लोक संस्कृति एवं कला | कक्षा 6 SST | MCQ | वन लाइनर प्रश्न व उत्तर
इस लेख में हम कक्षा 6 की सामाजिक विज्ञान (Social Science) की पुस्तक हमारा राजस्थान भाग – 1 का अध्याय “लोक संस्कृति एवं कला“ को सरल भाषा में समझेंगे और साथ ही इस अध्याय से जुड़े महत्वपूर्ण MCQs (वन लाइनर प्रश्न व उत्तर) को हल करेंगे।
लोक संस्कृति एवं कला
Table of Contents
हमारा राजस्थान
कक्षा 6
प्रश्न 1. राजस्थान की मातृभाषा कौनसी है?
उत्तर – राजस्थानी
प्रश्न 2. मुख्य रूप से राजस्थानी भाषा को कितने रूपों में जाना जाता है?
उत्तर – दो (पूर्वी राजस्थानी व पश्चिमी राजस्थानी)
प्रश्न 3. पूर्वी राजस्थान की प्रतिनिधि कौनसी बोलियाँ है?
उत्तर – ढूंढाड़ी, हाड़ौती, मेवाती व अहीरवाटी
प्रश्न 4. पश्चिमी राजस्थान की प्रतिनिधि कौनसी बोलियाँ है?
उत्तर – मारवाड़ी, मेवाड़ी, वागडी व शेखावाटी
प्रश्न 5. राजस्थानी वेशभूषा किसके कारण जानी जाती है?
उत्तर – अपने चटक रंगों के कारण
प्रश्न 6. राजस्थान में गणगौर की शुरूआत कब होती है?
उत्तर – चैत्र शुक्ल तृतीया
प्रश्न 7. गणगौर में “गण” शब्द किसका सूचक है?
उत्तर – शिव
प्रश्न 8. गणगौर में “गौर” शब्द किसका सूचक है?
उत्तर – पार्वती का
प्रश्न 9. भादो की कृष्ण पक्ष को मनाई जाने वाली तीज किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर – कजली तीज अथवा सातुड़ी तीज
प्रश्न 10. सावणी तीज कब मनाई जाती है?
उत्तर – श्रावण शुक्ल तृतीया
प्रश्न 11. शीतलाष्टमी पर्व कब मनाया जाता है?
उत्तर – चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी को
प्रश्न 12. शीतला माता के भक्त शीतलाष्टमी को कौनसा विशिष्ट भोजन करते है?
उत्तर – बासोड़ा
प्रश्न 13. शीतला माता के मेले कहाँ पर आयोजित होते है?
उत्तर – चाकसू (जयपुर) व वल्लभनगर (उदयपुर)
प्रश्न 14. किस पर्व विशेष पर गेहूँ व बाजरे का खीच बनाया जाता है?
उत्तर – अक्षय तृतीया
प्रश्न 15. राज्य में किस दिन बिना मुहूर्त के सर्वाधिक मांगलिक कार्य संपन्न किए जाते है?
उत्तर – अक्षय तृतीया को
प्रश्न 16. प्रसिद्ध पुष्कर मेला कब आयोजित होता है?
उत्तर – कार्तिक पूर्णिमा
प्रश्न 17. प्रसिद्ध कैलादेवी का मेला कहाँ पर आयोजित होता है?
उत्तर – करौली
प्रश्न 18. कैलादेवी के मेले का आयोजन कब होता है?
उत्तर – चैत्र कृष्ण द्वादशी से चैत्र शुक्ल द्वादशी तक
प्रश्न 19. श्री महावीरजी का मेला कहाँ पर आयोजित होता है?
उत्तर – सवाईमाधोपुर
प्रश्न 20. श्री महावीरजी का मेला कब आयोजित होता है?
उत्तर – चैत्र शुक्ल एकादशी से बैसाख कृष्णा द्वितीय तक
प्रश्न 21. कोटा दशहरे मेले को भव्य बनाने का श्रेय किसे जाता है?
