You are currently viewing पृथ्वी की गतियाँ | कक्षा 6 | NCERT Book | भूगोल
पृथ्वी की गतियाँ कक्षा 6 ncert book notes

पृथ्वी की गतियाँ | कक्षा 6 | NCERT Book | भूगोल

इस लेख में हम NCERT की भूगोल की कक्षा 6 की किताब पृथ्वी हमारा आवास के अध्याय पृथ्वी की गतियाँ के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को वन लाइनर प्रश्न व उत्तर के रूप में समझाया गया है. जो आपके आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे.

पृथ्वी हमारा आवास

NCERT Book कक्षा 6

प्रश्न 1. पृथ्वी की गति कितने प्रकार की होती है?

उत्तर – दो (घूर्णन व परिक्रमण)

प्रश्न 2. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घुमाना क्या कहलाता है?

उत्तर – घूर्णन

प्रश्न 3. पृथ्वी का अपने पथ पर सूर्य के चारों ओर चक्कर काटना क्या कहलाता है?

उत्तर – परिक्रमण

प्रश्न 4. पृथ्वी का अक्ष, इसकी कक्षीय सतह से कितना कोण बनाती है?

उत्तर – 66030’

प्रश्न 5. वह वृत्त जो पृथ्वी के दिन व रात के भाग को अलग करता है, क्या कहलाता है?

उत्तर – प्रदीप्ति वृत्त

प्रश्न 6. पृथ्वी के घूर्णन को कौनसी गति कहा जाता है?

उत्तर – पृथ्वी की दैनिक गति

प्रश्न 7. ऐसा वर्ष जिसमें 366 दिन होते है, क्या कहलाता है?

उत्तर – लीप वर्ष

प्रश्न 8. लीप वर्ष का अतिरिक्त दिन अंग्रेजी केलेंडर के किस माह में जोड़ा जाता है?

उत्तर – फरवरी

प्रश्न 9. पृथ्वी के परिक्रमण से क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर – ऋतु परिवर्तन

प्रश्न 10. सूर्य की किरणें किस दिन कर्क रेखा पर सीधी गिरती है?

उत्तर – 21 जून को

प्रश्न 11. 21 जून को पृथ्वी की अवस्था क्या कहलाती है?

उत्तर – उत्तर अयनांत

प्रश्न 12. मकर रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी कब गिरती है?

उत्तर – 22 दिसंबर

प्रश्न 13. 22 दिसंबर को पृथ्वी की स्थिति क्या कहलाती है?

उत्तर – दक्षिण अयनांत

प्रश्न 14. किस देश में क्रिसमस का त्योहार ग्रीष्म ऋतु में मनाया जाता है?

उत्तर – आस्ट्रेलिया में

प्रश्न 15. किस तिथि को पृथ्वी पर दिन व रात बराबर होते है?

उत्तर – 21 मार्च व 23 सितबंर

प्रश्न 16. पृथ्वी पर दिन व रात बराबर होने की घटना क्या कहलाती है?

उत्तर – विषुव

प्रश्न 17. पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को क्या कहा जाता है?

उत्तर – दैनिक गति

प्रश्न 18. किस ऋतु में दिन छोटे होते है?

उत्तर – शीत ऋतु में

प्रश्न 19. उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन कब होता है?

उत्तर – 21 जून को

प्रश्न 20. दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन कब होता है?

उत्तर – 22 दिसंबर को

प्रश्न 21. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा किस महासागर से गुजरती है?

उत्तर – प्रशांत महासागर से

प्रश्न 22. पृथ्वी की भूमध्य रेखा की कुल लम्बाई कितनी है?

उत्तर – 40075 किमी.

प्रश्न 23. भूपर्पटी पर सर्वाधिक मात्रा में कौनसा तत्व पाया जाता है?

उत्तर – ऑक्सीजन

प्रश्न 24. विषुवत रेखा सहित कुल अक्षांशों की संख्या कितनी है?

उत्तर – 181 (90+1+90)

प्रश्न 25. विश्व को कितने समय कतिबंधों में विभाजित किया गया है?

उत्तर – 24 समय कटिबंध

प्रश्न 26. पृथ्वी की आयु का निर्धारण करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर – युरेनियम डेटिंग विधि

प्रश्न 27. भूमध्य रेखा पर 10 के अंतराल पर स्थित दो देशांतरों के मध्य दूरी कितनी होती है?

उत्तर – 111.32 किमी.

पृथ्वी की गतियाँ
पृथ्वी की गतियाँ कक्षा 6 ncert book notes
प्रश्न – ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन व 6 महीने की रात क्यों होती हैं?

उत्तर – पृथ्वी के अपने पथ पर परिक्रमण करते समय 6 माह तक उत्तर ध्रुव व 6 महीने तक दक्षिण ध्रुव सूर्य की तरफ झुका रहता है. इससे ध्रुवों पर लगभग 6 महीने तक दिन तथा लगभग 6 महीने तक रात रहती है.

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.