You are currently viewing पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल | कक्षा 6 | NCERT Book | भूगोल
पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल | कक्षा 6 | NCERT Book | भूगोल

इस लेख में हम NCERT की कक्षा 6 पृथ्वी हमारा आवास (भूगोल) किताब के पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल अध्याय के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को वन लाइनर प्रश्न व उत्तर सम्मिलित किए गए है. उम्मीद करता हूँ कि यह लेख आपकी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में उपयोगी साबित होगा.

पृथ्वी हमारा आवास

NCERT Book कक्षा 6

प्रश्न 1. पृथ्वी की सतह पर पर्यावरण के कितने घटक मिलते है?

उत्तर – तीन (भूमि, जल व वायु)

प्रश्न 2. पृथ्वी का ठोस जहाँ पर हम रहते है, क्या कहलाता है?

उत्तर – भूमण्डल

प्रश्न 3. गैस की परते जो पृथ्वी के चारो ओर विद्यमान है, क्या कहलाती है?

उत्तर – वायुमंडल

प्रश्न 4. पृथ्वी पर पाया जाने वाला जलीय भाग क्या कहलाता है?

उत्तर – जलमंडल

प्रश्न 5. ग्रीक भाषा के बायोस शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर – जीवन

प्रश्न 6. ग्रीक भाषा के लिथास शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर – पत्थर

प्रश्न 7. ग्रीक भाषा के एटमास शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर – वाष्प

प्रश्न 8. ग्रीक भाषा के ह्यूडर शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर – जल

प्रश्न 9. पृथ्वी की सतह को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?

उत्तर – 2 (महाद्वीप व महासागर)

प्रश्न 10. स्थल की ऊँचाई को किसमें मापा जाता है?

उत्तर – समुद्र तल

प्रश्न 11. विश्व का सबसे ऊँचा शिखर माउंट एवरेस्ट समुद्र तल से कितना ऊँचा है?

उत्तर – 8848 मीटर

प्रश्न 12. विश्व के सबसे गहरा भाग मेरियाना गर्त की कुल गहराई कितनी है?

उत्तर – 11022 मीटर

प्रश्न 13. विश्व की किस पहली महिला पर्वतारोही ने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की?

उत्तर – जुंको ताबेई, जापान (16 मई, 1975)

प्रश्न 14. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पहले पर्वतारोही कौन थे?

उत्तर – एडमंड हिलेरी व तेनजिंग नोर्गे शेरपा (29 मई, 1953)

प्रश्न 15. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है?

उत्तर – एशिया

प्रश्न 16. एशिया को यूरोप से अलग कौनसा पर्वत करता है?

उत्तर – यूराल

प्रश्न 17. यूरोप व एशिया के संयुक्त भाग को क्या कहा जाता है?

उत्तर – यूरेशिया

प्रश्न 18. यूरोप कितनी तरफ से जल से घिरा हुआ है?

उत्तर – तीन

प्रश्न 19. विश्व का दुसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है?

उत्तर – अफ्रीका

प्रश्न 20. विश्व का एकमात्र ऐसा महाद्वीप कौनसा है, जिससे कर्क, मकर व विषुवत रेखा गुजरती है?

उत्तर – अफ्रीका

प्रश्न 21. विश्व का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान कौनसा है?

उत्तर – सहारा

प्रश्न 22. विश्व की सबसे लम्बी नदी कौनसी है?

उत्तर – नील

प्रश्न 23. विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है?

उत्तर – उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 24. उत्तर अमेरिका किस स्थलीय भाग के कारण दक्षिण अमेरिका से जुड़ा है?

उत्तर – पनामा स्थल संधि

प्रश्न 25. स्थल का संकरा भाग जो दो बड़े स्थलीय भागों को जोड़ता है, क्या कहलाता है?

उत्तर – स्थलसंधि

प्रश्न 26. पानी का संकरा भाग जो दो बड़े जलीय भागों को जोड़ता है, क्या कहलाता है?

उत्तर – जलसन्धि

प्रश्न 27. विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला कौनसी है?

उत्तर – एंडीज

प्रश्न 28. विश्व की सबसे बड़ी नदी कौनसी है?

उत्तर – अमेजन

प्रश्न 29. एंडीज पर्वत श्रृंखला कहाँ पर स्थित है?