उत्तर – उम्मेदसिंह द्वितीय
प्रश्न 22. हरियाली अमावस्या का मेला कहाँ पर आयोजित होता है?
उत्तर – उदयपुर
प्रश्न 23. उदयपुर में हरियाली अमावस्या मेले की शुरूआत किसने की?
उत्तर – महाराणा फतेहसिंह ने
प्रश्न 24. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती कहाँ के निवासी थे?
उत्तर – ईरान
प्रश्न 25. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – गरीब नवाज
प्रश्न 26. ख्वाजा साहब का उर्स कब मनाया जाता है?
उत्तर – रज्जब माह की पहली से छठी तारीख तक
प्रश्न 27. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – अजमेर
प्रश्न 28. राजस्थान के आदिवासी समाज का सबसे बड़ा मेला कौनसा है?
उत्तर – बेणेश्वर मेला
प्रश्न 29. बेणेश्वर मेले का आयोजन कहाँ पर होता है?
उत्तर – डूंगरपुर
प्रश्न 30. बेणेश्वर मेले का आयोजन कब होता है?
उत्तर – माघ पूर्णिमा
प्रश्न 31. बेणेश्वर मेले का आयोजन किन नदियों के संगम पर होता है?
उत्तर – सोम-माही-जाखम
प्रश्न 32. करणीमाता का मेला कहाँ पर आयोजित होता है?
उत्तर – देशनोक, बीकानेर
प्रश्न 33. बीकानेर के शासकों की अधिष्ठात्री देवी कौन है?
उत्तर – करणीमाता
प्रश्न 34. खाटू श्यामजी मेले का आयोजन कहाँ पर किया जाता है?
उत्तर – सीकर
प्रश्न 35. खाटू श्यामजी के मेले का आयोजन कब होता है?
उत्तर – फाल्गुन शुष्क पक्ष की दशमी से द्वादशी तक
प्रश्न 36. बाबा रामदेव का मेला कहाँ पर आयोजित होता है?
उत्तर – रूणिचा, जैसलमेर
प्रश्न 37. रूणिचा मेले का आयोजन कब होता है?
उत्तर – भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से एकादशी तक
प्रश्न 38. दाउदी बोहरा समाज का सबसे बड़ा आस्था का केंद्र कौनसा स्थान है?
उत्तर – गलियाकोट
प्रश्न 39. गलियाकोट में स्थित फखरुद्दीन मौला की दरगाह को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – मजार-ए-फखरी
प्रश्न 40. जीणमाता का मेला कहाँ पर आयोजित होता है?
उत्तर – सीकर
प्रश्न 41. भृतहरि का मेला कहाँ पर आयोजित किया जाता है?
उत्तर – अलवर
प्रश्न 42. डिग्गी कल्याणजी का मेला कहाँ पर आयोजित किया जाता है?
उत्तर – जयपुर
प्रश्न 43. तेजाजी का प्रसिद्ध मेला कहाँ पर आयोजित होता है?
उत्तर – परबतसर, डीडवाना-कुचामन
प्रश्न 44. गोगामेड़ी मेले का आयोजन कहाँ पर किया जाता है?
उत्तर – हनुमानगढ़
प्रश्न 45. गोगामेड़ी में मेले का आयोजन कब होता है?
उत्तर – गोगानवमी (भाद्रपद कृष्ण नवमी)
प्रश्न 46. राजस्थान के पाँच पीरों में कौन शामिल है?
उत्तर – रामदेवजी, गोगाजी, हड़बूजी, मांगलिया मेहाजी व पाबूजी
प्रश्न 47. गोगाजी किससे प्रभावित थे?
उत्तर – गोरखनाथजी
प्रश्न 48. तेजाजी के मेले का आयोजन कब होता है?
उत्तर – भाद्रपद शुक्ल दशमी
प्रश्न 49. ऊँटो का देवता किसे कहा जाता है?
