Verb in English Grammar : Definition, Types & Examples in Hindi
English Grammar को समझने के लिए Verb (क्रिया) का ज्ञान होना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि Verb ही किसी वाक्य में कार्य (action), अवस्था (state) या घटना (occurrence) को दर्शाता है। बिना Verb के कोई भी sentence पूरा नहीं माना जाता। इसलिए Grammar में Verb को सबसे महत्वपूर्ण parts of speech में से एक माना जाता है। Verb in English Grammar
इस लेख “Verb in English Grammar | Definition, Types & Examples in Hindi” में हम Verb की definition, उसके प्रकार (types) और उनके उपयोग को आसान भाषा में समझेंगे। यह आर्टिकल खासतौर पर beginners, school students (Class 6–8) और competitive exams की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है।
Verb
Table of Contents
Definition : A word that expresses any action in a sentence is called Verb.
परिभाषा: जिस शब्द के द्वारा वाक्य में किसी कार्य के होने को दर्शाना जाता है, उसे क्रिया कहते हैं।
Example :
- I am eating an ice cream. (खाने का कार्य)
- Rajat is writing a story. (लिखने का कार्य)
- The child is running behind the dog. (भागने का कार्य)
Some verbs do not show actions but help the main verbs to describe the actions. These are known as Helping Verbs.
कुछ क्रिया कार्य का होना नहीं दर्शाती है, बल्कि मुख्य क्रिया को कार्य दर्शाने में सहायता प्रदान करती है, इन्हें सहायक क्रिया कहा जाता है।
Example : is, are, am, was, were, has, have, do, does, did, will, shall etc.
Helping verbs are used according to the tenses. सहायक क्रिया tense (काल) के अनुसार प्रयोग की जाती है।
Example :
- The students are shouting in the class.
उपरोक्त वाक्य में are सहायक क्रिया का प्रयोग किया गया है जो shouting मुख्य क्रिया के कार्य को स्पष्ट करने में सहायता प्रदान करती है तथा वर्तमान काल की जानकारी भी देती है।
Exercise – 1
Write the main verbs (action verbs) and helping verbs from the given sentences.
- The farmer is working in the field.
…………………………………………
- The lion was roaring.
…………………………
- The dog did not eat anything.
……………………………………
- The police will catch the thief.
…………………………………….
- I do not like mangoes.
…………………………..
Main verbs are of two kinds.
1. Transitive verb (सकर्मक क्रिया) 2. Intransitive verb (अकर्मक क्रिया)
1. Transitive verb (सकर्मक क्रिया)
A verb which requires an object after it to complete its sense is called a Transitive Verb.
वह क्रिया जिसे अपना अर्थ पुरा करने के लिए किसी कर्म की आवश्यकता होती है, सकर्मक क्रिया कहलाती है।
Example :
- The man killed a snake.
उपरोक्त वाक्य में snake (कर्म) के बिना killed (क्रिया) अपना अर्थ स्पष्ट नहीं कर सकती। अतः killed एक सकर्मक क्रिया है।
- The girl opened the window.
उपरोक्त वाक्य में window (कर्म) के बिना opened (क्रिया) अपना अर्थ स्पष्ट नहीं कर सकती। अतः opened एक सकर्मक क्रिया है।
- I am reading a story book.
उपरोक्त वाक्य में story book (कर्म) के बिना reading (क्रिया) अपना अर्थ स्पष्ट नहीं कर सकती। अतः reading एक सकर्मक क्रिया है।
- She broke the cup.
उपरोक्त वाक्य में cup (कर्म) के बिना broke (क्रिया) अपना अर्थ स्पष्ट नहीं कर सकती। अतः broke एक सकर्मक क्रिया है।
Object are of two kinds.
1. Direct Object (वस्तु सूचक) 2. Indirect Object (व्यक्ति सूचक)
Example :
- He gave Atul the book.
- My grandmother told me a story.
उपरोक्त वाक्यों में Atul और me व्यक्ति सूचक कर्म होने के कारण Indirect Object तथा the book और a story वस्तु सूचक कर्म होने के कारण Direct Object के उदाहरण है।
2. Intransitive verb (अकर्मक क्रिया)
A verb which does not require an object after it to complete its sense is called an Intransitive Verb.
वह क्रिया जिसे अपना अर्थ पुरा करने के लिए किसी कर्म की आवश्यकता नहीं होती है, अकर्मक क्रिया कहलाती है।
Example :
- The girl smiled.
उपरोक्त वाक्य में smiled (क्रिया) के बाद किसी कर्म का प्रयोग नहीं किया गया है, फिर भी क्रिया अपना पूरा अर्थ स्पष्ट कर रही हैं। अतः smiled एक अकर्मक क्रिया है।
- The sun shines.
उपरोक्त वाक्य में shines (क्रिया) के बाद किसी कर्म का प्रयोग नहीं किया गया है, फिर भी क्रिया अपना पूरा अर्थ स्पष्ट कर रही हैं। अतः shines एक अकर्मक क्रिया है।
- The train arrived late.
उपरोक्त वाक्य में arrived (क्रिया) के बाद किसी कर्म का प्रयोग नहीं किया गया है, फिर भी क्रिया अपना पूरा अर्थ स्पष्ट कर रही हैं। अतः arrived एक अकर्मक क्रिया है।
- The boys are running.
उपरोक्त वाक्य में running (क्रिया) के बाद किसी कर्म का प्रयोग नहीं किया गया है, फिर भी क्रिया अपना पूरा अर्थ स्पष्ट कर रही हैं। अतः running एक अकर्मक क्रिया है।
Exercise -2
Write the object of the transitive verb in the following sentences.
- The boys climbed up the trees.
……………………………………..
- Saira found a coin on the road.
……………………………………..
- Vijay prepared some questions for the exam.
………………………………………………………..
- I have thrown a party for all of you.
……………………………………………
- I received your letter in the evening.
…………………………………………….
- I am going to send some gifts.
……………………………………..
- The boy is flying the kite.
……………………………….
- She eats bread in her breakfast.
………………………………………
- He burnt his fingers.
…………………………
- The wind shook the house.
…………………………………
Practice Exercire
Write T for transitive and I for intransitive for each verb in these sentences.
- The girl held her bag. ( )
- We slept for one hour. ( )
- The sun sets in the west. ( )
- I wake up at 8:00 a.m. ( )
- Ruby is eating an apple. ( )
- I will return the book. ( )
- He is typing the letter. ( )
- The carpenter makes chair. ( )
- Grandma is laughing. ( )
- The driver stopped the car. ( )
