आजादी का आंदोलन और राजस्थान | कक्षा 7 SST | MCQ | वन लाइनर प्रश्न व उत्तर
इस लेख में हमने कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान के सातवें अध्याय “आजादी का आंदोलन और राजस्थान” से जुड़े सभी महत्वपूर्ण वन-लाइनर प्रश्न और उत्तर को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है। उम्मीद करता हूँ कि ये One-Liner Question and Answer आपकी तैयारी के लिए उपयोगी होंगे।
आजादी का आंदोलन और राजस्थान
Table of Contents
हमारा राजस्थान
कक्षा 7
प्रश्न 1. कविवर सूदन व अखेराम गर्ग किसके दरबार में थे?
उत्तर – महाराजा सूरजमल
प्रश्न 2. राजस्थान में किसान आंदोलन का मूल कारण क्या था?
उत्तर – बेगार वसूली
प्रश्न 3. भारत में संगठित किसान आंदोलन की शुरूआत का श्रेय किसे जाता है?
उत्तर – बिजोलिया आंदोलन
प्रश्न 4. बिजोलिया वर्तमान में कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – भीलवाड़ा
प्रश्न 5. बिजोलिया आंदोलन किसने शुरू किया?
उत्तर – धाकड़ जाति के किसानों ने
प्रश्न 6. बिजोलिया आंदोलन कितने समय तक चला?
उत्तर – 44 वर्षों तक
प्रश्न 7. किस शासक के काल में बिजोलिया के किसानों से 84 प्रकार की लाग ली जाती थी?
उत्तर – राव कृष्ण सिंह
प्रश्न 8. बिजोलिया की जनता पर तलवार-बंदी की लाग किसने लगाई?
उत्तर – पृथ्वीसिंह
प्रश्न 9. बिजोलिया आंदोलन का सर्वप्रथम नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – साधु सीताराम दास
प्रश्न 10. 1917 में ऊपरमाल पंच बोर्ड की स्थापना किसने की?
उत्तर – श्री विजयसिंह पथिक
प्रश्न 11. विजयसिंह पथिक को बिजोलिया आंदोलन में संघर्ष के दौरान किसका समर्थन मिला?
उत्तर – माणिक्यलाल वर्मा
प्रश्न 12. बिजोलिया आंदोलन के तीसरे चरण में किसानों का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – जमनालाल बजाज
प्रश्न 13. अंजना देवी चौधरी, रमा देवी, नारायणी देवी वर्मा आदि महिला नेत्रियों का संबंध किस आंदोलन से है?
उत्तर – बिजोलिया आंदोलन
प्रश्न 14. बिजोलिया आंदोलन की समाप्ति के समय मेवाड़ का तत्कालीन प्रधानमंत्री कौन था?
उत्तर – राघवाचार्य
प्रश्न 15. बिजोलिया के किसानों से समझौता किसने किया?
उत्तर – डॉ. मोहनसिंह मेहता
प्रश्न 16. बेंगू किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – रामनारायण चौधरी
प्रश्न 17. बेंगू में किसानों ने किस शासक के साथ समझौता किया था जिसे मेवाड़ सरकार ने मानने से मना कर दिया?
उत्तर – अनूपसिंह
प्रश्न 18. रूपाजी व कृपाजी धाकड़ का संबंध किस किसान आंदोलन से है?
उत्तर – बेंगू आंदोलन
प्रश्न 19. बेंगू किसान आंदोलन के दौरान किस गाँव में किसानों पर गोलियाँ चलाई गई?
उत्तर – गोविन्दपुरा
प्रश्न 20. गोविन्दपुरा में किसानों पर किस अंग्रेज अफसर ने गोलियाँ चलवाई?
उत्तर – ट्रेंच
प्रश्न 21. नानक भील का संबंध किस किसान आंदोलन से था?
उत्तर – बूंदी आंदोलन
प्रश्न 22. पं. नयनूराम, रामनारायण चौधरी व हरिभाई किंकर ने किस आंदोलन का नेतृत्व किया?
उत्तर – बूंदी आंदोलन
प्रश्न 23. बूंदी आंदोलन के दौरान किस स्थान पर पुलिस ने गोलियाँ चलाई?
उत्तर – बरड़
प्रश्न 24. जंगली सुअरों को मारने की अनुमति को लेकर कौनसा किसान आंदोलन हुआ?
उत्तर – अलवर किसान आंदोलन
प्रश्न 25. अलवर में किस शासक ने किसानों पर कर वृद्धि की थी?
उत्तर – जयसिंह
प्रश्न 26. अलवर किसान आंदोलन के दौरान किस स्थान पर गोलियाँ चलाई गई?
उत्तर – नीमूचणा
प्रश्न 27. किस घटना की तुलना गाँधीजी ने जलियांवाला बाग से की थी?
उत्तर – नीमूचणा गोलीकाण्ड व आगजनी
प्रश्न 28. किस किसान आंदोलन की चर्चा लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में हुई थी?
उत्तर – सीकर किसान आंदोलन
प्रश्न 29. सरदार हरलाल सिंह, नेतराम सिंह तथा पृथ्वीसिंह गोठड़ा का संबंध किस आंदोलन से है?
उत्तर – सीकर किसान आंदोलन
प्रश्न 30. शेखावाटी में सेवा समिति का गठन किसने किया?
उत्तर – मास्टर कालीचरण
प्रश्न 31. राजस्थान में सर्वाधिक भील जनजाति कहाँ निवास करती है?
उत्तर – दक्षिणी राजस्थान
प्रश्न 32. भीलों में जनजागृति लाने का कार्य किसने किया?
