You are currently viewing अध्याय 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ | कक्षा 8 | विज्ञान | सभी प्रश्नों के हल
अध्याय 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

अध्याय 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ | कक्षा 8 | विज्ञान | सभी प्रश्नों के हल

अध्याय 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ | class 8 | science | all question solution

इस पोस्ट में NCERT के नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 8 विज्ञान विषय के अध्याय 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ के सभी प्रश्नों को हल किया गया है. उम्मीद करते है कि ये आपके लिए उपयोगी होंगे.

अभ्यास प्रश्न अध्याय 12

प्रश्न 1 तथा 2 में सही विकल्प का चयन कीजिए

प्रश्न 1 निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता?

(क) प्लास्टिक का पैमाना

(ख) तांबे की छड़

(ग) फूला हुआ गुब्बारा

(घ) ऊनी वस्र

उत्तर – (ख) तांबे की छड़

प्रश्न 2 जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैं तो छड़ –

(क) तथा कपड़ा दोनों धनावेश अर्जित कर लेते हैं।

(ख) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।

(ग) तथा कपड़ा दोनों ऋणावेश अर्जित कर लेते हैं।

(घ) ऋणावेशित हो जाती है तथा कपड़ा धनावेशित हो जाता है।

उत्तर – (ख) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।

अध्याय 11 विद्युत धारा रासायनिक प्रभाव प्रश्नों के हल

प्रश्न 3 निम्नलिखित कथनों के सामने सही के सामने T तथा गलत के सामने F लिखिए –

(क) सजातीय आवेश एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। (T/F)

उत्तर – असत्य (F)

(ख) आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है। (T/F)

उत्तर – सत्य (T)

(ग) तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता। (T/F)

उत्तर – असत्य (F)

(घ) भूकम्प की भविष्यवाणी की जा सकती है। (T/F)

उत्तर – असत्य (F)

प्रश्न 4 सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है।

उत्तर – स्वेटर उतारते समय घर्षण के कारण के कारण स्वेटर आवेशित हो जाता है। इन आवेशों के एक-दूसरे के सम्पर्क में आने के कारण हुए आकर्षण/प्रतिकर्षण के कारण स्वेटर में चट-चट की ध्वनि सुनाई है।

प्रश्न 5 जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वह अपना आवेश खो देती हैं, व्याख्या कीजिए।

उत्तर – मनुष्य का शरीर विद्युत का चालक होता है। जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो आवेश शरीर से होकर पृथ्वी में चला जाता है और वस्तु अपना आवेश खो देती है।

प्रश्न 6 उस पैमाने का नाम लिखिए जिस पर भूकम्पों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। इस पैमाने पर किसी भूकम्प की माप 3 है। क्या इसे भुकम्पलेखी (सिसमोग्राफी) से रिकॉर्ड किया जा सकेगा? क्या इससे अधिक हानि होगी।

उत्तर – उस पैमाने का नाम रिक्टर पैमाना है जिस पर भूकम्पों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है।

रिक्टर पैमाने पर 3 का माप भुकम्पलेखी (सिस्मोग्राफी) द्वारा रिकॉर्ड किया जा सकता है परन्तु यह भूकम्प बहुत दुर्बल होता है और इससे अधिक हानि नहीं होगी।

प्रश्न 7 तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए।

उत्तर – तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय निम्न हैं –

(1) तड़ित की गरज सुनते ही किसी मकान अथवा भवन में चले जाएँ।

(2) यदि आप किसी कार या बस से यात्रा कर रहे हैं तो वाहन की खिड़कियाँ व दरवाजे बन्द कर लें।

(3) अगर आप किसी खुले क्षेत्र में है, जहाँ कोई शरणस्थल नहीं है तो सभी वृक्षों से काफी दूर खड़े रहें। जमीन पर न लेटें, बल्कि जमीन पर सिमटकर नीचे बैठें। अपने हाथों को घुटनों पर व सिर को हाथों के बीच रखें। इस स्थिति में आप आघात के लिए लघुतम लक्ष्य बन जाएंगे।

