RPSC द्वारा आयोजित वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है.

इस भर्ती में दो पेपर होंगे जिसमें पहला पेपर सामान्य ज्ञान व शिक्षा मनोविज्ञान का व दूसरा पेपर शारीरिक शिक्षा के विषय पर आधारित होगा.

Paper 1 1. (i) राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान (ii) राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ (iii) विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान (iv) शिक्षा मनोविज्ञान

1. प्रश्न पत्र अधिकतम 200 अंकों का होगा। 2. प्रश्न पत्र की समयावधि 2.00 घंटे की होगी। 3. प्रश्न पत्र में बहु विकल्प के 100 प्रश्न होंगे।

प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 40 प्रतिशत होंगे परन्तु उपर्युक्त नियत प्रतिशत, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के लिए पांच प्रतिशत शिथिल किया जाएगा।

उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जा सकेगा।

Paper 2 प्रश्न पत्र 260 अंकों का होगा और  क्रीडा/टूर्नामेन्ट में भाग लेने के लिए अधिकतम 40 अंक मिलेंगे। प्रश्न पत्र की समयावधि 2.00 घंटे होगी। प्रश्न पत्र में बहुविकल्प के 130 प्रश्न होंगे।

पीटीआई भर्ती व पाठ्यक्रम की   पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें