हमारा देश भारत | कक्षा 6 | NCERT Book | भूगोल | MCQ | वन लाइनर प्रश्न व उत्तर | NCERT notes
इस लेख में हम NCERT की पृथ्वी हमारा आवास (भूगोल) किताब के अध्याय हमारा देश भारत के महत्वपूर्ण प्रश्नों को वन लाइनर प्रश्न व उत्तर के रूप में हल किया गया है. जो आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के उपयोगी होंगे.
पृथ्वी हमारा आवास
NCERT Book कक्षा 6
हमारा देश : भारत
Table of Contents
प्रश्न 1. स्थल का वह भाग जो तीन ओर से जल से घिरा हो, क्या कहलाता है?
उत्तर- प्रायद्वीप
प्रश्न 2. भारत का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर – 32.8 लाख वर्ग किमी.
प्रश्न 3. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है?
उत्तर – सातवाँ
पश्न 4. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है?
उत्तर – दूसरा
प्रश्न 5. भारत का सुदुरस्थ दक्षिणतम बिन्दू कौनसा है?
उत्तर – इंदिरा पॉइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
प्रश्न 6. भारत का एकमात्र जिला कौनसा है, जिसकी सीमा चार राज्यों को स्पर्श करती है?
उत्तर – सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)
प्रश्न 7. उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक भारत का विस्तार कितना है?
उत्तर – लगभग 3200 किमी.
प्रश्न 8. पूर्व में अरुणाचल से लेकर पश्चिम में कच्छ तक भारत का विस्तार कितना है?
उत्तर – 2900 किमी.
प्रश्न 9. भारत की मुख्य भूमि का विस्तार कितना है?
उत्तर – 804’ उत्तरी अक्षांश से 3706’ उत्तरी अक्षांश के मध्य
प्रश्न 10. भारत का पश्चिम से पूर्व तक देशान्तरीय विस्तार कितना है?
उत्तर – 6807’ पूर्वी देशांतर से 97025’ पूर्वी देशांतर के मध्य
प्रश्न 11. गुजरात व अरुणाचल में सूर्योदय का अंतर कितना है?
उत्तर – लगभग 2 घंटे
प्रश्न 12. किस देशांतर रेखा के स्थानीय समय को भारत का मानक समय माना जाता है?
उत्तर – 82030’ पूर्वी देशांतर
प्रश्न 13. भारतीय मानक समय रेखा व कर्क रेखा किस स्थान पर एक दूसरे को काटती है?
उत्तर – छतीसगढ़
प्रश्न 14. दक्षिण में समुद्र में कितने देश भारत के पड़ोसी है?
उत्तर – दो (श्रीलंका व मालदीव)
प्रश्न 15. कौनसी जलसंधि भारत को श्रीलंका से अलग करती है?
उत्तर – पाक जलसंधि
प्रश्न 16. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?
उत्तर – राजस्थान
प्रश्न 17. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य कौनसा है?
उत्तर – गोवा
प्रश्न 18. मुख्य नदी में आकर मिलने वाली नदी क्या कहलाती है?
उत्तर – सहायक नदी
प्रश्न 19. हिमालय को कितनी समांतर श्रृंखलाओं में बाँटा जाता है?
उत्तर – तीन (वृहद्, मध्य व शिवालिक)
प्रश्न 20. हिमालय की सबसे उत्तरी श्रृंखला को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – हिमाद्रि/वृहद् हिमालय
प्रश्न 21. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौनसा है?
उत्तर – सुंदरवन डेल्टा
प्रश्न 22. सुंदरवन डेल्टा का निर्माण किन नदियों के द्वारा होता है?
उत्तर – गंगा तथा ब्रह्मपुत्र
प्रश्न 23. सुंदरवन डेल्टा का आकार कैसा है?
उत्तर – त्रिभुजाकार
प्रश्न 24. हिमालय के दक्षिण में क्या स्थित है?
उत्तर – भारत का उत्तरी मैदान
प्रश्न 25. हिमालय की श्रेणियों का उत्तर से दक्षिण में क्रम क्या है?
उत्तर – काराकोरम, लद्दाख, जास्कर, पीरपंजाल, धौलाधार व शिवालिक
प्रश्न 26. भारत के पश्चिमी भाग में क्या है?
उत्तर – थार का मरूस्थल
प्रश्न 27. भारत में विश्व की सबसे प्राचीनतम पर्वत श्रृंखला कौनसी है?
