वन वन्यजीव एवं संरक्षण | कक्षा 7 SST | MCQ | वन लाइनर प्रश्न व उत्तर
इस लेख में हमने कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान के पहले अध्याय “वन, वन्यजीव एवं संरक्षण” से जुड़े सभी महत्वपूर्ण वन-लाइनर प्रश्न और उत्तर को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है। उम्मीद करता हूँ कि ये One-Liner Question and Answer आपकी तैयारी के लिए उपयोगी होंगे।
वन वन्यजीव एवं संरक्षण
Table of Contents
हमारा राजस्थान
कक्षा 7
प्रश्न 1. केवलादेव घना पक्षी राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – भरतपुर
प्रश्न 2. राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का कितना भाग वन क्षेत्र है?
उत्तर – दसवां
प्रश्न 3. राज्य में सर्वाधिक वन कहाँ पाए जाते है?
उत्तर – उदयपुर
प्रश्न 4. राज्य में सबसे कम वन कहाँ पाए जाते है?
उत्तर – चुरू
प्रश्न 5. राज्य में वनों को कितने भागों में बाँटा गया है?
उत्तर – तीन
प्रश्न 6. राज्य में आरक्षित वन क्षेत्र कुल वन क्षेत्र का कितना है?
उत्तर – एक तिहाई
प्रश्न 7. राज्य में किस प्रकार के वनों में पशुचारण व लकड़ी काटने की अनुमति नहीं दी जाती है?
उत्तर – आरक्षित वन
प्रश्न 8. राज्य में सर्वाधिक मात्रा में किस प्रकार के वन पाए जाते है?
उत्तर – सुरक्षित वन
प्रश्न 9. किस प्रकार के वन क्षेत्र में पशुचारण व लकड़ी काटने संबंधी कोई प्रतिबंध नहीं होता है?
उत्तर – अवर्गीकृत वन
प्रश्न 10. भौगोलिक दृष्टि से राज्य में कितने प्रकार के वन पाए जाते है?
उत्तर – तीन
प्रश्न 11. मरूस्थलीय वनस्पति को क्या कहा जाता है?
उत्तर – मरुद्भिद
प्रश्न 12. राज्य में उष्ण कटिबंधीय कंटीले वन कहाँ पर पाए जाते है?
उत्तर – राज्य के शुष्क व अर्द्धशुष्क भागों में
प्रश्न 13. राजस्थान का राज्य वृक्ष कौनसा है?
उत्तर – खेजड़ी
प्रश्न 14. राज्य वृक्ष खेजड़ी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – कल्पवृक्ष
प्रश्न 15. राजस्थान का राज्य पुष्प कौनसा है?
उत्तर – रोहिड़ा
प्रश्न 16. राज्य में सेवन घास कहाँ पर पाई जाती है?
उत्तर – जैसलमेर
प्रश्न 17. किस प्रकार के वृक्षों की जड़े गहरी पाई जाती है?
उत्तर – मरूस्थलीय
प्रश्न 18. उष्ण कटिबंधीय शुष्क पतझड़ वनों को किस अन्य उपनाम से जाना जाता है?
उत्तर – मानसूनी वन
प्रश्न 19. राज्य में मानसूनी वन कहाँ पर पाए जाते है?
उत्तर – दक्षिण पूर्वी भाग
प्रश्न 20. मानसूनी वन किस काल में अपनी पत्तियाँ गिरा देते है?
उत्तर – पतझड़
प्रश्न 21. अर्द्ध उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन किस उपनाम से जाने जाते है?
उत्तर – सदाबहार वन
प्रश्न 22. राज्य में सदाबहार वन कहाँ पर पाए जाते है?
उत्तर – पर्वतीय भागों में
प्रश्न 23. साइबेरियन सारस किस राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है?
उत्तर – केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न 24. राज्य का कौनसा राष्ट्रीय उद्यान भारतीय बाघ के कारण चर्चित है?
उत्तर – रणथम्भौर
प्रश्न 25. मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान का विस्तार कहाँ पर है?
उत्तर – कोटा व चित्तौड़गढ़
प्रश्न 26. राजस्थान का राज्य पक्षी कौनसा है?
उत्तर – गोडावण
प्रश्न 27. कौनसा वन्यजीव अभयारण्य गोडावण के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर – राष्ट्रीय मरू उद्यान
प्रश्न 28. राष्ट्रीय मरू उद्यान कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – जैसलमेर-बाड़मेर
प्रश्न 29. कुम्भलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – राजसमंद, पाली व उदयपुर
प्रश्न 30. फुलवारी की नाल वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – उदयपुर
प्रश्न 31. सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – अलवर
प्रश्न 32. टॉडगढ़ रावली वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – राजसमंद, पाली व अजमेर
प्रश्न 33. सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर
प्रश्न 34. सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य किस जीव के लिए जाना जाता है?
उत्तर – उड़न गिलहरी
प्रश्न 35. माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – सिरोही
प्रश्न 36. माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य किस जीव के लिए चर्चित है?
उत्तर – जंगली मुर्गा व रीछ
प्रश्न 37. रामगढ़ वन्य जीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – बूंदी
प्रश्न 38. जमवारामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – जयपुर
प्रश्न 39. जवाहर सागर अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – कोटा, बूंदी व चित्तौड़गढ़
प्रश्न 40. बंध बरेठा वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – भरतपुर
प्रश्न 41. भैंसरोडगढ़ वन्यजीव अभयारण्य व बस्सी वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – चित्तौड़गढ़
प्रश्न 42. वन विहार, रामसागर व केसर बाग वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – धौलपुर
प्रश्न 43. जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य व सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – उदयपुर
प्रश्न 44. नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – जयपुर
प्रश्न 45. शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – बाराँ
प्रश्न 46. तालछापर वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – चुरू
प्रश्न 47. राज्य में कुल कितनी बाघ संरक्षण परियोजनाएँ संचालित की जा रही है?
उत्तर – 3 (रणथम्भौर, सरिस्का और मुकुंदरा हिल्स)
प्रश्न 48. राज्य में कुल कितने नमभूमि क्षेत्र है?
उत्तर – 2 (सांभर व केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान)
प्रश्न 49. राजस्थान का राज्य पशु (वन्यजीव श्रेणी) कौन-सा है?
उत्तर – चिंकारा
प्रश्न 50. राज्यस्थान का राज्य पशु (पालतू) कौनसा है?
उत्तर – ऊँट
प्रश्न 51. राष्ट्रीय वन नीति 1952 को कब संशोधित किया गया?
उत्तर – 1988 ई.
प्रश्न 52. वर्तमान में राज्य में वन क्षेत्र राज्य के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
उत्तर – 10 प्रतिशत
प्रश्न 53. केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – जोधपुर
प्रश्न 54. जोधपुर में स्थित शुष्क वन अनुसंधान संस्थान किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – आफरी
प्रश्न 55. 1730 में जोधपुर में किसके नेतृत्त्व में 363 स्त्री पुरुषों ने वृक्षों की रक्षार्थ बलिदान दिया?
उत्तर – अमृता देवी
प्रश्न 56. विश्व का एकमात्र वृक्ष मेला कहाँ पर लगता है?
उत्तर – खेजड़ली, जोधपुर
प्रश्न 57. खेजड़ली में प्रतिवर्ष वृक्ष मेला कब लगता है?
उत्तर – भाद्रपद शुक्ल दशमी

वन वन्यजीव एवं संरक्षण FAQ’s
उत्तर – 1. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, 2. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान व 3. मुकंदरा राष्ट्रीय उद्यान.
ये भी पढ़ें –