प्रश्न 8 आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारा आवेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए।

उत्तर – सजातीय (एक ही प्रकार के) आवेश आपस में एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं जबकि विजातीय (भिन्न प्रकार के) आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। इसलिए दो आवेशित गुब्बारे, सजातीय होने के कारण प्रतिकर्षित करते हैं। एक आवेशित और एक अनावेशित गुब्बारा विजातीय होने के कारण आकर्षित होते हैं।

Read this also – 2023 Cricket World Cup Indian Team Schedule   

प्रश्न 9 चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है।

उत्तर – किसी आवेशित वस्तु की पहचान विद्युतदर्शी नामक उपकरण से होती है।

विद्युतदर्शी में प्रायः धातु की एक छड़ होती है जिसके एक सिरे पर धातु का एक गोला या डिस्क (चक्रिका) जुड़ी होती है।

धातु की छड़ के दूसरे सिरे पर धातु की दो पन्नी या पत्र जुड़े होते हैं। ये पत्र काँच में एक जार में बंद होते हैं। यदि कोई अनावेशित वस्तु विद्युतदर्शी की धातु की छड़ के सम्पर्क में लाई जाती है तो इसके पत्रों में कोई अपसरण नहीं होता है।

दूसरी ओर, यदि इसके सम्पर्क में कोई आवेशित वस्तु लाई जाती है तो इसके पत्र अपसारित हो जाते हैं।

आवेशित वस्तु को हटा लेने पर भी पत्र अपसारित रहते हैं।

सरल विद्युतदर्शी
सरल विद्युतदर्शी

प्रश्न 10 भारत के उन तीन राज्यों (प्रदेशों) की सूची बनाइए जहाँ भूकम्पों के झटके अधिक संभावित हैं।

उत्तर – भारत के उन तीन राज्यों (प्रदेशों) के नाम जहाँ भूकम्प के झटके अधिक सम्भावित हैं –

(1) कश्मीर, (2) गुजरात (कच्छ का रण) व (3) राजस्थान।

प्रश्न 11 मान लिजिए आप घर से बाहर हैं तथा भूकम्प के झटके लगते हैं। आप अपने बचाव के लिए क्या सावधानियाँ बरतेंगे?

उत्तर – घर के बाहर भूकम्प के झटकों से बचाव के उपाय –

  •  भवनों, वृक्षों तथा ऊपर जाती विद्युत लाइनों से दूर किसी खुले स्थान पर जाएंगे व धरती पर लेट जाएंगे।
  •  यदि हम किसी कार या बस में हैं तो बाहर नहीं निकालेंगे।
  •  कार या बस को खुली जगह पर ले जाएंगे।
  •  भू-स्पंदन के समाप्त होने से पहले बाहर नहीं निकालेंगे।

प्रश्न 12 मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तड़ित झंझा की संभावना है और मान लीजिए उस दिन आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएँगे? व्याख्या कीजिए।

उत्तर – उत्तर – तड़ित टेलीफोन के तारों, विद्युत तारों, धातु के पाइपों एवं काले रंग की वस्तुओं पर आघात कर सकती है।

तड़ित झंझा के समय हमें इन्हें छूना नहीं चाहिए।

अतः तड़ित झंझा के समय छतरी लेकर नहीं जाना चाहिए क्योंकि छतरी सामान्यतया काले कपड़े की बनी होती है

तथा उसमें लोहे की ताड़ी व छड़ लगी होती हैं जो विद्युत की सुचालक हैं।

अध्याय 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
अध्याय 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

अध्याय 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ FAQ’s

Q. भूकम्प को मापने वाले स्केल का क्या नाम है?

Ans. भूकम्प को मापने वाले स्केल का नाम रिक्टर स्केल है।

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.