उत्तर – अरावली पर्वत
प्रश्न 28. नर्मदा व ताप्ती नदियाँ किन श्रृंखलाओं से होकर बहती है?
उत्तर – विंध्याचल व सतपुड़ा
प्रश्न 29. किस घाट के तटीय मैदान संकरे है?
उत्तर – पश्चिमी घाट
प्रश्न 30. प्रवालों का निर्माण किन जीवो से होता है?
उत्तर – पॉलिप
प्रश्न 31. किस घाट की नदियाँ डेल्टा का निर्माण है?
उत्तर – पूर्वी घाट
प्रश्न 32. पूर्वी घाट की डेल्टा बनाने वाली प्रमुख नदियाँ कौनसी है?
उत्तर – महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी
प्रश्न 33. भारत के कितने द्वीप समूह है?
उत्तर – दो (अंडमान व निकोबार द्वीप समूह व लक्ष्यद्वीप समूह)
प्रश्न 34. लक्ष्यद्वीप समूह कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – अरब सागर में
प्रश्न 35. अंडमान व निकोबार द्वीप समुह कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – बंगाल की खाड़ी
प्रश्न 36. समुद्र तल पर भूकम्प से उत्पन्न विशाल सागरीय तरंग क्या कहलाती है?
उत्तर – सुनामी
प्रश्न 37. भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों से जुड़ी है?
उत्तर – 7
प्रश्न 38. भारत की सर्वाधिक सीमा किस देश से लगती है?
उत्तर – बांग्लादेश से
प्रश्न 39. पश्चिमी घाट को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – सह्याद्री
प्रश्न 40. भारत के किस द्वीप समुह को प्रवाल द्वीप कहा जाता है?
उत्तर – लक्ष्यद्वीप
प्रश्न 41. नर्मदा व ताप्ती नदियाँ अपना जल कहाँ गिराती है?
उत्तर – अरब सागर में
प्रश्न 42. किस जलसंधि के द्वारा भारत की सीमा श्रीलंका से अलग होती है?
उत्तर – पाक स्ट्रेट
प्रश्न 43. किस भारतीय द्वीप को नाम बदलकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर किया गया है?
उत्तर – रॉस द्वीप
प्रश्न 44. नील द्वीप का नाम बदलकर क्या किया गया है?
उत्तर – शहीद द्वीप
प्रश्न 45. हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर क्या किया गया है?
उत्तर – स्वराज द्वीप
प्रश्न 46. मालदीव व मिनीकॉय के मध्य कौनसा चैनल स्थित है?
उत्तर – 8 डिग्री चैनल
प्रश्न 47. लक्ष्यद्वीप व मिनिकॉय के मध्य कौनसा चैनल स्थित है?
उत्तर – 9 डिग्री चैनल
प्रश्न 48. नर्मदा व ताप्ती नदी का मुहाना किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – खम्भात की खाड़ी
प्रश्न 49. दक्षिणी अंडमान व लघु अंडमान के मध्य कौनसा पास स्थित है?
उत्तर – डंकन पास
प्रश्न 50. अंडमान व निकोबार के मध्य कौनसा चैनल स्थित है?
उत्तर – 10 डिग्री चैनल
प्रश्न 51. दक्षिण भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौनसी है?
उत्तर – अनाईमुडी
प्रश्न 52. दक्षिण की गंगा अथवा वृद्ध गंगा किसे कहा जाता है?
उत्तर – गोदावरी
प्रश्न 53. नर्मदा व ताप्ती के मध्य कौनसी पर्वत श्रेणी स्थित है?
उत्तर – सतपुड़ा श्रेणी
प्रश्न 54. हिमालय की नवीनतम पर्वत श्रेणी कौनसी है?
उत्तर – शिवालिक
प्रश्न 55. बांग्लादेश में गंगा को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – पदमा
प्रश्न 56. मानस किसकी सहायक नदी है?
उत्तर – ब्रह्मपुत्र
प्रश्न 57. केदारनाथ से रूद्र प्रयाग के मध्य कौनसी नदी प्रवाहित होती है?
उत्तर – मंदाकिनी
प्रश्न 58. मंदाकिनी किसकी सहायक नदी है?
उत्तर – अलकनंदा

हमारा देश भारत कक्षा 6 भूगोल FAQ’s
उत्तर – अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
ये भी पढ़ें –