इस लेख में राजस्थान राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर (RSCERT) द्वारा प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा 2026 ( हिंदी कक्षा 8 मॉडल पेपर ) के लिए जारी किए गए हिंदी विषय के मॉडल प्रश्न – पत्र को हल किया गया है। उम्मीद करते है कि यह आपकी परीक्षा तैयारी के उपयोगी रहेगा।
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर
प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा – 2026
कक्षा – 8
विषय – हिंदी
नमूना प्रश्न पत्र
समय : 2:30 घंटे पूर्णांक – 80
खण्ड – अ
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (प्र.क्र. 1 से 8)
नीचे दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए –
प्रश्न – 1. ‘क्या निराश हुआ जाए’ पाठ के अनुसार आज के ज़माने में कौन से लोग फल-फूल रहे हैं?
(अ) झूठे और फरेबी लोग (ब) भोले भाले लोग
(स) ईमानदार लोग (द) मेहनती लोग ( )
उत्तर – (अ) झूठे और फरेबी लोग
Table of Contents
प्रश्न – 2. ‘लाख की चूड़ियाँ’ पाठ के अनुसार बदलू लेखक को खाने के लिए क्या देता था ?
(अ) जामुन (ब) आम (स) बेर (द) अमरुद ( )
उत्तर – (ब) आम
प्रश्न – 3. ‘भगवान के डाकिए’ पाठ के अनुसार एक देश की धरती दूसरे देश को भेजती है –
(अ) फल (ब) फूल (स) सुगंध (द) छुपाना ( )
उत्तर – (स) सुगंध
प्रश्न – 4. “कै पग में पनही न हती” ‘सुदामा चरित’ पाठ के अनुसार रेखांकित शब्द किस अर्थ में प्रयुक्त हुआ है?
(अ) लकड़ी (ब) जूता (स) चावल (द) छुपाना ( )
उत्तर – (ब) जूता
प्रश्न – 5. “इसलिए उसे खरीदने का हक़ मेरा है।“ ‘अकबरी लोटा’ पाठ में अंग्रेज अफसर ने लोटा खरीदने के लिए ऐसा क्यों कहा?
(अ) क्योंकि वह लोटा खरीदना नहीं चाहता था।
(ब) लोटा उसके पैर पर गिरा था।
(स) वह लोटा बेचना चाहता था।
(द) वह बिलवासी जी को नीचा दिखाना चाहता था। ( )
उत्तर – (ब) लोटा उसके पैर पर गिरा था।
प्रश्न – 6. ‘पुस्तक’ शब्द में बहुवचन का प्रयोग करने पर शब्द बनेगा –
(अ) पूस्तकें (ब) पुस्तक (स) पुस्तकें (द) पुस्तकै ( )
उत्तर – (स) पुस्तकें
प्रश्न – 7. ‘आवट’ प्रत्यय से बना शब्द है –
(अ) अनागत (ब) मनभावन (स) सजावट (द) सरसराहट ( )
उत्तर – (स) सजावट
प्रश्न – 8. “स्वच्छंद लुटाकर प्यार चले” ‘दीवानों की हस्ती’ पाठ के अनुसार कवि ने दीवानों के लिए ऐसा क्यों कहा?
(अ) अपनी इच्छानुसार चलने वाले
(ब) दूसरों के अनुसार चलने वाले
(स) दूसरों की बातों में आने वाले
(द) एक जगह रुकने वाले ( )
उत्तर – (अ) अपनी इच्छानुसार चलने वाले
खण्ड – ब
अतिलाघुत्तरात्मक प्रश्न (प्र.क्र. 9 से 14)
प्रश्न – 9. ‘क्या निराश हुआ जाए’ पाठ के अनुसार मनुष्य को जिस कार्य में लगाया जाता है, उस कार्य में वे अपने लक्ष्य को क्यों भूल जाते हैं ?