उत्तर – गोविन्द गुरु
प्रश्न 33. गोविन्द गुरु ने भीलों में जागृति लाने के लिए किसका गठन किया?
उत्तर – सम्प सभा
प्रश्न 34. 1913 में किस स्थान पर सम्प सभा पर गोलीबारी की गई?
उत्तर – मानगढ़ पहाड़ी
प्रश्न 35. भगत आंदोलन का संबंध किससे है?
उत्तर – गोविन्द गुरु
प्रश्न 36. आदिवासियों का मसीहा किसे कहा जाता है?
उत्तर – मोतीलाल तेजावत
प्रश्न 37. मोतीलाल तेजावत ने आदिवासियों में जागृति लाने के लिए कौनसा आंदोलन किया?
उत्तर – एकी आंदोलन
प्रश्न 38. एकी आंदोलन के दौरान उदयपुर के महाराणा को दिया गया 21 सूत्री माँगपत्र क्या कहलाया?
उत्तर – मेवाड़ की पुकार
प्रश्न 39. भोगीलाल पांड्या व हरिदेव जोशी का संबंध किस आंदोलन से है?
उत्तर – भील आंदोलन
प्रश्न 40. जयराम पेशा कानून का संबंध किससे है?
उत्तर – मीणा जनजाति आंदोनल
प्रश्न 41. मारवाड़ प्रजामंडल की स्थापना किसने की?
उत्तर – जयनारायण व्यास (1934)
प्रश्न 42. मारवाड़ लोक परिषद् का गठन किसके नेतृत्व में हुआ?
उत्तर – रणछोड़दास गट्टारी
प्रश्न 43. मारवाड़ प्रजामंडल का प्रथम अध्यक्ष किसे बनाया गया?
उत्तर – भंवरलाल सर्राफ
प्रश्न 44. राजस्थान का पहला प्रजामंडल कौनसा था?
उत्तर – जयपुर प्रजामंडल
प्रश्न 45. जयपुर प्रजामंडल की स्थापना किसने की?
उत्तर – कर्पूरचंद पारगी व जमनालाल बजाज
प्रश्न 46. मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना किसने की?
उत्तर – बलवंत मेहता
प्रश्न 47. बीकानेर प्रजामंडल की स्थापना किसने की?
उत्तर – मघाराम वैद्य
प्रश्न 48. कोटा प्रजामंडल की स्थापना किसने थी?
उत्तर – नयनूराम व पं. अभिन्न हरि
प्रश्न 49. कोटा प्रजामंडल को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर – हाड़ौती प्रजामंडल
प्रश्न 50. गोविंद गुरु का जन्म कहाँ पर हुआ?
उत्तर – डूंगरपुर
प्रश्न 51. गोविंद गुरु किस जाति से थे?
उत्तर – बंजारा
प्रश्न 52. गोविंद गुरु किससे प्रभावित थे?
उत्तर – दयानंद सरस्वती
प्रश्न 53. गोविंद गुरु ने सम्प सभा की स्थापना कब की?
उत्तर – 1903
प्रश्न 54. सम्प शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर – बंधुत्व/संयुक्त का प्रेम
प्रश्न 55. जयपुर में वर्धमान विद्यालय की स्थापना किसने की?
उत्तर – अर्जुन लाल सेठी
प्रश्न 56. राजस्थान में सशस्त्र क्रांति को किसने संगठित किया?
उत्तर – अर्जुनलाल सेठी
प्रश्न 57. विजय सिंह पथिक का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर – भूपसिंह गुर्जर
प्रश्न 58. ‘चेतावनी रा चुंगट्या’ किसकी रचना की?
उत्तर – केसरी सिंह बारहठ
प्रश्न 59. विजयसिंह पथिक का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर – बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश
प्रश्न 60. वर्धा में राजस्थान सेवा संघ की स्थापना किसने की?
उत्तर – विजयसिंह पथिक
प्रश्न 61. सेठ दामोदर दास का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर – पोकरण, जैसलमेर (मारवाड़)
प्रश्न 62. ब्यावर में आर्य समाज की नींव किसने रखी?
उत्तर – सेठ दामोदर दास राठी
प्रश्न 63. चांदनी चौक में लार्ड हार्डिंग पर बम किसने फैंका?
उत्तर – रास बिहारी बोस व जोरावर सिंह बारहठ
प्रश्न 64. कुंवर प्रताप सिंह किसके पुत्र थे?
उत्तर – केसरीसिंह बारहठ
प्रश्न 65. राजस्थान में सशस्त्र क्रांति का कार्य पथिक जी के साथ किसने संभाला?
उत्तर – गोपाल सिंह खरवा
प्रश्न 66. बिना मजदूरी के बलपूर्वक करवाया गया कार्य क्या कहलाता?
उत्तर – बेगार
प्रश्न 67. सत्य के लिए किया गया हठ क्या कहलाता है?
उत्तर – सत्याग्रह
प्रश्न 68. जागीरदारों द्वारा जनता से लिया गया कर व बेगार क्या कहलाता है?
उत्तर – लाग-बाग
प्रश्न 69. बेटी की शादी पर जागीरदार द्वारा लिया जाने वाला कर क्या कहलाता?
उत्तर – चंवरी कर
प्रश्न 70. भगत आंदोलन किसने चलाया?
उत्तर – गोविंद गुरू

FAQ’s
उत्तर – यह आंदोलन तीन चरणों में संपन्न हुआ – (1) प्रथम चरण (1897 से 1914), दूसरा चरण (1914 से 1923) व तीसरा चरण (1923 से 1941).
ये भी पढ़ें –