उत्तर – पाबूजी राठौड़
प्रश्न 50. पाबूजी का मुख्य मंदिर कहाँ पर है?
उत्तर – पाबू मंड
प्रश्न 51. किस लोकदेवता को साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रेरक माना जाता है?
उत्तर – रामदेवजी
प्रश्न 52. मीरा बाई का विवाह किससे हुआ?
उत्तर – भोजराज
प्रश्न 53. दादू दयाल ने किस स्थान पर देह त्यागी?
उत्तर – नरायणा गाँव
प्रश्न 54. जाम्भोजी का जन्म कब व कहाँ पर हुआ?
उत्तर – पिंपासर (नागौर) में वि.सं. 1508 को जन्माष्टमी के दिन
प्रश्न 55. जाम्भोजी महाराज किस संप्रदाय के प्रवर्तक थे?
उत्तर – बिश्नोई
प्रश्न 56. संत जसनाथजी का जन्म कहाँ पर हुआ?
उत्तर – कतरियासर, बीकानेर
प्रश्न 57. जसनाथजी किससे प्रभावित थे?
उत्तर – गोरखनाथजी
प्रश्न 58. श्रद्धानाथजी का संबंध किस क्षेत्र से है?
उत्तर – शेखावाटी
प्रश्न 59. राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का श्रेय किस संत को जाता है?
उत्तर – श्रद्धानाथजी
प्रश्न 60. काष्ठकला का प्रधान केंद्र कौनसा स्थान है?
उत्तर – बस्सी, चित्तौड़गढ़
प्रश्न 61. लकड़ी के खिलौनों व कठपुतली निर्माण के लिए कौनसा स्थान प्रसिद्ध है?
उत्तर – उदयपुर
प्रश्न 62. लकड़ी की मूर्तियों के लिए कौनसा स्थान प्रसिद्ध है?
उत्तर – जेठाना, डूंगरपुर
प्रश्न 63. राजस्थान का कौनसा स्थान फर्नीचर के लिए जाना जाता है?
उत्तर – बीकानेर व शेखावाटी
प्रश्न 64. टेराकोटा के लिए कौनसा स्थान प्रसिद्ध है?
उत्तर – मोलेला गाँव, नाथद्वारा
प्रश्न 65. लाख के आभूषणों के लिए कौनसा स्थान प्रसिद्ध है?
उत्तर – जयपुर व जोधपुर
प्रश्न 66. मूल्यवान पत्थरों को तराशने का काम कहाँ पर होता है?
उत्तर – जयपुर
प्रश्न 67. काँच पर बारीक सोने की नक्काशी का काम क्या कहलाता है?
उत्तर – थेवा कला
प्रश्न 68. थेवा कला के लिए कौनसा स्थान प्रसिद्ध है?
उत्तर – प्रतापगढ़
प्रश्न 69. चीनी मिट्टी के सफेद बर्तनों पर नीले रंग से किए गए अंकन को क्या कहा जाता है?
उत्तर – ब्लू पॉटरी
प्रश्न 70. कशीदाकारी के दौरान कशीदा में मुख्यतः किनके चित्र अंकित किए जाते है?
उत्तर – पशुओं के
प्रश्न 71. कपड़ो को तरह तरह से काटकर उनसे सिलाई करना क्या कहलाता है?
उत्तर – पेचवर्क
प्रश्न 72. पत्थर, धातु, लकड़ी आदि पर खोदकर किया जाने वाला कलात्मक कार्य क्या कहलाता है?
उत्तर – नक्काशी
प्रश्न 73. चूहों के कारण किस मंदिर को जाना जाता है?
उत्तर – करणीमाता, देशनोक

लोक संस्कृति एवं कला FAQ’s
उत्तर – भील, मीणा, सहरिया, गरासिया, डामोर आदि.
ये भी पढ़ें –