उत्तर – पाठ के अनुसार मनुष्य को जिस कार्य में लगाया जाता है, उस कार्य में वे अपने लक्ष्य को इसलिए भूल जाते हैं, क्योंकि उनका मन हर समय पवित्र नहीं रहता और वे अपनी ही सुख-सुविधा की ओर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं।
प्रश्न – 10. साँप को ऐसा क्यों लगा कि अब बाज से डरना बेकार है ‘बाज और साँप’ पाठ के अनुसार लिखिए।
उत्तर – क्योंकि बाज खून से लथपथ, अधमरा-सा और जीवन की अंतिम साँसें गिन रहा था, इसलिए साँप को लगा कि उससे डरना बेकार है।
प्रश्न – 11. कबीर ने साधु से ज्ञान की बात पूछने के लिए क्यों कहा है ?
उत्तर – कबीर ने साधु से उसकी जाति न पूछकर ज्ञान की बात पूछने के लिए इसलिए कहा है, क्योंकि मनुष्य की भलाई साधु की जाति से नहीं होती है, बल्कि उसकी ज्ञानयुक्त बातों से ही हमारा उद्धार होता है।
प्रश्न – 12. “तेरैं लाल मेरौ माखन खायौ” ‘सूरदास के पद’ पाठ के अनुसार गोपी ने यशोदा को ऐसा उलाहना क्यों दिया?
उत्तर – गोपी ने यशोदा को ऐसा उलाहना इसलिए दिया, क्योंकि दोपहर के समय श्री कृष्ण गोपी के घर को सूना समझकर उसके घर में घुस गए और माखन खाया व अपने सभी मित्रों को भी दूध-दही खिलाया।
प्रश्न – 13. निम्नलिखित वाक्यों के लिए एक शब्द का प्रयोग कीजिए –
(i) अध्यापन कार्य कराने वाला ———————–
(ii) चूड़ियाँ बनाने वाला ——————————-
उत्तर – (i) अध्यापक (ii) मनिहार
प्रश्न – 14. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए –
(i) पृथ्वी
उत्तर – (i) भूमि (ii) धरा
(ii) शरीर
उत्तर – (i) तन (ii) देह
खण्ड – स
लघूत्तरात्मक प्रश्न (प्र.क्र. 15 से 22)
प्रश्न – 15. ‘अकबरी लोटा’ पाठ के अनुसार लाला झाऊलाल ने अपनी पत्नी को रुपये देने के लिए समय क्यों माँगा ? 4
उत्तर – पाठ के अनुसार लाला झाऊलाल ने अपनी पत्नी को रुपये देने के लिए समय इसलिए माँगा, क्योंकि उसके पास उस समय इतने रुपये नहीं थे। उसे ढाई सौ रुपये तो एक साथ कभी आँख सेंकने के लिए भी न मिले थे। उसे लगा कि पत्नी से मांगे समय में वह कहीं-न-कहीं से रुपयों का इंतजाम कर लेगा और अपनी पत्नी को दे देना।
प्रश्न – 16. “बस को देखा तो श्रद्धा उमड़ पड़ी” ‘बस की यात्रा’ पाठ के अनुसार लेखक के मन में ऐसा क्यों आया ? 4
उत्तर – बस को देखकर लेखक के मन में श्रद्धा इसलिए उमड़ पड़ी, क्योंकि बस इतनी पुरानी थी कि वह एक वृद्धा के रूप में दिखाई देने लगी थी। जिस प्रकार वृद्ध व्यक्ति के चेहरे पर उम्रदराज होने के कारण झुर्रियों के निशान होते हैं, उसी प्रकार वह बस इतनी अधिक काम में ली जा चुकी थी कि उस पर जगह-जगह निशान हो रहे थे।
प्रश्न – 17. सप्रसंग व्याख्या कीजिए – 4
नहीं, यह सबसे कठिन समय नहीं !
अभी भी दबा है चिड़िया की
चोंच में तिनका
और वह उड़ने की तैयारी में है !