उत्तर – द. अमेरिका

प्रश्न 30. विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौनसा है?

उत्तर – आस्ट्रेलिया

प्रश्न 31. किस महाद्वीप को द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है?

उत्तर – आस्ट्रेलिया

प्रश्न 32. किस महाद्वीप पर मानव का स्थायी निवास नहीं है?

उत्तर – अंटार्कटिका

प्रश्न 33. मैत्री व दक्षिण नंगोत्री क्या है?

उत्तर – भारत के शोध संस्थान

प्रश्न 34. पृथ्वी के कितने भाग पर जल है?

उत्तर – 71%

प्रश्न 35. पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का कितना भाग महासागरों में पाया जाता है?

उत्तर – 97%

प्रश्न 36. पृथ्वी पर कितने महासागर है?

उत्तर – 5

प्रश्न 37. महासागरीय जल की कितनी मुख्य गतियाँ है?

उत्तर – तीन (तरंगे, ज्वार-भाटा व महासागरीय धाराएँ)

प्रश्न 38. सबसे बड़ा महासागर कौनसा है?

उत्तर – प्रशांत महासागर

प्रश्न 39. प्रशान्त महासागर का सबसे गहरा स्थान कौनसा है?

उत्तर – मेरियाना गर्त

प्रश्न 40. विश्व का दुसरा सबसे बड़ा महासागर कौनसा है?

उत्तर – अटलाटिंक महासागर

प्रश्न 41. अटलाटिंक महासागर का आकार कैसा है?

उत्तर – अंग्रेजी भाषा के S अक्षर के समान

प्रश्न 42. प्रशान्त महासागर का आकार कैसा है?

उत्तर – गोलाकार

प्रश्न 43. व्यापार की दृष्टि से सबसे व्यस्त महासागर कौनसा है?

उत्तर – अटलाटिंक महासागर

प्रश्न 44. किस जलसंधि के द्वारा आर्कटिक महासागर प्रशांत महासागर से जुड़ा हुआ है?

उत्तर – बेरिंग जलसन्धि

प्रश्न 45. वायुमंडल किस ऊँचाई तक फैला हुआ है?

उत्तर – 1600 किमी.

प्रश्न 46. वायुमंडल को तापमान व अन्य घटकों के आधार पर कितनी परतो में बाँटा गया है?

उत्तर – 5

प्रश्न 47. साफ व शुष्क हवा का 99% भाग कौनसी गैसे है?

उत्तर – ऑक्सीजन व नाइट्रोजन

प्रश्न 48. आयतन के आधार पर वायुमंडल में नाइट्रोजन गैंस की मात्रा कितनी है?

उत्तर – 78%

प्रश्न 49. वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा कितनी है?

उत्तर – 21%

प्रश्न 50. वायुमंडल की परते कौन कौनसी है?

उत्तर – क्षोभमण्डल, समतापमण्डल, मध्यमण्डल, आयनमण्डल व बहिर्मंडल

प्रश्न 51. कौनसी गैस पृथ्वी द्वारा छोड़ी गई ऊष्मा को अवशोषित करती है?

उत्तर – कार्बन-डाई-ऑक्साइड

प्रश्न 52. प्राणियों की वृद्धि के लिए कौनसी गैस आवश्यक है?

उत्तर – नाइट्रोजन

प्रश्न 53. हवा का सर्वाधिक घनत्व कहाँ पर होता है?

उत्तर – समुद्रतल पर

प्रश्न 54. ऊपर की ओर जाने पर तापमान पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर – घटता है?

प्रश्न – 55. गतिशील वायु को क्या कहा जाता है?

उत्तर – पवन

प्रश्न 56. स्थल, जल एवं वायुमंडल के बीच का सीमित भाग क्या कहलाता है?

उत्तर – जीवमंडल

प्रश्न 57. जीवमंडल के प्राणियों को कितने भागों में विभाजित किया गया है?

उत्तर – दो (जन्तु जगत तथा पादप जगत)

प्रश्न 58. कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि के कारण पृथ्वी के तापमान में हो रही वृद्धि क्या कहलाती है?

उत्तर – भूमंडलीय तापन

प्रश्न : कौनसा महाद्वीप पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल के एक-तिहाई भाग में फैला हुआ है?

उत्तर – एशिया महाद्वीप

ये भी पढ़ें –

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.