इस लेख में हम NCERT हमारे अतीत भाग 1 अध्याय 1 कक्षा 6 के महत्वपूर्ण प्रश्नों को एक लाइन प्रश्नोत्तर के रूप में प्रस्तुत किया गया है. उम्मीद है कि ये लेख आप के उपयोगी होता.
NCERT हमारे अतीत भाग – 1
कक्षा – 6
क्या, कब, कहाँ और कैसे
Table of Contents
आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक
1. सुलेमान व किरधर की पहाड़ियाँ भारत के किस दिशा में हैं?
उत्तर – उत्तर – पश्चिम
2. भारत में सबसे पहले चावल कहाँ पर उपजाए गए ?
उत्तर – विंध्य के उत्तर में
3. प्राचीन मगध वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर – बिहार
4. इण्डिया शब्द की उत्पति किस शब्द से हुई है?
उत्तर – इण्डस
5. इण्डस को संस्कृत में क्या कहा गया है?
उत्तर – सिंधु
6. भरत शब्द का उल्लेख सर्वप्रथम कहाँ पर हुआ है?
उत्तर – ऋग्वेद में
7. इतिहास का पिता किसे कहा जाता है?
उत्तर – हेरोडोटस को
8. प्राचीन भारत के इतिहास से संबंधित प्रथम वास्तविक पुस्तक कौनसी है?
उत्तर – राजतरंगिणी
9. भारत के प्रागैतिहासिक इतिहास को खोजने का श्रेय किसे दिया गया है?
उत्तर – डॉ. प्राइमरोज को
10. सर्वप्रथम भारतवर्ष नाम का उल्लेख किस अभिलेख से प्राप्त हुआ था?
उत्तर – हाथीगुम्फा अभिलेख से
11. प्राचीन भारत का सर्वप्रथम सुनियोजित इतिहास किसने तैयार किया था?
उत्तर – वी.ए. स्मिथ ने
12. प्राचीनकाल में हाथ से लिखी गई पुस्तके क्या कहलाई?
उत्तर – पांडुलिपि
13. पांडुलिपि के लिए अंग्रेजी भाषा में किस शब्द का प्रयोग किया गया है?
उत्तर – मेन्यूस्क्रिप्ट
14. पांडुलिपि किस पेड़ के पतो पर लिखी गई?
उत्तर – ताड़ या भोजपत्र
15. अंग्रेजी में बी.सी. हिंदी में ईसा पूर्व का अर्थ क्या होता है?
उत्तर – बिफोर क्राइस्ट
16. अंग्रेजी में ए.डी. ईसा मसीह के जन्म से पहले का अर्थ क्या होता है?
उत्तर – एनो डॉमिनी
17. ए.डी. के स्थान पर अन्य किन शब्दों का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – सी.ई. (कॉमन एरा)
18. बी.सी. के स्थान पर अन्य किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – बी.सी.ई. (बिफोर कॉमन एरा)
19. कभी कभी अंग्रेजी भाषा में प्रयोग किए जाने वाले अक्षर बी.पी. का क्या अर्थ होता है?
उत्तर – बिफोर प्रेजेन्ट (वर्तमान से पहले)
20. भारत के प्राचीनकाल ग्रंथ तथा वेदों का संकलनकर्ता किसे माना जाता है?
उत्तर – महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास
21. उत्कीर्ण लेखों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
उत्तर – अभिलेखशास्र/ एपीग्राफी
22. मत्स्य पुराण का संबंध किस वंश से है?
उत्तर – आंध्र सातवाहन वंश
23. विष्णु पुराण का संबंध किस वंश से है?
उत्तर – मौर्य वंश
24. नारद स्मृति से किस वंश के बारे में जानकारी मिलती है?
उत्तर – गुप्त वंश
25. स्मृति ग्रंथों में सबसे अधिक प्राचीन एवं प्रामाणिक पुस्तक कौनसी मानी जाती है?
उत्तर – मनुस्मृति
26. मानव इतिहास का प्रारंभिक काल क्या कहलाता था?
उत्तर – पुरा पाषाण काल
27. मनुष्य ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया?
उत्तर – तांबा
28. मानव द्वारा प्रयोग किया गया प्रथम अनाज कौनसा था?
उत्तर – जौ
29. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का खण्ड था?
उत्तर – जम्बु द्वीप
30. भारत में मानव के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त होते है?
उत्तर – हथनौरा
31. कृषि का आरम्भ कब से माना गया है?
उत्तर – 8000 वर्ष पूर्व
32. सिंधु तथा इसकी सहायक नदियों के किनारे कुछ आरंभिक नगरों का विकास कब हुआ?
उत्तर – लगभग 4700 वर्ष पूर्व
33. गंगा घाटी के नगर कितने पुराने माने गए है?