उत्तर – प्रसंग – यह पद्यांश जया जादवानी द्वारा रचित कविता ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ से लिया गया है। इसमें बताया गया है कि आगे बढ़ने से पहले मनुष्य को निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि हम कोशिश करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
व्याख्या – कवयित्री कहती है कि हे मनुष्य, अभी तुम्हारे सामने कठिन समय नहीं है। तुम्हें अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए मन में संकोच नहीं करना चाहिए। अभी एक चिड़िया अपना घोंसला बनाने के लिए अपनी चोंच में तिनका दबाकर उड़ान भरने हेतु तैयार है।
प्रश्न – 18. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए – 4
मुहावरा अर्थ
(i) आँखों से ओझल होना = ————-
वाक्य प्रयोग =
(ii) घुटने टेकना = ———–
वाक्य प्रयोग =
उत्तर – (i) अर्थ – नजर से दूर हो जाना या किसी की दृष्टि में न रहना।
वाक्य में प्रयोग – गाँव से शहर जाने के बाद रोहन धीरे-धीरे सबकी आँखों से ओझल हो गया।
(ii) अर्थ – हार मान लेना या आत्मसमर्पण करना।
वाक्य में प्रयोग – कड़ी प्रतियोगिता में कई खिलाडियों ने तो शुरुआत में ही घुटने टेक दिए।
प्रश्न – 19. सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना के कोई चार महत्त्व लिखिए। 4
उत्तर – सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना के चार महत्त्व निम्नानुसार हैं –
- दुर्घटना से बचाव होता है।
- यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है।
- कानूनी प्रक्रिया व अर्थ-दण्ड से बचाव होता है।
- नियमों का पालन करने से हमारी व दूसरों की जान सुरक्षित रहती है।
प्रश्न – 20. शौचालय का उपयोग पर्यावरण के लिए बहुत अधिक महत्त्वपूर्ण है। इस कथन पर अपने विचार लिखिए। 4
उत्तर – शौचालय का उपयोग पर्यावरण की स्वच्छता और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। खुले में शौच करने से मिट्टी, पानी और हवा प्रदूषित होती है तथा अनेक बीमारियाँ फैलती हैं। शौचालय के प्रयोग से गंदगी नियंत्रित रहती है, जलस्रोत सुरक्षित रहते है और वातावरण में स्वच्छता का स्तर बढ़ता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शौचालय का नियमित उपयोग करना चाहिए।
प्रश्न – 21. नीचे दिए गए कोष्ठक में से उचित शब्द का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – 6
(कर, दिसि, उल्लास, गारी, बस, आलम)
- मस्ती का ——— साथ चला।
- आवत ——– एक है।
- माला तो —— में फिरे।
- आए बनकर ——अभी।
- मनुवाँ तो दहुँ ——- फिरै।
- चलना है ——- इसलिए चले।
उत्तर – (1) आलम, (2) गारी, (3) कर, (4) उल्लास, (5) दिसि व (6) बस।
प्रश्न – 22. निम्नलिखित शब्दों को उनके अर्थ से मिलान कीजिए – 6
स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
- भुइँ (क) पिछली
- पठवनि (ख) चोटी
- अभिरामा (ग) पृथ्वी
- पाछिली (घ) घुसकर
- पैठि (ड़) भेजना
- बेनी (च) सुन्दर
उत्तर –
- भुइँ (ग) पृथ्वी
- पठवनि (ड़) भेजना
- अभिरामा (च) सुन्दर
- पाछिली (क) पिछली
- पैठि (घ) घुसकर
- बेनी (ख) चोटी
खण्ड – द
निबंधात्मक प्रश्न (प्र.क्र. 23 से 25)
प्रश्न – 23 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए – 8
भारत के सर्वाधिक गरीब जिलों में से एक है पुदुकोट्टई। पिछले दिनों यहाँ की ग्रामीण महिलाओं ने अपनी स्वाधीनता, आजादी और गतिशीलता को अभिव्यक्त करने के लिए प्रतीक के रूप में साइकिल को चुना है। अगर हम दस वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को अलग कर दें तो इसका अर्थ यह होगा कि यहाँ ग्रामीण महिलाओं के एक चौथाई हिस्से ने साइकिल चलाना सिख लिया है और इन महिलाओं में से सत्तर हजार से भी अधिक महिलाओं ने ‘प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता’ जैसे – सार्वजनिक कार्यक्रमों में बड़े गर्व के साथ अपने नए कौशल का प्रदर्शन किया और अभी भी उनमें साइकिल चलाने की इच्छा जारी है। वहाँ इसके लिए कई ‘प्रशिक्षण शिविर’ चल रहे हैं।
1. पुदुकोट्टई की महिलाओं ने साइकिल को किस रूप में चुना ?
