राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल | कक्षा 6 SST | MCQ | वन लाइनर प्रश्न व उत्तर
इस लेख में हम कक्षा 6 की सामाजिक विज्ञान (Social Science) की पुस्तक हमारा राजस्थान भाग – 1 का अध्याय “राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल” को सरल भाषा में समझेंगे और साथ ही इस अध्याय से जुड़े महत्वपूर्ण MCQs (वन लाइनर प्रश्न व उत्तर) को हल करेंगे।
राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल
Table of Contents
हमारा राजस्थान
कक्षा 6
प्रश्न 1. प्रारंभिक युग को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – प्रस्तर युग
प्रश्न 2. मानव ने सर्वप्रथम किस धातु का उपयोग शुरू किया?
उत्तर – ताम्बा
प्रश्न 3. कालीबंगा सभ्यता स्थल किस नदी के किनारे स्थित था?
उत्तर – दृषद्वती और सरस्वती
प्रश्न 4. वर्तमान में सरस्वती नदी किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर – घग्घर नदी
प्रश्न 5. कालीबंगा सभ्यता स्थल की खोज किसने की?
उत्तर – अमलानंद घोष
प्रश्न 6. कालीबंगा सभ्यता स्थल कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – हनुमानगढ़
प्रश्न 7. कालीबंगा में उत्खनन कार्य किसके नेतृत्व में किया गया?
उत्तर बी.के. थापर व बी.बी. लाल
प्रश्न 8. आघाटपुर या आहड़ सभ्यता स्थल कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – उदयपुर
प्रश्न 9. आहड़ सभ्यता स्थल किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर – बेड़च
प्रश्न 10. आघाटपुर/आहड़ को स्थानीय भाषा में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – धूलकोट
प्रश्न 11. किस सभ्यता स्थल से भट्टीनुमा चुल्हा/ ताम्बा गलाने की भट्टी प्राप्त हुई है?
उत्तर – आहड़
प्रश्न 12. आहड़ वासी किस कला में दक्ष माने जाते थे?
उत्तर – बर्तन निर्माण
प्रश्न 13. बालाथल सभ्यता स्थल कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – वल्लभनगर, उदयपुर
प्रश्न 14. बालाथल सभ्यता स्थल से किस प्रकार की अर्थव्यवस्था के प्रमाण मिलते है?
उत्तर – मिश्रित
प्रश्न 15. किस सभ्यता स्थल से बुने हुए वस्र के प्रमाण मिले है?
उत्तर – बालाथल
प्रश्न 16. लोहा गलाने की भट्टियों के साक्ष्य किस सभ्यता स्थल से मिले है?
उत्तर – बालाथल
प्रश्न 17. बालाथल सभ्यता स्थल का संबंध किस सभ्यता से जुड़े होने के साक्ष्य मिलते है?
उत्तर – आहड़
प्रश्न 18. किस सभ्यता स्थल को ताम्र संचयी संस्कृति कहा जाता है?
उत्तर – गणेश्वर
प्रश्न 19. ताम्बे के उपकरण बहुतायत में किस सभ्यता स्थल से प्राप्त हुए है?
उत्तर – गणेश्वर
प्रश्न 20. दोहरी पेचदार शिरावाली ताम्र पिनो के निर्यात का साक्ष्य कहाँ से मिलता है?
उत्तर – गणेश्वर
प्रश्न 21. हड़प्पा पूर्व संस्कृति के बर्तन सामान्यतः किस रंग से बने होते थे?
उत्तर – हल्के लाल
प्रश्न 22. बैराठ सभ्यता स्थल कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – जयपुर
प्रश्न 23. बैराठ की कौनसी पहाड़ियाँ पुरातात्विक महत्त्व से खास है?
उत्तर – बीजक व भीम डूंगरी
प्रश्न 24. महाभारत में बैराठ का उल्लेख किस नाम से हुआ है?
उत्तर – विराटनगर
प्रश्न 25. अशोक के कौनसे अभिलेख बैराठ से प्राप्त हुए?
उत्तर – भाब्रू एवं बौद्धमठ
प्रश्न 26. पंचमार्क के सिक्के किस सभ्यता स्थल से प्राप्त हुए है?
उत्तर – बैराठ
प्रश्न 27. स्वास्तिक, त्रिरत्न, नाचता पक्षी, पत्थर की संदूके व हाथ से बुना कपड़ा किस सभ्यता स्थल से प्राप्त हुआ है?
उत्तर – बैराठ
प्रश्न 28. ओझियाणा व बागोर सभ्यता स्थल कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – भीलवाड़ा
प्रश्न 29. सांभर व जोधपुरा सभ्यता स्थल कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – जयपुर
प्रश्न 30. नगर व रैढ़ सभ्यता स्थल कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – टोंक
प्रश्न 31. नगरी सभ्यता स्थल कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – चित्तौड़गढ़
प्रश्न 32. नोह सभ्यता के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए है?
उत्तर – भरतपुर
प्रश्न 33. भीनमाल सभ्यता स्थल के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए है?
उत्तर – जालौर
प्रश्न 34. पछमता व गिलुण्ड सभ्यता के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए है?
उत्तर – राजसमंद
प्रश्न 35. प्राचीन बौद्ध मठो के साक्ष्य किस सभ्यता स्थल से प्राप्त हुए है?
उत्तर – बैराठ

राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल कक्षा 6 SST FAQ’s
उत्तर – ताम्बे का
ये भी पढ़ें –