उत्तर – लगभग 2500 वर्ष पुर्व
34. आरंभिक मानव को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – आखेटक – खाद्य संग्राहक
35. औजार, बर्तन और इमारतों के अवशेष प्राप्त होने वाले स्थानों को क्या कहा जाता है?
उत्तर – पुरास्थल
36. भारत में किन स्थानों पर गुफाओं में राख के अवशेष मिले है?
उत्तर – कुरनूल गुफाएँ
37. पुरापाषाण काल की अवधी क्या मानी गई है?
उत्तर – बीस लाख साल पहले
38. पाषाणकाल को कितने भागों में विभक्त किया गया है?
उत्तर – तीन (पुरा, मध्य व आद्य/उत्तर/नव)
39. किस पाषाण काल में हमें पर्यावरणीय परिवर्तन देखने को मिलते है?
उत्तर – मेसोलिथ/मध्य पाषाण काल
40. मेसोलिथ काल से प्राप्त उपकरणों को क्या कहा गया है?
उत्तर – माइक्रोलिथ
41. मेसोलिथ/मध्य पाषाण काल का समय क्या माना गया है?
उत्तर – 12000 साल पूर्व से 10000 साल पूर्व
42. चलता फिरता खाद्य भण्डार किसे कहा जाता है?
उत्तर – जानवर
43. बुर्जहोम (कश्मीर) में प्राप्त गड्डे के नीचे के घर को क्या कहा गया है?
उत्तर – गर्तवास
44. भारत में सबसे प्राचीन पशुपालन व कृषि के संकेत कहाँ पर मिलते है?
उत्तर – मेहरगढ़
45. नवपाषाण काल का सबसे प्रसिद्ध स्थल चताल ह्यूक कहाँ पर मिलते है?
उत्तर – तुर्की
46. मानव के बसने की प्रक्रिया कब से शुरू होती है?
उत्तर – लगभग 12000 वर्ष पूर्व
47. नवपाषाण युग का आरम्भ कब से हुआ?
उत्तर – लगभग 10000 वर्ष पूर्व
48. नवपाषाण काल शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
उत्तर – सर जान लुब्बाक (1865)
49. प्रस्तर/पाषाण युग के लोगों के पास प्रथम घरेलू पशु कौनसा था?
उत्तर – कुत्ता
50. ताम्रपाषाण युग को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – चाकोलिथिक युग
51. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के प्रथम महानिदेशक कौन थे?
उत्तर – जॉन मार्शल
52. भारतीय पुरातत्व का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर – अलेक्जेंडर कनिंघम
53. भारत के किस आरंभिक पुरा पाषाण युग के शिलाश्रय से सर्वाधिक चित्र प्राप्त हुए है?
उत्तर – भीमबेटका (मध्य प्रदेश)
54. मानव द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाने की कला का विकास किस युग से माना जाता है?
उत्तर – नव पाषाणकाल
55. कुरनूल गुफा किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – तमिलनाडु में
56. माइक्रोलिथ औजार किस काल से संबंधित है?
उत्तर – मध्य पाषाण काल
57. मानव की आखेटक और खाद्य संग्राहक की अवस्था का संबंध किस काल से है?
उत्तर – पुरा पाषाण काल
58. बेलन घाटी से प्राप्त औजार किस काल से संबंधित है?
उत्तर – निम्न पुरापाषाण काल
59. आधुनिक मानव होमोसेपियंस का प्रादुर्भाव कब हुआ?
उत्तर – उच्च पुरापाषाण काल में
60. भारत में जीवाश्म का एकमात्र प्रमाण कहाँ से प्राप्त हुआ है?
उत्तर – शिवालिक पहाड़ी से
61. भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए है?
उत्तर – मेहरगढ़ से
62. कपास की खेती के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए है?
उत्तर – मेहरगढ़ से
63. किस भारतीय पुरातत्व स्थल से हड्डी निर्मित उपकरण पाप्त हुए है?
उत्तर – सराय नाहर राय से
64. अतीत में बनी वस्तुओं का अध्ययन करने वाला व्यक्ति क्या कहलाता है?
उत्तर – पुरातत्वविद
65. सिंधु नदी से पूर्व में स्थित भूमि प्रदेश को सर्वप्रथम इण्डिया किसने कहा?
उत्तर – ईरानियों और यूनानियों ने
66. गंगा तथा इसकी सहायक नदी के आस-पास प्राचीन काल में कौनसा विशाल राज्य स्थापित हुआ?
उत्तर – मगध
67. संस्कृत की आरंभिक कृति ऋग्वेद कितनी पुरानी है?
उत्तर – लगभग 3500 वर्ष

NCERT हमारे अतीत भाग 1 अध्याय 1 FAQ’s
Ans. उन्होंने पत्थरों, लकड़ियों तथा हड्डियों के औजार बनाए.
ये भी पढ़े –