उत्तर – पुदुकोट्टई की महिलाओं ने साइकिल को अपनी स्वाधीनता, आजादी और गतिशीलता की अभिव्यक्ति करने के प्रतीक के रूप में चुना।
2. ग्रामीण महिलाओं में कितने प्रतिशत महिलाएँ साइकिल चलाना जानती हैं?
उत्तर – ग्रामीण महिलाओं में एक चौथाई अर्थात् 25% महिलाएँ साइकिल चलाना जानती हैं।
3. पुदुकोट्टई में साइकिल चलाने के प्रशिक्षण शिविर क्यों चल रहे हैं?
उत्तर – पुदुकोट्टई में साइकिल चलाने के प्रशिक्षण शिविर इसलिए चल रहे हैं, क्योंकि महिलाओं में साइकिल चलाने की इच्छा जारी है।
4. महिलाओं ने साइकिल चलाने की कला का प्रदर्शन कैसे किया?
उत्तर – महिलाओं ने ‘प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता’ जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में बड़े ही गर्व के साथ साइकिल चलाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
5. गद्यांश में से निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द चुनकर लिखिए –
उत्तर – (1) पराधीनता – स्वाधीनता (2) अनिच्छा – इच्छा।
प्रश्न – 24. आप रा.उ.मा.वि. बीकानेर की विद्यार्थी अरीजीत/मनस्वी हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करवाने हेतु प्रार्थना पत्र लिखिए। 8
उत्तर –
सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाचार्य,
रा.उ.मा.वि., बीकानेर।
विषय – विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करवाने हेतु।
महोदय,
सविनय नम्र निवेदन है कि हमारे विद्यालय में खेल-कूद की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाए, तो यह अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया विद्यालय में शारीरिक शिक्षक के मार्गदर्शन में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करवाने की कृपा करें, जिससे हम सभी विद्यार्थी उत्साहपूर्वक इसमें भाग ले सकें।
धन्यवाद!
प्रार्थी
अरीजीत/मनस्वी
(विद्यार्थी प्रतिनिधि)
अथवा
अपने मित्र देवराज को ‘हिंदी दिवस’ पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम आने एवं राज्य स्तर पर चयन होने पर बधाई पत्र लिखिए। 8
उत्तर –
प्रश्न – 25. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए – 8
(i) योग दिवस (ii) किसी मेले का दृश्य
उत्तर – निबंध (i) योग दिवस
प्रस्तावना – योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है। योग का अभ्यास करने से व्यक्ति स्वस्थ, शांत और प्रसन्न रहता है।
योग दिवस की शुरुआत – संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। यह दिन वर्ष के सबसे लम्बे दिन का प्रतीक भी है।
योग का महत्त्व – योग करने से शरीर लचीला, शक्तिशाली और रोगमुक्त बनता है। यह मानसिक तनाव दूर करता है और एकाग्रता बढ़ाता है। विद्यार्थी योग के माध्यम से मन को शांत रख सकते हैं और पढ़ाई में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
उपसंहार – योग दिवस हमें स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश देता है। हमें प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, ताकि हमारा जीवन स्वस्थ, सुखी और संतुलित रह सके।
अथवा

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर कहानी लिखिए – 8
(i) संगठन में शक्ति है (ii) हाथी और शेर
नोट – प्रश्न 24 व 25 में अथवा में प्रश्न होने के कारण एक ही प्रश्न को हल किया है। (हिंदी कक्षा 8 मॉडल पेपर)
ये भी पढ़ें –
