आजीविका के प्रमुख क्षेत्र | कक्षा 6 SST | MCQ | वन लाइनर प्रश्न व उत्तर
इस लेख में हम कक्षा 6 की सामाजिक विज्ञान (Social Science) की पुस्तक हमारा राजस्थान भाग – 1 का अध्याय “आजीविका के प्रमुख क्षेत्र” को सरल भाषा में समझेंगे और साथ ही इस अध्याय से जुड़े महत्वपूर्ण MCQs (वन लाइनर प्रश्न व उत्तर) को हल करेंगे।
आजीविका के प्रमुख क्षेत्र
Table of Contents
हमारा राजस्थान
कक्षा 6
प्रश्न 1. राजस्थान में मानसून का जुआ किसे कहा जाता है?
उत्तर – कृषि को
प्रश्न 2. गेहूँ, जौ, चावल, चना व सरसों किस प्रकार की फसल है?
उत्तर – रबी
प्रश्न 3. ज्वार, बाजरा, मूंग, कपास, गन्ना, मूंगफली व तिल किस प्रकार की फसल है?
उत्तर – खरीफ
प्रश्न 4. खरीफ की फसल कब बोई जाती है?
उत्तर – वर्षा ऋतु के प्रारम्भ में
प्रश्न 5. खरबूज, तरबूज, ककड़ी आदि किस प्रकार की फसल है?
उत्तर – जायद
प्रश्न 6. देश में सर्वाधिक गवार, बाजरा व सरसों का उत्पादन कहाँ पर होता है?
उत्तर – राजस्थान
प्रश्न 7. पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बोया जाने वाला खाद्यान्न कौनसा है?
उत्तर – बाजरा
प्रश्न 8. जौ व चना उत्पादन में राज्य का देश में कौनसा स्थान है?
उत्तर – दूसरा
प्रश्न 9. दक्षिणी राजस्थान की प्रमुख खाद्यान्न फसल कौनसी है?
उत्तर – मक्का
प्रश्न 10. राज्य में सर्वाधिक गेहूँ उत्पादक जिला कौनसा है?
उत्तर – श्री गंगानगर
प्रश्न 11. पश्चिमी राजस्थान में सिंचाई का मुख्य आधार क्या है?
उत्तर – इंदिरा गांधी नहर परियोजना
प्रश्न 12. राज्य के कुल कितने फसली भाग में सिंचाई सुविधा उपलब्ध है?
उत्तर – 35 प्रतिशत
प्रश्न 13. पशुपालन की दृष्टि से राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है?
उत्तर – दूसरा
प्रश्न 14. राज्य में देश के कुल पशुधन का कितने प्रतिशत भाग पाया जाता है?
उत्तर – 11.27 प्रतिशत
प्रश्न 15. राजस्थान की 20वीं पशु जनगणना में किन पशुओं की संख्या चिंताजनक रूप में कम हुई है?
उत्तर – गधे व ऊँट
प्रश्न 16. राजस्थान की 20वीं पशु जनगणना में किन पशुओं की संख्या में वृद्धि हुई है?
उत्तर – गाय व भैंस
प्रश्न 17. राजस्थान में कितने प्रकार के खनिजों का खनन होता है?
उत्तर – 67
प्रश्न 18. राज्य में सर्वाधिक उपलब्ध खनिज कौनसा है?
उत्तर – रॉक फास्फेट
प्रश्न 19. सीसा, जस्ता, जिप्सम, चांदी व संगमरमर उत्खनन में राज्य का देश में कौनसा स्थान है?
उत्तर – पहला
प्रश्न 20. रोजगार निर्वाह हेतु किया जाने वाला कार्य क्या कहलाता है?
उत्तर – आजीविका
प्रश्न 21. देश से बाहर अन्य देशों को माल बेचना क्या कहलाता है?
उत्तर – निर्यात
प्रश्न 22. अत्यधिक वर्षा का होना क्या कहलाता है?
उत्तर – अतिवृष्टि
प्रश्न 23. वर्षा की कमी से उत्पन्न स्थिति क्या कहलाती है?
उत्तर – अकाल
आजीविका के प्रमुख क्षेत्र कक्षा 6 FAQ’s
उत्तर – तीन प्रकार की – (1) रबी, (2) खरीफ व (3) जायद.
ये भी पढ़ें –
