग में है ?

(अ) गढ़-वीठली (ब) मैग्जीन (स) जयगढ़ (द) नाहरगढ़

उत्तर – (अ) गढ़-वीठली

55. किस दुर्ग की शान ‘गर्भ गुंजन’ नामक तोप है ?

(अ) भटनेर (ब) तारागढ़ (बूंदी) (स) लोहागढ़ (द) तारागढ़ (अजमेर)

उत्तर – (ब) तारागढ़ (बूंदी)

56. कौनसा कथन गलत है ?

(अ) ऊँटगिरी का किला – करौली

(ब) हापाकोट का किला – भीनमाल

(स) करणसर का किला – जयपुर

(द) खींवसर का किला – नागौर

उत्तर – (ब) हापाकोट का किला – भीनमाल

नोट- हापाकोट का किला चौहटन (बाड़मेर) में स्थित है.

57. राणा कुम्भा ने किस दुर्ग का निर्माण ज्योतिष गणनाओं के केंद्र के रूप में कराया ?

(अ) कुम्भलगढ़ (ब) सज्जनगढ़ (स) वसन्तगढ़ (द) अचलगढ़

उत्तर – (ब) सज्जनगढ़

58. किस दुर्ग में ‘सुभत निवास’ खिलवत निवास स्थित है ?

(अ) नागरगढ़(ब) जयगढ़ (स) आमेर (द) तारागढ़

उत्तर – (ब) जयगढ़

59. किस दुर्ग में स्थित तोपों के नाम ‘रणचण्डी-भैरवी’ कडक बीजली’ है ?

(अ) मेहरानगढ़ किले में (ब) कुम्भलगढ़ किले में (स) आमेर किले में (द) जयगढ़ किले में

उत्तर – (द) जयगढ़ किले में

60. जूनागढ़ किले में (बीकानेर में) लालगढ़ पैलेस का निर्माण किसने कराया ?

(अ) लालसिंह ने (ब) कर्ण सिंह ने (स) अनूप सिंह ने (द) गंगा सिंह ने

उत्तर – (द) गंगा सिंह ने (अपने पिता लालसिंह की स्मृति में)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर राजस्थान दुर्ग)

61. शेरगढ़ दुर्ग (बारां) किस नदी के किनारे स्थित है ?

(अ) चम्बल (ब) परवन (स) छाजा (द) सूकड़ी

उत्तर – (ब) परवन

62. ‘केशवर्द्धन दुर्ग’ किस दुर्ग को कहते है ?

(अ) बाला दुर्ग (ब) भटनेर दुर्ग (स) शेरगढ़ दुर्ग (बारां) (द) अचलगढ़ दुर्ग

उत्तर – (स) शेरगढ़ दुर्ग (बारां)

63. किस दुर्ग के भग्नावशेषों को ‘रावण-देहरा’ कहते हैं ?

(अ) भटनेर दुर्ग (ब) मैग्जीन दुर्ग (स) बाला दुर्ग (द) नागौर दुर्ग

उत्तर – (स) बाला दुर्ग

64. भरतपुर के जाट राजा जवाहरसिंह ने 1764 ई. में लोहागढ़ किले में जवाहर बुर्ज का निर्माण किस विजय के उपलक्ष्य में करवाया ?

(अ) मालवा (ब) आगरा (स) दिल्ली (द) लखनऊ

उत्तर – (द) लखनऊ

65. 1398 ई. में तैमूर लंग ने किस दुर्ग पर आक्रमण किया ?

(अ) रणथम्भौर (ब) धौलपुर (स) भटनेर (द) चुरू

उत्तर – (स) भटनेर

66. किस दुर्ग को ‘धाराधारगढ़ दुर्ग’ कहते हैं ?

(अ) मीरीजा दुर्ग (ब) जयगढ़ दुर्ग (स) माधोराजपुरा का किला (द) चौमुँहा

उत्तर – (द) चौमुँहा

67. विजयगढ़ी नामक लघु दुर्ग स्थित्त है –

(अ) आमेर में (ब) जयगढ़ में (स) नाहरगढ़ में (द) करणसर में

उत्तर – (ब) जयगढ़ में

68. आमेर दुर्ग में जगत शिरोमणि मन्दिर का निर्माण किसने करवाया ?

(अ) मानसिंह ने (ब) सवाई जयसिंह ने (स) कनकावती ने (द) चन्द्र कुँवर ने

उत्तर – (स) कनकावती ने

69. राज्य का एकमात्र दुर्ग जिस पर सबसे अधिक मंगोल, मध्य एशियाई तथा मुगलों के आक्रमण हुए –

(अ) सोनारगढ़ (ब) भटनेर (स) जूनागढ़ (द) बयाना

उत्तर – (ब) भटनेर

70. सिवाणा दुर्ग का निर्माण किसने करवाया ?

(अ) अजयराज पंवार (ब) वीरनारायण पंवार (स) हुकुमचंद पंवार (द) सातलदेव पंवार

उत्तर – (ब) वीरनारायण पंवार

71.नाहरगढ़ दुर्ग में अपनी प्रेयसियों के लिए एक जैसे नौ महलों का निर्माण किसने करवाया ?

(अ) सवाई जयसिंह ने (ब) माधोसिंह ने (स) मानसिंह ने (द) ईश्वरसिंह ने

उत्तर – (ब) माधोसिंह ने

ये भी पढ़ें –

FAQ महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर राजस्थान दुर्ग

मालकोट का दुर्ग कहाँ स्थित है ?

नागौर जिले में

दौसा दुर्ग की आकृति दिखाई देती है –

सूप छाजले की आकृति में

किस किले में सबसे अधिक छोटे बड़े महलों की संख्या अधिक होने के कारण उसे ‘महलों का परिसर’ कहते हैं ?

तारागढ़ (बूंदी)

This Post Has 2 Comments

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.